Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, हार्दिक पांड्या से भी निकले आगे
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, हार्दिक पांड्या से भी निकले आगे

खेल

IND vs ENG: मोहम्मद सिराज ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा, हार्दिक पांड्या से भी निकले आगे

Hum Vatan News
Last updated: August 2, 2025 2:26 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

IND vs ENG – भारत और इंग्लैंड के बीच जारी एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 के अंतिम टेस्ट मुकाबले में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। केनिंग्टन ओवल में खेले जा रहे इस टेस्ट के दूसरे दिन सिराज ने अपनी शानदार गेंदबाजी से इंग्लिश बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और 4 विकेट झटकते भारतीय टीम की वापसी में अहम भूमिका निभाई।

Contents
इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरेसीरीज में अब तक झटके 18 विकेटसीरीज में 2-1 से आगे इंग्लैंड

इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरे

मोहम्मद सिराज ने इस मैच में जैसे ही अपना पहला विकेट लिया, उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट पूरे कर लिए। इसके साथ ही वह भारत की ओर से यह मुकाम हासिल करने वाले 25वें क्रिकेटर बन गए। सबसे खास बात यह रही कि उन्होंने इस दौरान भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या जैसे खिलाड़ियों को भी पीछे छोड़ दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

दरअसल, मोहम्मद सिराज ने इंग्लैंड की पहली पारी में 86 रन देकर 4 विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा के साथ मिलकर उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी को 247 रन के स्कोर ढेर करने में बड़ी भूमिका निभाई। इसके साथ ही उन्होंने भारत की ओर से सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने के मामले में सचिन और हार्दिक को पीछे कर दिया। सचिन तेंदुलकर ने अपने करियर में 664 मैचों में 201 विकेट लिए थे, जबकि हार्दिक पांड्या के नाम अब तक 202 विकेट हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सीरीज में अब तक झटके 18 विकेट

मोहम्मद सिराज के नाम अब 203 इंटरनेशनल विकेट हो गए हैं। बता दें, सिराज भारत के लिए इंटरनेशनल क्रिकेट में 200 विकेट लेने वाले 14वें तेज गेंदबाज हैं। साल 2017 में टीम इंडिया के लिए डेब्यू करने वाले सिराज ने अब तक टेस्ट में 117 विकेट हासिल किए हैं। वहीं, वनडे में 71 और T20 इंटरनेशनल में 14 विकेट झटके हैं। गौरतलब है कि मोहम्मद सिराज ने मौजूदा इंग्लैंड दौरे पर गेंद से जबरदस्त प्रदर्शन किया है। उन्होंने सीरीज में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेकर एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2025 में टॉप विकेट-टेकर की पोजीशन भी हासिल कर ली है। उन्होंने 18 विकेट लेकर इंग्लैंड के बेन स्टोक्स को पछाड़ दिया है।

सीरीज में 2-1 से आगे इंग्लैंड

5 मैचों की टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड 2-1 से आगे है। भारतीय टीम को सीरीज में हार से बचने के लिए हर हाल में जीत दर्ज करनी होगी। वहीं, इंग्लैंड को सीरीज पर कब्जा करने के लिए सिर्फ ड्रॉ की दरकार है। इंग्लैंड कप्तान बेन स्टोक्स के बिना केनिंग्टन ओवल में भारतीय टीम का सामना कर रही है। स्टोक्स की जगह ओली पोप कप्तानी का जिम्मा संभाल रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Patwari Vacancy 2026: सरकारी नौकरी का बड़ा मौका, 200 पदों पर होगी सीधी भर्ती
Featured job छत्तीसगढ़
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, 28-29 अक्टूबर को भारी बारिश का अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
27 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर और बाइक भिड़ंत से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 102 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा
Featured छत्तीसगढ़
Ethanol Fuel : सरकार का बड़ा फैसला’ 100% एथेनॉल वाले ईंधन से चलेंगी गाड़ियां, जानें क्या होगा बदलाव
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredखेल

Harmanpreet Kaur: हरमनप्रीत कौर को था बुखार, फिर भी बल्ले से मचाया धमाल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredखेल

MS Dhoni: क्या आखिरी बार मैदान पर दिखेंगे एमएस धोनी? माही ने बताया कब लेंगे फैसला

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredखेल

India vs New Zealand 1st T20: भारत-न्यूजीलैंड के पहले टी20 की लाइव स्ट्रीमिंग कहां होगी? जानें मैच का समय और चैनल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?