Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: भारत, पाकिस्तान, चीन… 1 अगस्त से किस देश से कितना टैरिफ वसूलेंगे ट्रंप? पूरी लिस्ट
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » भारत, पाकिस्तान, चीन… 1 अगस्त से किस देश से कितना टैरिफ वसूलेंगे ट्रंप? पूरी लिस्ट

देश - विदेश

भारत, पाकिस्तान, चीन… 1 अगस्त से किस देश से कितना टैरिफ वसूलेंगे ट्रंप? पूरी लिस्ट

Hum Vatan News
Last updated: July 31, 2025 3:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Full list of Trump tariffs: डोनाल्ड ट्रंप ने जब से जनवरी में दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति की कुर्सी संभाली है, उन्होंने वैश्विक बाजार में उथल-पुथल ला दिया है. ट्रंप साहब कब क्या करेंगे, यह किसी को पता नहीं होता. लेकिन एक चीज जिसके बार में ट्रंप स्थाई रहे हैं, वो यह है कि वो अमेरिका के किसी भी पार्टनर देश के साथ व्यापार घाटे को मंजूर नहीं करेंगे. उन्होंने तमाम देशों पर व्यापार समझौता करने का दबाव बनाया है. इसके लिए उन्होंने 1 अगस्त की डेडलाइन दी है. कई देशों के साथ उन्होंने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर कर लिए हैं और उनपर तुलनात्मक रूप से कम टैरिफ लगाए हैं. वहीं कई देशों पर बिना व्यापार समझौता फाइनल किए भारी भरकम टैरिफ का ऐलान कर दिया है.

Contents
वे देश जिन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर लिया हैवे देश जिनपर ट्रंप ने सीधे टैरिफ का ऐलान किया है

भारत को निशाना बनाते हुए उन्होंने भारत से होने वाले आयात पर न सिर्फ 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाया है बल्कि रूस के साथ व्यापार करने के लिए जुर्माना वसूलने की बात भी कही है. चलिए आपको यहां बताते हैं कि ट्रंप 1 अगस्त से किस देश से कितना टैरिफ वसूलने जा रहे हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

वे देश जिन्होंने अमेरिका के साथ व्यापार समझौता कर लिया है

यूरोपीयन यूनियन: 27 देशों के इस समूह पर 2 अप्रैल को ट्रंप ने 20 प्रतिशत के टैरिफ का ऐलान किया था लेकिन अब दोनों के बीच व्यापार समझौता हो गया है. इसके तहत 1 अगस्त से यूरोपीय यूनियर से होने वाले आयात पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगाया जाएगा.

- Advertisement -
HTML5 Icon

जापान: 2 अप्रैल को जापान पर ट्रंप ने 24 प्रतिशत टैरिफ की घोषणा की थी. लेकिन अब दोनों के बीच व्यापार समझौता हो चुका है. 1 अगस्त टैरिफ दर 15 प्रतिशत होगी.

साउथ कोरिया: 2 अप्रैल ट्रंप ने साउथ कोरिया पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया था. लेकिन आज गुरुवार को ट्रंप ने एक व्यापार समझौते का ऐलान किया जिसके अनुसार 1 अगस्त से जापान पर 15 प्रतिशत टैरिफ लगेगा.

ब्रिटेन: 2 अप्रैल को ट्रंप ने ब्रिटेन पर 10 प्रतिशत टैरिफ लगाने का ऐलान किया था. अब दोनों के बीच व्यापार समझौता हो चुका है और 1 अगस्त के बाद भी ब्रिटेन से अमेरिका आने वाले सामान पर 10 प्रतिश टैरिफ दर ही लगेगा.

फिलीपींस: 2 अप्रैल को 17 प्रतिशत टैरिफ दर का ऐलान, व्यापार समझौते के तहत 1 अगस्त से 19 प्रतिशत टैरिफ दर

इंडोनेशिया: 2 अप्रैल को 32 प्रतिशत टैरिफ दर का ऐलान, व्यापार समझौते के तहत 1 अगस्त से 19 प्रतिशत टैरिफ दर

पाकिस्तान: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 30 जुलाई (अमेरिकी समय) को पाकिस्तान के साथ एक समझौते की घोषणा की. ट्रंप ने आतंक को पनाह देने वाले भारत के पड़ोसी देश में तेल भंडार विकसित करने के लिए एक संयुक्त पहल की घोषणा की और यहां तक ​​कहा किया कि “किसी दिन” इस्लामाबाद नई दिल्ली को तेल बेच सकता है.

वियतनाम: 2 अप्रैल को 46 प्रतिशत टैरिफ दर का ऐलान,  व्यापार समझौते के तहत 1 अगस्त से 20 प्रतिशत टैरिफ दर

वे देश जिनपर ट्रंप ने सीधे टैरिफ का ऐलान किया है

भारत: 1 अगस्त से टैरिफ दर -25%
मेक्सिको: 1 अगस्त से टैरिफ दर – 30%
कनाडा: 1 अगस्त से टैरिफ दर – 35%
इराक: 1 अगस्त से टैरिफ दर – 35%
मोल्दोवा: 1 अगस्त से टैरिफ दर – 25%
लीबिया: 1 अगस्त से टैरिफ दर – 30%
अल्जीरिया: 1 अगस्त से टैरिफ दर – 30%
ब्रुनेई: 1 अगस्त से टैरिफ दर – 25%

ब्राजील- डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को ब्राजील पर 50% टैरिफ लगाने के लिए एक कार्यकारी आदेश पर हस्ताक्षर किया है. ब्राजील के पूर्व राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो पर तख्तापलट की कोशिश के आरोपों पर मुकदमा चल रहा है और ट्रंप इससे नाराज हैं. इसी लिए उन्होंने ब्राजील पर इतना टैरिफ लगाया है.

चीन- चीनी सामान अमेरिका में अभी 30% टैरिफ दर का सामना कर रहे हैं और दोनों देशों के बीच व्यापार समझौते पर बातचीत जारी है. अमेरिका और चीन के अधिकारियों के बीच हाल ही में हुई बैठक के बाद अमेरिका और चीन व्यापार समझौते के लिए डेडलाइन को 12 अगस्त से आगे बढ़ाने पर सहमत हुए हैं.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

बहनों का मान, विष्णु भैया का सम्मान—महिलाओं के सशक्तिकरण से समृद्ध छत्तीसगढ़ महान”…‘बिहान’ से मिला आर्थिक संबल, मक्का उत्पादन ने माया विश्वास को बनाया ‘लखपति दीदी’.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री साय 25 अगस्त को महतारी वंदन योजना के 31वीं किस्त की राशि करेंगे जारी

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिल रही उत्कृष्ट शिक्षा, उनके सपनों को पंख देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
15 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?