Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: India vs Pakistan: भारतीय बॉलरों के आगे भीगी बिल्ली बन जाएंगे पाकिस्तानी बल्लेबाज, आंकड़ों से समझें पूरी कहानी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » India vs Pakistan: भारतीय बॉलरों के आगे भीगी बिल्ली बन जाएंगे पाकिस्तानी बल्लेबाज, आंकड़ों से समझें पूरी कहानी

खेल

India vs Pakistan: भारतीय बॉलरों के आगे भीगी बिल्ली बन जाएंगे पाकिस्तानी बल्लेबाज, आंकड़ों से समझें पूरी कहानी

Hum Vatan News
Last updated: August 20, 2025 4:18 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

India vs Pakistan Asia Cup 2025 Clash: बीसीसीआई ने एशिया कप 2025 के लिए भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है. मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने 15 सदस्यीय टीम का ऐलान किया है. सूर्यकुमार यादव टीम के कप्तान हैं, जबकि शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है. ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल टीम से बाहर हो गए हैं. उधर पाकिस्तान ने एशिया कप 2025 के लिए अपनी 17 सदस्यीय टीम की घोषणा की, जिसमें बाबर आज़म और मोहम्मद रिज़वान दोनों को जगह नहीं मिली. सलमान अली आगा टीम की कप्तानी करेंगे और मोहम्मद हारिस को विकेटकीपर के रूप में चुना गया है. स्टार तेज़ गेंदबाज़ शाहीन अफरीदी और फखर जमान को टीम में जगह मिली है, लेकिन बाबर और रिज़वान की अनुभवी जोड़ी को जगह नहीं मिली है.

एशिया कप में भारत और पाकिस्तान (Asia Cup 2025 IND vs PAK) के बीच मुकाबला 14 सितंबर के दुबई में होना है. इससे पहले चलिए जानते हैं टीम इंडिया के उन पांच गेंदबाजों के बारे में जिनसे पार पाना पाकिस्तान के लिए आसान नहीं होगा.

- Advertisement -
HTML5 Icon

भारत के 5 गेंदबाज बनाम पाकिस्तान के बल्लेबाज

1. जसप्रीत बुमराह vs फखर जमान-साहिबजादा फरहान

- Advertisement -
HTML5 Icon

भारत के सबसे अनुभवी और घातक तेज गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह के सामने फखर जमान और साहिबजादा फरहान जैसे ओपनर उनकी यॉर्कर और सटीक लाइन-लेंथ के सामने संघर्ष करते नजर आएंगे और ये ऐसा क्यों ये आने वाले मुकाबले से पहले आंकड़ो से समझते हैं. जसप्रीत बुमराह के टी20 इंटरनेशनल करियर की बात करें तो अब तक उन्होंने 70 मुकाबलों में 17.74 के औसत से 89 विकेट हासिल किये हैं. वही उनके सामने फखर जमान की बात करें तो उनके बल्ले से 97 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 22.66 के औसत से 1949 रन आए हैं और साहिबजादा फरहान ने अब तक पाकिस्तान के लिए 15 टी20 मैच खेलकर केवल 315 रन बनाए हैं और इस दौरान उनका औसत 21 का है और वो 127.01 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं.

2. अर्शदीप सिंह vs  सलमान अली आगा

लेफ्ट-आर्म स्विंगर अर्शदीप नई गेंद से शानदार गेंदबाजी करते हैं जिसकी वजह से वो शुरुआत में ही पाकिस्तान को झटका दे सकते हैं. अर्शदीप ने अब तक टी20 इंटरनेशनल में 63 मुकाबले खेले हैं और 18.30 की औसत से 99 विकेट हासिल किया है. एक विकेट लेने के साथ ही वो अपने टी 20ई. करियर में विकेट का शतक भी पूरा कर लेंगे. वही पाकिस्तान के मिडिल आर्डर बल्लेबाजों में बात करें तो सलमान अली आगा ने 20 मुकाबले में 27.14 के औसत से115.85 के स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 380 रन बनाये हैं.

3. कुलदीप यादव vs खुशदिल शाह और हसन​​​​​​​ नवाज 

‘चाइनामैन’ गेंदबाज़ मिडिल ऑर्डर में पाकिस्तान के लिए सबसे बड़ा खतरा हैं. खुशदिल शाह और हसन नवाज जैसे बल्लेबाज़ कुलदीप की स्पिन में उलझ सकते हैं. उनकी गुगली और फ्लाइटेड डिलिवरी पाकिस्तान की बल्लेबाज़ी की लय बिगाड़ सकती है. सबसे पहले बात करें कुलदीप यादव के आकड़ों की तो उन्होंने अपने टी20ई करियर के 40 मुकाबलों में 14.07 की औसत से 69 विकेट लिए हैं और 17 रन देकर 5 विकेट उनकी बेस्ट गेंदबाजी है. वही पाकिस्तान के मिडिल आर्डर बल्लेबाजों में बात करें तो सलमान अली आगा ने 20 मुकाबले में 27.14 के औसत से 115.85 के स्ट्राइक रेट के साथ मात्र 380 रन बनाये हैं और इस लिस्ट में हसन नवाज  की बात करें तो करियर के 14 टी20ई मुकाबले में 175.64 के स्ट्राइक रेट के साथ 339 रन बनाये हैं, लेकिन इनके साथ मुश्किल ये है की इनका बल्ला स्पिन के खिलाफ नहीं चल पता है जिसकी वजह से ये कुलदीप यादव के निशाने पर होंगे.

4. वरुण चक्रवर्ती vs सैम अयूब 

‘मिस्ट्री स्पिनर’ कहलाने वाले वरुण चक्रवर्ती को पढ़ना बेहद मुश्किल है वो सैम अयूब जैसे युवा बल्लेबाज़ को अपनी फिरकी में फंसा सकते हैं और वो पाकिस्तान के लोवर-मिडिल ऑर्डर को बड़ी मुश्किल में डाल सकते हैं. वरुण चक्रवर्ती के टी20ई करियर की बात करें तो उन्होंने कुल 18 मुकाबले खेले हैं और 33 विकेट अपने नाम किया है. इस दौरान उनकी गेंदबाजी औसत 14.57 की रही है और करियर बेस्ट गेंदबाजी 17 रन देकर 5 विकेट है. वहीं सैम अयूब ने अब तक 36 मुकाबलों में 705 रन बनाये हैं, इस दौरान उनकी स्ट्राइक रेट 137.15 रहा है और 98 रन उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है.

5. हर्षित राणा / हार्दिक पंड्या vs हारिस रऊफ

हर्षित राणा एक युवा और बेहद आक्रामक तेज गेंदबाज हैं. हालांकि वो अपने टी20ई करियर में अब तक मात्र एक ही मुकाबला खेले हैं और उसमे बेहद शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. हर्षित अपनी स्पीड और आक्रामक लाइन-लेंथ से पाकिस्तान को चौंका सकते हैं. वहीं मोहम्मद हारिस पाकिस्तान टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज की भूमिका निभाएंगे. अब तक अपने टी20ई करियर में हारिस ने कुल 23 मुकाबले खेले हैं और 144.81 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी करते हुए 391 रन बनाये हैं.

इस क्रम में हार्दिक पंड्या भी 20 ओवर के खेल में गेंदबाजी के लिए आएंगे और फिर पाकिस्तान के लिए मामला और गंभीर हो जायेगा, हार्दिक पंड्या की बात करें तो अपने टी20 इंटरनेशनल करियर में उन्होंने कुल 114 मुकाबले खेले हैं और 94 विकेट अपने नाम किया है. इसी के साथ उनके करियर बेस्ट गेंदबाजी 16 रन देकर 4 विकेट रहा है. उनकी तेज पेस और बाउंसर से हारिस रऊफ जैसे टेलेंडर बल्लेबाज़ परेशान होंगे.

एशिया कप 2025 भारतीय टीम स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, संजू सैमसन (विकेटकीपर), हर्षित राणा, रिंकू सिंह

एशिया कप 2025 पाकिस्तान टीम स्क्वॉड: सलमान अली आगा (कप्तान), अबरार अहमद , फहीम अशरफ , फखर जमान, हारिस रऊफ , हसन अली, हसन नवाज , हुसैन तलत, खुशदिल शाह , मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, मोहम्मद वसीम जूनियर, साहिबजादा फरहान, सईम अयूब , सलमान मिर्जा, शाहीन शाह अफरीदी और सुफियान मोकिम

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री 21 मार्च को सरगुजा और सूरजपुर जिले के दौरे पर….अम्बिकापुर में संभाग स्तरीय सरगुजा ओलंपिक 2026 तथा राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेला 2026 का करेंगे उद्घाटन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सभी के सहयोग से सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ विधानसभा बजट सत्र:मुख्यमंत्री ने सभी सदस्यों और अधिकारियों को दिया धन्यवाद.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और समयबद्ध बनाना हमारी प्राथमिकता – मुख्यमंत्री.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर 0.60 प्रतिशत उपकर समाप्त,अचल संपत्ति रजिस्ट्री पर उपकर समाप्त- आम नागरिकों को बड़ी राहत – मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में जल क्रांति का नया अध्याय: जल जीवन मिशन 2.0 पर ऐतिहासिक एमओयू.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रदेश के विकास में सबसे बड़ी बाधा नक्सलवाद को डबल इंजन की सरकार ने किया दूर : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बस्तर की वादियों में गूँजेगी बदलाव की नई आहट, बस्तर हेरिटेज मैराथन को लेकर पुनर्वासित जनों में अभूतपूर्व उत्साह…. खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने 25 लाख रुपये की पुरस्कार की घोषणा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Shock To Zomato Users : ऑनलाइन फूड ऑर्डर पर महंगाई की मार’ जोमैटो ने प्लेटफॉर्म फीस में 19% बढ़ोतरी की, हर ऑर्डर पड़ेगा महंगा
business Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredखेल

IPL 2026 पर टिकी चयनकर्ताओं की नजर, 20 खिलाड़ी शॉर्टलिस्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Jasprit Bumrah
Featuredखेल

Jasprit Bumrah : BCCI का बड़ा दांव जसप्रीत बुमराह के लिए बदलेंगे सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट के नियम, 2 करोड़ का सस्पेंस खत्म!

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredखेल

IPL 2026 से पहले रोहित शर्मा का जलवा, नेट्स में दिखी शानदार फॉर्म

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?