Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, पाकिस्तान के हिस्से फिर आए चिल्लर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, पाकिस्तान के हिस्से फिर आए चिल्लर

Featuredखेलदेश - विदेश

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में भारत को मिलेंगे इतने करोड़ रुपये, पाकिस्तान के हिस्से फिर आए चिल्लर

Hum Vatan News
Last updated: May 15, 2025 3:58 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

आईसीसी ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के लिए सभी टीमों के लिए पुरस्कार राशि यानी प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। अभी फाइनल खेला जाना बाकी है, इसलिए ये पता नहीं है कि पहले और दूसरे नंबर पर कौन होगा, लेकिन बाकी टीमें तय हो चुकी हैं। इसलिए उनके नाम के सामने प्राइज मनी बताई गई है। इस बीच तीसरे नंबर पर रहने वाली टीम इंडिया को भी काफी ज्यादा पैसे मिलने वाले हैं, वहीं पाकिस्तान की हालत यहां भी खस्ता है। पाकिस्तान के हिस्से में बहुत कम राशि आने वाली है।

Contents
डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेंगे करीब 30 करोड़ रुपयेटीम इंडिया को भी मिलेंगे करीब 12 करोड़ रुपयेऐसा रहा है भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन

डब्ल्यूटीसी फाइनल जीतने वाली टीम को मिलेंगे करीब 30 करोड़ रुपये

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल 11 जून से लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा। फाइनल में ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका की टीमें आमने सामने होंगी। इस बीच आईसीसी ने प्राइज मनी का ऐलान कर दिया है। जो भी टीम फाइनल जीतेगी, उसे 30 करोड़ 81 लाख रुपये दिए जाएंगे, वहीं दूसरे नंबर पर रहने वाली, यानी फाइनल हारने वाली टीम को 18 करोड़ 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। ये तो रही पहले और दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम की बात। अब बात करते हैं टीम इंडिया की, जो इस बार फाइनल में तो अपनी जगह पक्की नहीं कर पाई है, लेकिन तीसरे नंबर पर टीम ने जरूर फिनिश किया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

टीम इंडिया को भी मिलेंगे करीब 12 करोड़ रुपये

भारतीय टीम को तीसरे नंबर पर रहने के कारण 12 करोड़ 85 लाख रुपये दिए जाएंगे। वहीं पाकिस्तान के हाथ में यहां भी कुछ नहीं आया है। पूरे सीजन टीम को लगातार हार पर हार का सामना करना पड़ा है। इसी का नतीजा है कि टीम ने नौवें नंबर पर फिनिश किया है। पाकिस्तान को केवल 4 करोड़ 11 लाख रुपये दिए जाएंगे। यहां ध्यान रखिएगा कि इनामी राशि का ऐलान तो डॉलर में किया गया है, लेकिन हमने आपकी आसानी के लिए इसे रुपये में बदलकर बताया है। रुपये और डॉलर की कीमत रोज बदलती रहती है, इसलिए फाइनल पुरस्कार राशि में थोड़ा सा बदलाव हो सकता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ऐसा रहा है भारत और पाकिस्तान का प्रदर्शन

टीम इंडिया ने इस विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में कुल मिलाकर 19 मैच खेले हैं, उसमें से भारत को 9 में जीत मिली और आठ में हार का भी सामना करना पड़ा। दो मैच बराबरी पर छूटे। भारत का पीसीटी 50 का रहा, इसलिए टीम तीसरे नंबर पर ही और फाइनल में अपनी जगह नहीं बना पाई। बात अगर पाकिस्तान की करें तो उसने कुल मिलाकर 14 मैच खेले और जीत मिली केवल 5 में। पाकिस्तान को 9 मुकाबलों में हार का सामना करना पड़ा है। टीम का पीसीटी 27.980 का रहा। टीम ने इस बार सबसे आखिरी यानी नौवें नंबर पर इस टूर्नामेंट का समापन किया है, इसलिए उसकी पुरस्कार राशि भी काफी कम है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

नेपाल से लौटे CM Sai का बड़ा बयान, बोले- छत्तीसगढ़ के भी कुछ लोग लापता’ सरकार कर रही तलाश
Featured छत्तीसगढ़
CG News : प्रेमी को बुलाने मोबाइल टावर पर चढ़ी नाबालिग, घंटों चला हाईवोल्टेज ड्रामा’ पुलिस ने सुरक्षित उतारा
Featured छत्तीसगढ़
CG Forest Guard Exam : वनरक्षक के 1484 पदों पर भर्ती प्रक्रिया तेज, 13 दिसंबर को होगी लिखित परीक्षा
Featured job छत्तीसगढ़
Raksha Bandhan’ पर शुभ मुहूर्त को लेकर न हों कंफ्यूज, पहले मुहूर्त के बाद अभिजीत काल में भी बांध सकती हैं राखी
Featured religion
Maruti Baleno Sigma EMI
Maruti Baleno Sigma EMI: ₹2 लाख Down Payment के बाद हर महीने कितनी बनेगी किस्त? समझें पूरा गणित
automobile
Skoda Slavia Facelift Launch
Skoda Slavia Facelift Launch Today: नई 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स और प्रीमियम फीचर्स के साथ आज होगी एंट्री, जानें संभावित कीमत
automobile
Mahindra Scorpio Lifestyler
Mahindra Scorpio Lifestyler: ₹19.79 लाख की शुरुआती कीमत पर अनवील, Toyota Hilux को मिलेगी सीधी चुनौती
automobile
MG Hector Plus EMI Calculator
MG Hector Plus EMI Calculator: ₹2 लाख Down Payment पर कितनी बनेगी किस्त? जानें पूरा गणित
automobile

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

BREAKING NEWS : नेपाल-तिब्बत सीमा पर ग्लेशियर का बड़ा हिस्सा टूटा, 1.2 KM नीचे आया बर्फीला मलबा’ नदी में आया भयानक उफान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CG Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : प्रदेश में बदला मौसम, 29 अगस्त से 2 सितंबर तक बारिश के आसार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

28 August 2026 Horoscope : शुक्रवार को है श्रावण माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?