Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने वर्ल्ड कप में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया छठा मेडल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने वर्ल्ड कप में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया छठा मेडल

Featuredखेलदेश - विदेश

भारतीय तीरंदाज दीपिका कुमारी ने वर्ल्ड कप में जीता ब्रॉन्ज मेडल, भारत की झोली में आया छठा मेडल

Hum Vatan News
Last updated: May 11, 2025 3:57 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

भारत की स्टार तीरंदाज दीपिका कुमारी ने तीरंदाजी वर्ल्ड कप स्टेज-2 में दमदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। रविवार को खेले गए मुकाबले में दीपिका को सेमीफाइनल में दुनिया की नंबर एक कोरियाई तीरंदाज लिम सिहियोन के हाथों हार का सामना करना पड़ा, लेकिन इसके बाद उन्होंने ब्रॉन्ज मेडल मैच में जोरदार वापसी की।

Contents
ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले का रोमांचपार्थ सालुंके भी मेडल की होड़ में

भारत ने 4 दिन में दी 4 बड़ी चोट… घबराएं पाकिस्‍तान ने सीजफायर के लिए लगाया फोन

- Advertisement -
HTML5 Icon

महिला रिकर्व व्यक्तिगत स्पर्धा के सेमीफाइनल में 30 वर्षीय दीपिका को लिम सिहियोन ने 7-1 के बड़े अंतर से हराया। यही नहीं, पिछले साल येचियोन वर्ल्ड कप में भी कोरियाई खिलाड़ी ने दीपिका को अंतिम चार में शिकस्त दी थी। हालांकि, सेमीफाइनल की निराशा को पीछे छोड़ते हुए दीपिका ने ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले में शानदार धैर्य और अनुभव का परिचय दिया। उन्होंने कोरिया की ही एक अन्य तीरंदाज कांग चेन योंग को 7-3 से हराते हुए पोडियम पर जगह बनाई। इस जीत के साथ भारत के वर्ल्ड कप में कुल मेडल की संख्या 6 पहुंच गई है। शनिवार को भारत के कम्पाउंड वर्ग के तीरंदाजों ने पांच पदक जीते थे, जिसमें मधुरा धामनगंकर ने व्यक्तिगत गोल्ड सहित तीन मेडल अपने नाम किए और राष्ट्रीय टीम में तीन साल बाद वापसी को यादगार बना दिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ब्रॉन्ज मेडल मुकाबले का रोमांच

दीपिका ने ब्रॉन्ज मेडल के मैच में बेहतरीन रणनीति और सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया। मुकाबले का पहला सेट 27-27 की बराबरी पर समाप्त हुआ। इसके बाद दीपिका ने दूसरा सेट 28-26 से जीतकर 3-1 की बढ़त बना ली। तीसरे सेट में कोरियाई तीरंदाज कांग ने 30 अंक का परफेक्ट स्कोर करते हुए दीपिका के 27 अंक के मुकाबले स्कोर को 3-3 से बराबर कर दिया। चौथे सेट में दीपिका ने अनुभव का शानदार परिचय देते हुए लगातार तीनों तीर 10 अंक पर लगाए और 5-3 की बढ़त बना ली। निर्णायक सेट में उन्होंने कांग के 28 अंकों के मुकाबले 29 अंक जुटाए और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम कर लिया।

CG News : सरकारी अस्पताल के रिकॉर्ड रूम में लगी आग

पार्थ सालुंके भी मेडल की होड़ में

पुरुष रिकर्व वर्ग में भारत के पार्थ सालुंके सेमीफाइनल में कोरिया के दिग्गज किम वूजिन के खिलाफ 4-6 से हार गए। अब वह ब्रॉन्ज मेडल के लिए मुकाबला करेंगे। भारत की ओर से इस वर्ल्ड कप में अब तक कुल 6 मेडल आ चुके हैं, जिसमें दीपिका का ब्रॉन्ज मेडल और कम्पाउंड वर्ग में पांच मेडल शामिल हैं। देश को अभी पार्थ सालुंके से भी मेडल की उम्मीद बाकी है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Crime News : डॉक्टर के घर से 1 करोड़ की चोरी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़, पुलिस ने 9 आरोपियों को दबोचा
Featured छत्तीसगढ़
Quad Meeting 2026: चीन की मनमानी पर Quad का कड़ा संदेश, होर्मुज और लाल सागर में जहाजों की सुरक्षा पर जोर
Featured international
Rahul Gandhi: ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ के नारे के साथ रामलीला मैदान पहुंचे विपक्षी नेता, जानें क्या है पूरा मामला
Featured national politics
Hina Khan: ‘मुझे नहीं पता कल क्या होगा’, हिना खान ने रॉकी से क्यों कही थी ये बात?
Featured मनोरंजन
CG BREAKING : नवा रायपुर में एयर शो का शानदार नजारा, वायुसेना के हेलिकॉप्टरों ने आसमान में बिखेरा रोमांच
Featured छत्तीसगढ़
Vaibhav Suryavanshi: सीरीज के आखिरी मैच में भी नहीं खेले वैभव, टीम इंडिया ने प्लेइंग XI में किए दो बदलाव
Featured sports
स्थापना दिवस पर PM Modi’ ने दी बधाई, नक्सलवाद के खात्मे और विकसित छत्तीसगढ़ पर कही बड़ी बात
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ को केंद्र सरकार से मिले 3,602 करोड़, वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने जताया आभार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

Dhanteras 2026 : धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने की परंपरा कब और कैसे हुई शुरू’ जानें इसका रोचक इतिहास

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Paddy Procurement 2026 : किसानों के लिए बड़ी खबर’ धान खरीदी में 4 नए नियम लागू, घर बैठे मिलेगा टोकन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में फिर मंडराया चक्रवात का खतरा, 3-4 नवंबर को झमाझम बारिश का अलर्ट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?