Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: 14 वर्षीय बालक पर एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में भारत का पहला रिट्रीवेबल लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांटेशन सफल.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » 14 वर्षीय बालक पर एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में भारत का पहला रिट्रीवेबल लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांटेशन सफल.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

14 वर्षीय बालक पर एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर में भारत का पहला रिट्रीवेबल लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांटेशन सफल.

Hum Vatan News
Last updated: August 29, 2025 6:10 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर, बाल चिकित्सा हृदय देखभाल में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करते हुए, एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर ने १४ वर्षीय बालक पर भारत का पहला रिट्रीवेबल लीडलेस पेसमेकर इम्प्लांटेशन सफलतापूर्वक संपन्न किया। यह जटिल जन्मजात हृदय रोगों के उपचार में एक बड़ी प्रगति है।

इस बालक ने पहले 2 वर्ष की आयु में दिल्ली के  एक अन्य अस्पताल  में आरवी से एपी कंडुइट के साथ इंट्राकार्डियक रिपेयर (ICR) करवाया था। 5 वर्ष की आयु में उसे कंप्लीट हार्ट ब्लॉक (CHB) हो गया, जिसके बाद 29 अक्टूबर 2024 को एमएमआई नारायणा अस्पताल में ड्यूल-चैंबर पेसमेकर लगाया गया। वह सेंट्रल इंडिया में ऐसा कराने वाला सबसे कम उम्र का मरीज बना।

- Advertisement -
HTML5 Icon

फरवरी 2024 में बालक को पल्स जनरेटर बदलने की आवश्यकता हुई। परंतु निकेल एलर्जी के संदेह के कारण पेसमेकर का पल्स जनरेटर बार-बार बाहर निकलने लगा, जिसके चलते लगभग 4 बार पुनः स्थिति सुधारने की आवश्यकता पड़ी। बच्चे की उम्र और भविष्य में 16-17 साल बाद बैटरी खत्म होने के बाद पुनः डिवाइस बदलने की जरूरत को ध्यान में रखते हुए, कार्डियोलॉजी टीम ने रिट्रीवेबल लीडलेस पेसमेकर लगाने का निर्णय लिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

यह प्रक्रिया 21 अगस्त 2025 को डॉ. सुमंता शेखर पाधी के नेतृत्व में, प्रोक्तर डॉ. बलबीर सिंह के सहयोग और जनरल एनेस्थीसिया के तहत सफलतापूर्वक पूरी की गई। यह उपकरण एबॉट लिमिटेड द्वारा विकसित किया गया था। ऑपरेशन के बाद बच्चे को अगले ही दिन स्वस्थ अवस्था में छुट्टी दे दी गई।

“यह उपलब्धि भारत में बाल हृदय देखभाल के क्षेत्र में एक उल्लेखनीय प्रगति है। रिट्रीवेबल डिज़ाइन यह सुनिश्चित करता है कि भविष्य में डिवाइस का प्रतिस्थापन अधिक सुरक्षित और कम आक्रामक होगा, जिससे बच्चे का जीवन उज्ज्वल और स्वस्थ बनेगा,” कहा डॉ. सुमंता शेखर पाधी, वरिष्ठ सलाहकार – कार्डियोलॉजी, एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर ने।

इस चुनौतीपूर्ण प्रक्रिया को सफल बनाने में कार्डियोलॉजी टीम (डॉ. किंजल बक्शी, डॉ. सुनील गौनीयाल, डॉ. स्नेहिल गोस्वामी), कार्डियक सर्जिकल टीम (डॉ. हरी कुमार पीके, डॉ. मोहम्मद वसीम खान) और कार्डियक एनेस्थेटिक टीम (डॉ. अरुण अंडप्पन और डॉ. राकेश राजकुमार चंद  और डॉ धर्मेश लाड) का संयुक्त योगदान रहा।

इस तरह की जटिल और अनूठी प्रक्रिया को सफलतापूर्वक अंजाम देकर, एमएमआई नारायणा अस्पताल ने यह साबित किया है कि वह दुर्लभ और चुनौतीपूर्ण हृदय मामलों को संभालने में सक्षम है, विशेषकर बच्चों के लिए। यह उपलब्धि देश में अधिक न्यूनतम आक्रामक हृदय समाधान का मार्ग प्रशस्त करती है, जिससे मरीजों को बेहतर जीवन गुणवत्ता और दीर्घकालिक स्वास्थ्य लाभ मिलेगा।

एमएमआई नारायणा हॉस्पिटल के फैसिलिटी डायरेक्टर अजित बेल्लमकोंडा ने बताया की एमएमआई नारायणा अस्पताल, रायपुर विगत 14 वर्षो से स्वास्थ्य के क्षेत्र में अग्रणी केन्द्र बना हुआ है, जिसमे, हमारा हृदय रोग विभाग एक स्तंभ की तरह है  जो 24×7 कैथ लैब सुविधा और जीवन-रक्षक हृदय उपचार प्रदान करता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Census 2027 Update : 33 सवालों के साथ जनगणना सर्वे पूरा, डेटा संग्रह का पहला चरण सफल
Featured छत्तीसगढ़
Big Decision of CG High Court : हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी, बिना काम के वेतन का दावा खारिज
Featured छत्तीसगढ़
‘द्रौपदी’ Roopa Ganguly’ ने बयां किया दर्द, जानलेवा हमले और ब्रेन हैमरेज की कहानी
Featured मनोरंजन
RCB vs GT Final, IPL 2026 : फाइनल मुकाबले में भिड़ंत—शुभमन गिल बनाम रजत पाटीदार, कौन बनेगा चैंपियन
Featured खेल
‘चोर-चोर’ की गूंज से मचा बवाल, सुशासन तिहार कार्यक्रम में सियासी संग्राम, विधायक Dharamlal Kaushik और कांग्रेस नेता में तीखी बहस
Featured छत्तीसगढ़
गुरु के कर्क में प्रवेश से बदलेगा राशियों का भाग्य, जानें प्रभाव
Featured religion
Milk Price Hike in CG : दूध के दाम बढ़े, देवभोग की नई कीमतों से आम जनता परेशान
Featured छत्तीसगढ़
मन की बात में पीएम Narendra Modi ने गिनाईं भारत की नई उपलब्धियां, खिलाड़ियों को दी बधाई
Featured छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Weather Update
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Update : नौतपा के बीच मौसम का बदला मिजाज, राजधानी में आंधी-बारिश अलर्ट

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : अनुशासनहीनता पर SSP का सख्त एक्शन, पांच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा – हर जरूरतमंद परिवार को सम्मानजनक पक्का आवास उपलब्ध कराना हमारी सरकार की प्राथमिकता.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?