Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Indigo Flight Cancellation : इंडिगो की देरी से परेशान बैंड ग्रुप, एयरपोर्ट पर ही कर दिया म्यूजिक शो
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Indigo Flight Cancellation : इंडिगो की देरी से परेशान बैंड ग्रुप, एयरपोर्ट पर ही कर दिया म्यूजिक शो

Featuredछत्तीसगढ़

Indigo Flight Cancellation : इंडिगो की देरी से परेशान बैंड ग्रुप, एयरपोर्ट पर ही कर दिया म्यूजिक शो

Hum Vatan News
Last updated: December 6, 2025 9:48 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Indigo Flight Cancellation , रायपुर। राजधानी रायपुर के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट पर इंडिगो एयरलाइंस की लगातार दूसरे दिन की अव्यवस्था ने शुक्रवार को यात्रियों का सब्र तोड़ दिया। क्रू स्टाफ और पायलटों की भारी कमी के कारण इंडिगो की दिल्ली, मुंबई, गोवा, इंदौर, कोलकाता समेत अप-डाउन की 20 उड़ानें रद्द कर दी गईं, जिससे 7 हजार से अधिक यात्रियों को अपनी यात्रा रद्द करनी पड़ी और वे सुबह 6 बजे से रात तक एयरपोर्ट पर फंसे रहे।

Contents
बैंड ग्रुप ने एयरपोर्ट पर ही निकाला भड़ास बीमार बेटे की मां और इंटरनेशनल यात्री भी परेशान देशभर में 400 से अधिक उड़ानें रद्द

आज का राशिफल: सफलता और खुशियों से भरा दिन, निवेश और परिवार में लाभ के संकेत

- Advertisement -
HTML5 Icon

बैंड ग्रुप ने एयरपोर्ट पर ही निकाला भड़ास

इस भारी अव्यवस्था के बीच, जयपुर के लिए बुक किए गए एक बैंड ग्रुप के सदस्य भी एयरपोर्ट पर फंसे रहे। शादी के कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे इस ग्रुप ने एयरपोर्ट के काउंटर पर ही अपनी भड़ास निकाली। एक सदस्य ने आक्रोश में कहा, “हम शादी में बैंड बजाने जा रहे थे, लेकिन इंडिगो ने हमारा बैंड यहीं बजा दिया।” उन्होंने बताया कि छह महीने पहले बुकिंग हुई थी और दो बड़े कार्यक्रम थे, जो अब छूट गए हैं, जिससे लाखों का नुकसान हुआ है। ग्रुप के सदस्यों ने रिफंड और उचित व्यवस्था की मांग करते हुए जमकर हंगामा किया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

 बीमार बेटे की मां और इंटरनेशनल यात्री भी परेशान

फ्लाइट रद्द होने से केवल बैंड ग्रुप ही नहीं, बल्कि कई अन्य यात्री भी गंभीर मुश्किलों में फंसे। दिल्ली जाने वाली एक महिला यात्री अपने बीमार बेटे तक नहीं पहुंच पाई और काउंटर पर फूट-फूट कर रो पड़ी। उन्होंने एयरलाइन पर लूट का आरोप लगाते हुए कहा कि उन्हें 6,000 रुपये का रिफंड मिल रहा है, जबकि दूसरी फ्लाइट का टिकट 25,000 रुपये का है।

वहीं, मुंबई और कोलकाता से विदेश जाने वाले कई यात्रियों के इंटरनेशनल कनेक्शन छूट गए। उनका कहना था कि इंडिगो की लापरवाही के कारण उनकी बिजनेस मीटिंग्स और कॉर्पोरेट इवेंट्स की योजना बिखर गई। एक यात्री ने तो यहाँ तक आरोप लगाया कि एयरलाइन ने उन्हें आखिरी समय तक वैकल्पिक व्यवस्था या आवास की कोई सुविधा नहीं दी।

 देशभर में 400 से अधिक उड़ानें रद्द

रायपुर एयरपोर्ट पर मची यह अफरा-तफरी कोई स्थानीय समस्या नहीं है। इंडिगो की क्राइसिस पूरे देश में गहरा चुकी है। शुक्रवार को देशभर में 400 से अधिक उड़ानें रद्द हुईं। इंडिगो ने नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (DGCA) को सूचित किया है कि यह संकट ‘फ्लाइट ड्यूटी टाइम लिमिटेशन’ (FDTL) मानदंडों के दूसरे चरण को लागू करने में हुई गलत योजना और आकलन के कारण आया है। एयरलाइन ने यात्रियों से माफी मांगते हुए कहा है कि नेटवर्क गंभीर रूप से बाधित हुआ है और 10 फरवरी 2026 तक ही संचालन पूरी तरह स्थिर होने की उम्मीद है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

महिलाओं का सम्मान, सुरक्षा और सशक्तिकरण ही समृद्ध छत्तीसगढ़ की आधारशिला : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG BREAKING : रायपुर में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, DRI ने गांजा लदे ट्रक को किया जब्त
Featured छत्तीसगढ़
माओवादियों के खिलाफ बड़ी सफलता, सीमा क्षेत्र से भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
Featured छत्तीसगढ़
ट्रांसपोर्ट फर्म पर GST की जांच से हड़कंप, दो दिन चली कार्रवाई में रिकॉर्ड और वर्क ऑर्डर की पड़ताल
Featured छत्तीसगढ़
CG Accident News
CG Accident : सड़क हादसों से दहला छत्तीसगढ़, अलग-अलग दुर्घटनाओं में 3 लोगों ने गंवाई जान’ 2 की हालत नाजुक
Featured छत्तीसगढ़
सांसद Bhojraj Nag’ का अनोखा अंदाज, बारिश थमने की कामना में नींबू काटने का वीडियो वायरल
Featured छत्तीसगढ़
BJP में बड़ा एक्शन’ कार्यकर्ता को 6 साल के लिए निष्कासित किया, अनुशासनहीनता के आरोपों पर कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के नेताओं पर लंबित आपराधिक मामलों का खुलासा, High Court’ ने जारी की नई रिपोर्ट
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Telangana Bus Accident: सुबह-सुबह भीषण सड़क हादसा, प्राइवेट बस और कंटेनर की टक्कर में 6 की मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featurednational

Supaul Accident: झूलन पूजा में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा, पांच की दर्दनाक मौत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Islamabad Hospital Fire
Featuredinternational

Islamabad Hospital Fire: नर्सरी में लगी भयानक आग, 16 में से 15 नवजातों की गई जान’ एक को बचाया

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?