Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: IPL 2027: IPL 2027 में बदलेगी हार्दिक पांड्या की टीम, अब PBKS के लिए खेलेंगे स्टार ऑलराउंडर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » IPL 2027: IPL 2027 में बदलेगी हार्दिक पांड्या की टीम, अब PBKS के लिए खेलेंगे स्टार ऑलराउंडर

Featuredखेल

IPL 2027: IPL 2027 में बदलेगी हार्दिक पांड्या की टीम, अब PBKS के लिए खेलेंगे स्टार ऑलराउंडर

Hum Vatan News
Last updated: November 11, 2026 11:38 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

IPL 2027: आईपीएल 2027 से पहले क्रिकेट जगत में एक बड़ी हलचल देखने को मिली है। मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स के बीच खिलाड़ियों की अदला-बदली को लेकर बड़ी ट्रेड डील हुई है। इस डील के तहत मुंबई इंडियंस के स्टार ऑलराउंडर और कप्तान हार्दिक पांड्या अब पंजाब किंग्स की जर्सी में नजर आएंगे। वहीं, पंजाब के प्रमुख तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह मुंबई इंडियंस का हिस्सा बन गए हैं। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस ट्रेड को आधिकारिक मंजूरी दे दी है।

Contents
18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स से जुड़े हार्दिक पांड्यामुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक ने जीते चार आईपीएल खिताबक्या पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे हार्दिक पांड्या?आठ सीजन बाद पंजाब से अलग हुए अर्शदीप सिंह

18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स से जुड़े हार्दिक पांड्या

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, हार्दिक पांड्या को मुंबई इंडियंस ने पहले 16.35 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया था। अब आईपीएल 2027 से पहले हुए ट्रेड के बाद वह 18 करोड़ रुपये में पंजाब किंग्स से जुड़ गए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वहीं, अर्शदीप सिंह को पंजाब किंग्स ने पिछली नीलामी में 18 करोड़ रुपये में खरीदा था। ट्रेड के बाद वह भी इसी कीमत पर मुंबई इंडियंस का हिस्सा बने हैं। दोनों टीमों के बीच हुई इस डील को आगामी सीजन के बड़े बदलावों में से एक माना जा रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुंबई इंडियंस के साथ हार्दिक ने जीते चार आईपीएल खिताब

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस के साथ पुराना रिश्ता रहा है। उन्होंने साल 2015 में आईपीएल करियर की शुरुआत मुंबई की टीम से की थी। इस दौरान उन्होंने खिलाड़ी के रूप में टीम को चार आईपीएल खिताब जिताने में अहम भूमिका निभाई।

इसके बाद साल 2022 से पहले हार्दिक गुजरात टाइटंस से जुड़ गए और टीम की कप्तानी संभाली। उनकी अगुवाई में गुजरात ने अपने पहले ही सीजन यानी 2022 में आईपीएल ट्रॉफी जीत ली।

आईपीएल 2024 से पहले हार्दिक एक बार फिर मुंबई इंडियंस में लौटे और उन्हें टीम की कप्तानी सौंपी गई। हालांकि, उनकी कप्तानी में मुंबई का प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा और टीम तीन सीजन में केवल एक बार क्वालीफायर तक पहुंच सकी।

Koffee With Karan 9: कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी पर सिद्धार्थ का मजेदार जवाब, करण जौहर भी नहीं रोक पाए हंसी

क्या पंजाब किंग्स की कप्तानी करेंगे हार्दिक पांड्या?

हार्दिक पांड्या के पंजाब किंग्स में शामिल होने के बाद सबसे बड़ा सवाल टीम की कप्तानी को लेकर उठ रहा है। फिलहाल पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। उनकी कप्तानी में टीम ने आईपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला खेला था।

ऐसे में माना जा रहा है कि आईपीएल 2027 में भी श्रेयस अय्यर ही टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हार्दिक पांड्या श्रेयस अय्यर की कप्तानी में खेलने के लिए तैयार हैं। हालांकि, कप्तानी को लेकर टीम की ओर से अंतिम फैसला सामने आना बाकी है।

आठ सीजन बाद पंजाब से अलग हुए अर्शदीप सिंह

अर्शदीप सिंह के लिए भी यह ट्रेड काफी अहम है। वह साल 2019 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू करने के बाद से लगातार इसी फ्रेंचाइजी का हिस्सा रहे हैं।

अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर अर्शदीप ने भारतीय टीम में भी जगह बनाई। वह डेथ ओवरों में शानदार गेंदबाजी और विकेट लेने की क्षमता के लिए पहचाने जाते हैं।

आईपीएल में अर्शदीप सिंह ने अब तक 96 मुकाबलों में 111 विकेट हासिल किए हैं। वह पंजाब किंग्स के लिए सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी हैं। अब मुंबई इंडियंस के साथ जुड़कर वह टीम के गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती देने की कोशिश करेंगे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Pakistan Anti Drone System: पुंछ-राजौरी के सामने पाकिस्तान की नई तैयारी, चीन और तुर्किये से ले रहा ड्रोन तकनीक
Featured international
Chhath Puja 2026 Date : 13 नवंबर को नहाय-खाय और 15 नवंबर को डूबते सूर्य को अर्घ्य, जानें पूरा शेड्यूल
Featured religion
Smriti Irani CG Visit : आज छत्तीसगढ़ आएंगी स्मृति ईरानी, एयरपोर्ट से सीधे रायगढ़ के लिए होंगी रवाना, जानें पूरा शेड्यूल
Featured छत्तीसगढ़
Koffee With Karan 9: कियारा आडवाणी की प्रेग्नेंसी पर सिद्धार्थ का मजेदार जवाब, करण जौहर भी नहीं रोक पाए हंसी
entertainment Featured
CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में तेजी से गिरने लगा रात का तापमान, अंबिकापुर सबसे ठंडा’ मौसम विभाग ने जारी किया अगले 5 दिनों का पूर्वानुमान
Featured छत्तीसगढ़
Assam Train Accident: असम के डिगारू रेलवे स्टेशन पर बड़ा हादसा, कोलकाता-सैरंग एक्सप्रेस हुई दुर्घटनाग्रस्त
Featured देश - विदेश
11 November 2026 Rashifal : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Blog
CG News : छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा प्रशासनिक फैसला, सुशासन विभाग में बढ़ेंगे अधिकारी’ तीन नए पद स्वीकृत
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

गोवर्धन पूजा पर CM Vishnudeo Sai’ ने की गौमाता की पूजा, सुख-शांति और खुशहाली का मांगा आशीर्वाद

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG DMF Scam : DMF घोटाले पर ED का शिकंजा, 17 आरोपियों की बढ़ीं मुश्किलें’ 31.70 करोड़ की संपत्ति जब्त

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : सरकारी दफ्तर में शराब और मटन पार्टी’ वन विभाग के कर्मचारियों का वीडियो वायरल, मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?