Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: इजरायल ने कर दिया बड़ा हमला, ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर बरसाए बम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » इजरायल ने कर दिया बड़ा हमला, ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर बरसाए बम

Featuredदेश - विदेश

इजरायल ने कर दिया बड़ा हमला, ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर बरसाए बम

Hum Vatan News
Last updated: June 19, 2025 4:30 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Israel Iran War: इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बृहस्पतिवार को इस बारे में जानकारी दी है। चैनल ने बताया कि हमले के बाद ‘‘किसी भी तरह के रेडिएशन का खतरा नहीं’’ है और हमले से पहले ही केंद्र को खाली करा लिया गया था। इजरायल ने बृहस्पतिवार सुबह पहले ही चेतावनी दी थी कि वह रिएक्टर पर हमला करेगा और उसने लोगों से क्षेत्र छोड़कर जाने को कहा था।

Contents
जानें जल रिएक्टर क्या करता हैIAEA ने क्या कहा?ईरान में कितने लोगों की हुई मौतईरान ने किया हमलाहताहतों के बारे में नहीं मिली जानकारी

जानें जल रिएक्टर क्या करता है

अराक स्थित भारी जल रिएक्टर तेहरान से 250 किलोमीटर (155 मील) दक्षिण-पश्चिम में है। परमाणु रिएक्टर को ठंडा करने के लिए भारी जल रिएक्टर का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन यह प्लूटोनियम भी बनाता है जिसका संभावित रूप से परमाणु हथियारों में उपयोग किया जा सकता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

IAEA ने क्या कहा?

इस बीच यहां यह भी बता दें कि, संयुक्त राष्ट्र की परमाणु निगरानी संस्था अंतरराष्ट्रीय परमाणु ऊर्जा एजेंसी (IAEA) ने इजरायल से ईरान के परमाणु केंद्रों पर हमला ना करने का आग्रह किया है। ऐसा बताया जाता है कि एजेंसी के निरीक्षकों ने 14 मई को आखिरी बार अराक का दौरा किया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ईरान में कितने लोगों की हुई मौत

इजरायल-ईरान जंग के बीच वाशिंगटन स्थित समूह ‘ह्यूमन राइट्स एक्टिविस्ट्स’ ने बताया कि इजरायली हमलों में ईरान में अब तक कम से कम 639 लोगों की मौत हो चुकी है और 1,329 अन्य लोग घायल हुए हैं। समूह ने बताया कि मरने वालों में 263 आम नागरिक और 154 सुरक्षा बल के जवान हैं।

ईरान ने किया हमला

इजरायल की ओर से किए गए हमलों के बीच ईरान ने भी मिसाइलें दागी हैं। ईरानी मिसाइलों से इजरायल के दक्षिण में स्थित मुख्य अस्पताल के भारी नुकसान हुआ है। ‘सोरोका मेडिकल सेंटर’ इजरायल के दक्षिण में स्थित मुख्य अस्पताल है। बीर शेबा में सोरोका मेडिकल सेंटर के प्रवक्ता ने बताया कि हमले में अस्पताल को भारी नुकसान हुआ है और लोग घायल हुए हैं। अस्पताल ने लोगों से अनुरोध किया है कि वो इलाज के लिए ना आएं।

हताहतों के बारे में नहीं मिली जानकारी

अस्पताल की वेबसाइट के अनुसार, इस अस्पताल में 1,000 से अधिक बिस्तर हैं और यह इजरायल के दक्षिण के लगभग 10 लाख निवासियों को सेवाएं प्रदान करता है। फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने कहा कि ऐसा लगता है कि मुख्य बिल्डिंग और कुछ अपार्टमेंट इमारतों को निशाना बनाया गया है। इस बात की तत्काल जानकारी नहीं मिल सकी कि इन हमलों में कोई हताहत हुआ है या नहीं। यह हमला ऐसे समय में हुआ है जब इजरायल ने ईरान के अराक भारी जल रिएक्टर पर हमला किया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

सोना-चांदी में बड़ी गिरावट, चांदी ₹10,318 और सोना ₹2,315 सस्ता
business Featured देश - विदेश
CM Sai’ की बड़ी पहल’ श्रमिक परिवारों के बच्चों की पढ़ाई का खर्च उठाएगी सरकार, अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के लिए आवेदन शुरू
Featured छत्तीसगढ़
स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर राज्य सरकार का सख्त, पेंड्रा रोड के डी.डी. हॉस्पिटल को जारी हुआ कारण बताओ नोटिस.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ बनेगा स्वच्छ ऊर्जा का नया हब, मंत्रिपरिषद ने दी सीजी-सीबीजी नीति 2026 को मंजूरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
साय सरकार की पहल से श्रमिक परिवारों के बच्चों को मिलेगा बेहतर भविष्य, सरकार उठाएगी पढ़ाई का पूरा खर्च.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित कैबिनेट की बैठक में महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए .
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारत की एकता, अखंडता और राष्ट्रीय स्वाभिमान के सशक्त प्रहरी – मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

CM Vishnu Deo Sai
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘नेशन फर्स्ट’ संकल्प और सुरक्षा बलों के शौर्य से बस्तर में लौटी शांति और विकास की नई रोशनी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.

By
Hum Vatan News
5 Min Read

महासमुंद के बलौदा-बेलमुंडी डायमंड ब्लॉक में हीरों की प्राप्ति से छत्तीसगढ़ के विकास को मिलेगा नया आयाम.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह: 2036 पौधों के रोपण से ओलंपिक मेजबानी के संकल्प को दी नई ऊर्जा.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?