Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: इजरायल ने तेहरान पर किया बड़ा हमला, खामेनेई के करीबी और ईरान के आर्मी चीफ अली शादमानी को किया ढेर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » इजरायल ने तेहरान पर किया बड़ा हमला, खामेनेई के करीबी और ईरान के आर्मी चीफ अली शादमानी को किया ढेर

Featuredदेश - विदेश

इजरायल ने तेहरान पर किया बड़ा हमला, खामेनेई के करीबी और ईरान के आर्मी चीफ अली शादमानी को किया ढेर

Hum Vatan News
Last updated: June 17, 2025 8:18 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

तेल-अवीवः इजरायली सेना इजरायल पर बड़ा हमला करने का दावा किया है। इजरायली सेना (आईडीएफ) के मुताबिक उसने तेहरान पर किए गए एक हमले में ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई के करीबी और आईआरजीसी (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) के ख़ातम-अल अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर के प्रमुख मेजर जनरल अली शादमानी की हत्या कर दी है। आईडीएफ ने एक ट्वीट करके यह जानकारी एक्स पर साझा की है।

Contents
  • कौन था अली शादमानी
  • जोरदार धमाकों से दहला तेहरान, ईरान ने भी किया पलटवार
  • शादमानी को मारने के बाद आईडीएफ ने की ये पोस्ट
  • इजरायल में कहां-कहां ईरान ने किया पलटवार
  • IDF ने 2 दिन पहले IGRC के इंटेलीजेंस चीफ की भी कर दी थी हत्या

कौन था अली शादमानी

इज़रायल ने दावा किया है कि उसने ईरान के शीर्ष सैन्य कमांडर अली शादमानी की हत्या कर दी है। शादमानी’ख़ातम-अल-अंबिया सेंट्रल हेडक्वार्टर’ का प्रमुख था। इज़रायली सैन्य प्रवक्ता के अनुसार शादमानी ईरान के “सबसे वरिष्ठ सैन्य कमांडर” होने के साथ ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली ख़ामेनेई का बेहद करीबी था। गौरतलब है कि अली शादमानी को इस पद पर हाल ही में तब नियुक्त किया गया था, जब इज़रायल ने शुक्रवार को इसी पद पर रहे पूर्व कमांडर घोलाम अली राशिद की हत्या कर दी थी। ईरान की ओर से इस दावे पर फिलहाल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जोरदार धमाकों से दहला तेहरान, ईरान ने भी किया पलटवार

तेहरान में जोरदार धमाकों से शहर दहल उठा है। वहीं ईरान भी इजरायल पर पलटवार कर रहा है। इससे तेल अवीव में एयर रेड सायरन बजने लगे हैं। इस बीच ईरान ने एक और घोषणा की है कि वह इज़रायली भूमि पर अब तक का सबसे बड़ा और सबसे तीव्र मिसाइल हमला करने की तैयारी कर रहा है। ईरान की मिसाइल हमले की चेतावनी के कुछ ही देर बाद तेल अवीव और पश्चिम यरुशलम के ऊपर जोरदार धमाकों की आवाजें सुनी गईं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

शादमानी को मारने के बाद आईडीएफ ने की ये पोस्ट

पांच दिनों में दूसरी बार ईरान के युद्धकालीन चीफ़ ऑफ़ स्टाफ और सर्वोच्च सैन्य कमांडर अली शादमानी को एक हवाई हमले में मार गिराया है। यह हमला तेहरान के केंद्रीय क्षेत्र में IAF (इज़राइली एयर फोर्स) द्वारा सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर किया गया। अली शादमानी को ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली ख़ामेनेई का सबसे करीबी सैन्य सलाहकार और देश का वरिष्ठतम सैन्य अधिकारी माना जाता था।

इजरायल में कहां-कहां ईरान ने किया पलटवार

तेहरान पर हमले के बाद ईरान भी पलटवार कर रही है। इज़रायली सेना एयर डिफेंस सिस्टम से उसे रोकने का प्रयास कर रही है। आईडीएफ ने एक बयान में कहा है कि वायुसेना “खतरे को खत्म करने के लिए आवश्यक स्थानों पर रोकथाम और हमले की कार्रवाई कर रही है।” हमले के लगभग 20 मिनट बाद सेना ने बताया कि देश के कई इलाकों में लोग अब सुरक्षित स्थानों से बाहर निकल सकते हैं। इज़रायली पुलिस ने कहा कि खोज और बचाव दल उन स्थानों पर कार्यरत हैं, जहां “गिरते हुए प्रोजेक्टाइल्स (मिसाइल या उनके टुकड़े) की रिपोर्टें मिली हैं”। “तेल अवीव क्षेत्र में मिसाइल और उसके टुकड़े गिरे, जिससे भारी भौतिक नुकसान हुआ, लेकिन कोई हताहत नहीं हुआ।”

फायर और रेस्क्यू सेवा ने भी बताया कि तेल अवीव से सटे दान ज़िले (Dan District) में मिसाइल हमले हुए। वहीं इज़रायल के समाचार मंच YNet News के अनुसार, ईरान द्वारा दागी गई मिसाइलें इज़रायल के चार अलग-अलग इलाकों में गिरीं, जिससे तटीय शहर हर्ज़लिया में एक आठ मंजिला इमारत को नुकसान पहुंचा और एक खाली बस में आग लग गई।

IDF ने 2 दिन पहले IGRC के इंटेलीजेंस चीफ की भी कर दी थी हत्या

ईरान के IGRC चीफ को मारने से 2 दिन पहले 15 जून को इजरायली सेना ने आईआरजीसी (इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स) की खुफिया इकाई के प्रमुख मोहम्मद काज़ेमी और उनके डिप्टी हसन मोहाकेक इज़राइली हवाई हमले में मार गिराया था। रिपोर्ट में दावा किया गया था कि इन दोनों के शव ईरानी खुफिया मुख्यालय के मलबे के नीचे दबे गए। यह हमला आईआरजीसी के खुफिया विभाग को सीधे निशाना बनाकर किया गया था।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : यमराज को बुलावा सड़कों पर युवकों का जानलेवा स्टंट, महिला ने मोबाइल में कैद किया खौफनाक मंजर
Featured छत्तीसगढ़
OnePlus 15T
OnePlus 15T : 7500mAh की विशाल बैटरी और 100W चार्जिंग के साथ होगा लॉन्च, कंपनी ने दी जानकारी
Featured tech
Imtiaz Ali Heer Ranjha
Imtiaz Ali Heer Ranjha: ‘जबर’ की एक्ट्रेस सारा अर्जुन बनेंगी इम्तियाज अली की ‘हीर’? चर्चाओं का बाजार गर्म
entertainment Featured
Horoscope
07 March 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को होने वाला है धन लाभ, जानिए अपना राशिफल …
Featured religion
सड़क निर्माण में गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
होली पर किसानों के खातों में राशि अंतरण से दोगुनी हुई तिहार की खुशी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Vishnu Deo Sai
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद….अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में रायपुर में आयोजित होगा ‘लखपति दीदी संवाद’ कार्यक्रम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
25 मार्च से 06 अप्रैल तक होगा ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स छत्तीसगढ़-2026’ का होगा आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredखेलमनोरंजन

वानखेड़े में बॉलीवुड का जलवा, राहा संग टीम इंडिया को चीयर करने पहुंचे रणबीर-आलिया

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Digital Arrest Fraud
Featuredदेश - विदेश

Digital Arrest Fraud : साइबर क्राइम ATS अफसर बनकर बुजुर्ग को किया ‘डिजिटल अरेस्ट’, ₹2.25 करोड़ की बड़ी ठगी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

UPSC Result 2025: अनुज अग्निहोत्री ने हासिल की AIR-1, 958 अभ्यर्थियों का चयन

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?