Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ISRO की तकनीक राष्ट्रीय संपत्ति, निजीकरण पर पारदर्शिता जरूरी; 9 कर्मचारी यूनियनों की मांग
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ISRO की तकनीक राष्ट्रीय संपत्ति, निजीकरण पर पारदर्शिता जरूरी; 9 कर्मचारी यूनियनों की मांग

national

ISRO की तकनीक राष्ट्रीय संपत्ति, निजीकरण पर पारदर्शिता जरूरी; 9 कर्मचारी यूनियनों की मांग

Hum Vatan News
Last updated: September 6, 2026 12:43 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

ISRO: भारतीय अंतरिक्ष क्षेत्र को निजी कंपनियों के लिए खोले जाने के करीब छह साल बाद इसरो के कर्मचारी संगठनों ने निजीकरण की दिशा और भविष्य की भूमिका को लेकर चिंता जताई है। इसरो केंद्रों से जुड़े नौ कर्मचारी संघों ने अंतरिक्ष आयोग के अध्यक्ष को पत्र सौंपकर इस मुद्दे पर लिखित स्पष्टीकरण मांगा है।

Contents
क्या सिर्फ रिसर्च तक सीमित होगा ISRO?राष्ट्रीय संपत्ति है इसरो की तकनीकIN-SPACe के बयान पर भी सवालनई भर्तियों पर भी चिंतालिखित जवाब मिलने के बाद तय होगी आगे की रणनीति

क्या सिर्फ रिसर्च तक सीमित होगा ISRO?

4 सितंबर को सौंपे गए ज्ञापन में कर्मचारी संघों ने कहा कि व्यावसायिक गतिविधियों में निजी भागीदारी एक मजबूत और सार्वजनिक स्वामित्व वाले इसरो के साथ-साथ चल सकती है। हालांकि, उन्होंने ऐसी नीति पर सवाल उठाया है, जिससे इसरो केवल रिसर्च एंड डेवलपमेंट (R&D) तक सीमित रह जाए और लॉन्च व्हीकल के निर्माण व संचालन से सार्वजनिक क्षेत्र की भूमिका खत्म हो जाए।

- Advertisement -
HTML5 Icon

राष्ट्रीय संपत्ति है इसरो की तकनीक

कर्मचारी संगठनों ने इसरो द्वारा विकसित तकनीक को राष्ट्रीय संपत्ति बताया। उन्होंने कहा कि तकनीक का हस्तांतरण पारदर्शी और जवाबदेह तरीके से होना चाहिए और इसमें रणनीतिक सुरक्षा तथा कर्मचारियों के हितों का भी ध्यान रखा जाना चाहिए। इस संयुक्त ज्ञापन पर SHAR एम्प्लॉइज एसोसिएशन, ISAC एम्प्लॉइज एसोसिएशन समेत नौ प्रमुख संगठनों ने हस्ताक्षर किए हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

IN-SPACe के बयान पर भी सवाल

यूनियनों ने IN-SPACe के अध्यक्ष पवन गोयनका के हालिया सार्वजनिक बयान का हवाला देते हुए सवाल उठाया है कि क्या इसरो भविष्य में किसी भी लॉन्च व्हीकल का निर्माण नहीं करेगा। उन्होंने पूछा कि यदि यह सरकार या अंतरिक्ष विभाग का आधिकारिक फैसला है तो इसकी तारीख और आधिकारिक जानकारी सार्वजनिक की जानी चाहिए।

इसके साथ ही कर्मचारी संघों ने PSLV, LVM-3 और SSLV जैसे लॉन्च व्हीकल के डिजाइन, विकास, एकीकरण, परीक्षण और लॉन्चिंग में इसरो की भविष्य की भूमिका पर भी स्पष्टता मांगी है।

CG NEWS : सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव की हालत में सुधार, जल्द छत्तीसगढ़ लौटने की उम्मीद

नई भर्तियों पर भी चिंता

कर्मचारियों ने आशंका जताई है कि लॉन्च व्हीकल और सैटेलाइट निर्माण से इसरो के पीछे हटने पर इन-हाउस काम कम हो सकता है। इससे मौजूदा कर्मचारियों को सरप्लस माना जाने और ग्रुप A, B और C पदों पर नियमित भर्तियां घटने का खतरा है। उनका कहना है कि इससे इसरो में करियर बनाने का सपना देखने वाले युवाओं पर भी असर पड़ेगा।

लिखित जवाब मिलने के बाद तय होगी आगे की रणनीति

कर्मचारी संघों ने हालिया GSLV-F17/EOS-05 मिशन की सफलता पर इसरो को बधाई भी दी। उन्होंने स्पष्ट किया कि ज्ञापन रचनात्मक और लोकतांत्रिक भावना के तहत दिया गया है। संघों के मुताबिक, इसरो और राष्ट्रीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के प्रति उनकी प्रतिबद्धता कायम है और इसी वजह से वे नीतिगत अनिश्चितता दूर करने की मांग कर रहे हैं। लिखित जवाब मिलने के बाद आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING : CRPF कैंप में जवान की संदिग्ध मौत’ फंदे से लटका मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ High Court’ को मिला नया मुख्य न्यायाधीश’ जस्टिस केआर महापात्रा की नियुक्ति पर केंद्र सरकार का आधिकारिक आदेश
Featured छत्तीसगढ़
Harmanpreet Kaur :पाकिस्तान पर बड़ी जीत के बाद हरमनप्रीत कौर का बयान, बोलीं- टीम ने प्लान के मुताबिक खेला
Featured खेल
9 die after consuming toxic liquor in Sagar : सागर में जहरीली शराब से 9 मौतें, बंडा के बराज गांव में मचा कोहराम; मौके पर पहुंची पुलिस
Featured national
Kartik Aaryan : ‘कैप्टन इंडिया’ बनकर उड़ान भरेंगे कार्तिक आर्यन, मिलिट्री लुक में दिखा धांसू अंदाज
Featured मनोरंजन
CG NEWS : बाल श्रम का बड़ा खुलासा’ हाउसिंग बोर्ड के निर्माणाधीन भवन में काम करती मिलीं 8 नाबालिग लड़कियां
Featured छत्तीसगढ़
CG Job : नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए खुशखबरी’ छत्तीसगढ़ में 1360 पदों पर भर्ती, देखें क्षेत्रवार वैकेंसी
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : सड़क हादसे के बाद किरण सिंह देव की हालत में सुधार, जल्द छत्तीसगढ़ लौटने की उम्मीद
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featurednational

Sanatan Faith: जन्माष्टमी पर मथुरा पहुंचे सीएम योगी, कहा- ‘सनातन की आस्था मिटाने वाले खुद मिट्टी में मिल गए’

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featurednational

Punjab SIR: राघव चड्ढा के बाद धर्मवीर गांधी का SIR विवाद, वोटर लिस्ट को लेकर सांसद ने जताई चिंता

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featurednational

IndiGo aircraft collides with pole at Srinagar Airport: श्रीनगर एयरपोर्ट पर बड़ा हादसा टला, पार्किंग के दौरान पोल से टकराया इंडिगो विमान

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?