Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: जया बच्चन की सादगी पर भारी पड़ता है देवरानी का स्टाइल, अमिताभ बच्चन की भाभी का अंदाज नहीं है हीरोइनों से कम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » जया बच्चन की सादगी पर भारी पड़ता है देवरानी का स्टाइल, अमिताभ बच्चन की भाभी का अंदाज नहीं है हीरोइनों से कम

Featuredदेश - विदेशमनोरंजन

जया बच्चन की सादगी पर भारी पड़ता है देवरानी का स्टाइल, अमिताभ बच्चन की भाभी का अंदाज नहीं है हीरोइनों से कम

Hum Vatan News
Last updated: April 12, 2025 3:07 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

बॉलीवुड के सबसे प्रभावी एक्टर अमिताभ बच्चन का पूरा परिवार भी उनकी तरह ही चर्चा में बना रहता है। अमिताभ बच्चन का परिवार बी-टाउन के सबसे मशहूर परिवारों में से एक है। अमिताभ की फैन फॉलोइंग का ही असर है कि उनके परिवार को भी पूरी लाइमलाइट मिलती है। फैंस एक्टर की तरह ही उनके परिवार के बारे में भी बातें जानना चाहते हैं और जैसे ही कोई नई बात सामने आती है तो उत्सुक हो जाते हैं। हर कोई एक्टर की पत्नी जया बच्चन, उनके बच्चे अभिषेक बच्चन और श्वेता बच्च, बहू ऐश्वर्या राय और नाती-पोते नव्या नवेली, अगस्त्या नंदा और आराध्या बच्चन के बारे में जानते ही हैं। ये हमेशा लाइमलाइट में रहते हैं और इनकी भी तगड़ी फैन फॉलोइंग है, लेकिन कम ही लोग एक्टर के छोटे भाई और उनके परिवार के बारे में जानते हैं। आज हम आपको अमिताभ के छोटे भाई अजिताभ और उनकी पत्नी के बारे में बताने जा रहे हैं।

Contents
ऐसे हुई अजिताभ की मुलाकात और फिर हुआ प्यारअमिताभ बने मैचमेकरक्या करती हैं रमोला

बिना एक भी मैच खेले पूरे सीजन से बाहर हुआ घातक खिलाड़ी, गुजरात टाइंटस को लगा तगड़ा झटका

- Advertisement -
HTML5 Icon

ऐसे हुई अजिताभ की मुलाकात और फिर हुआ प्यार

अमिताभ बच्चन, हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के बड़े बेटे हैं। हरिवंश राय बच्चन और तेजी बच्चन के छोटे बेटे अजिताभ हैं। जैसे-जैसे दोनों बेटे बड़े हुए दोनों ने अलग-अलग रास्ते चुने। अमिताभ फिल्मों में आ गए और एक्टर बन गए, वहीं अजिताभ एक नामी बिजनेसमैन बने। आगे चलकर बिग बी ने जया बच्चन से शादी की और अजिताभ की लव लाइफ में अमिताभ ने बहुत बड़ी भूमिका निभाई। क्या आप जानते हैं कि कैसे? चलिए आपको बताते हैं। अमिताभ की एक करीबी दोस्त रमोला थीं। जब बिग बी को प्रसिद्धि नहीं मिली थी, तब भी वह उनके सबसे करीबी लोगों में से एक थीं। बाद में जब अजिताभ की मुलाकात रमोला से हुई, तो दोनों के बीच तुरंत दोस्ती हो गई और एक रिश्ता बन गया। दोनों प्यार में पड़ गए और एक साल की डेंटिंग के बाद दोनों ने इस रिश्ते को नाम देने की सोची।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Ramola Bachchan

अमिताभ बने मैचमेकर

इस दौरान बिग बी ने अपने भाई अजिताभ और रमोला की शादी में मदद करके मैचमेकर की भूमिका निभाई। रमोला और अजिताभ की शादी के बाद कपल को चार बच्चे हुए, जिसमें तीन बेटियां, नीलिमा, नैना, नम्रता और एक बेटा भीम बच्चन। अपने भाई के बच्चों के साथ अमिताभ बच्चन के रिश्ते के बारे में बात करते हुए रमोला ने एक बार कहा था, ‘हमारे बच्चे उनके साथ बहुत अच्छे से घुलमिल जाते हैं। वे उन्हें अपने बड़े पापा के रूप में जानते और सम्मान करते हैं, लेकिन उनके साथ उनका रिश्ता बहुत ही अच्छा और दोस्ताना है। वे सभी एक साथ मौज-मस्ती करते हैं।’

अब छत्तीसगढ़ में पत्नी ने पति को खिलाई नींद की गोली, फिर हाथ-पैर बांधे और दी दर्दनाक मौत…

क्या करती हैं रमोला

बता दें, रमोला इंग्लैंड की एक नामी वकील हैं और इसके साथ ही वो एक सफल बिजनेसवुमन हैं। वह बड़े-बड़े आयोजनों की मेजबानी करने और स्टार्टअप शुरू करने के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने कलकत्ता विश्वविद्यालय से ग्रैजुएशन की डिग्री हासिल की। इसके बाद ​​वे सेंट लुइस के वेबस्टर विश्वविद्यालय से बिजनेस मैनेजमेंट में डिग्री हासिल करने के लिए अमेरिका चली गईं। साल 1991 में कानून में उनकी रुचि ने उन्हें लंदन के लैंकेस्टर गेट स्थित कॉलेज ऑफ लॉ में सॉलिसिटर फाइनल क्वालिफाइंग परीक्षा पास करने के लिए प्रेरित किया। इसके बाद वो एक योग्य वकील बनीं। फिलहाल वो लाइमलाइट से दूर ही रहती हैं। बिजनेस और लॉ के अलावा रमोला एक फेसम फैशन डिजाइनर हैं। वो कॉन्सेप्ट्स और फर्स्ट रिसॉर्ट दो ब्रांड्स की मालकिन हैं। फैशन लेबल चलाने वाली रमोला खुद भी काफी स्टाइलिश हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Pitru Paksha 2026 : पीपल की पूजा क्यों मानी जाती है खास? जानें जल और दीपक चढ़ाने की विधि
Featured religion
CG Assistant Teacher Recruitment 2026: 11 अक्टूबर को परीक्षा, 2292 पदों के लिए प्रवेश पत्र जारी
Featured job छत्तीसगढ़
CG Weather Today : छत्तीसगढ़ से मानसून की विदाई शुरू, तेज धूप से बढ़ी गर्मी
Featured छत्तीसगढ़
06 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
सिंगापुर की एनर्जी कैपिटल ग्लोबल छत्तीसगढ़ में एआई-रेडी डेटा सेंटर कैंपस में करेगी ₹41,750 करोड़ का निवेश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के ‘हर गरीब को पक्का आवास’ के संकल्प को मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में मिल रही जमीनी मजबूती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाओं की आजीविका को मिल रहा नया आधार, अमारू में 20 एकड़ में लेमन ग्रास की खेती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राज्य स्तरीय रोजगार मेला 7-8 अक्टूबर को रायपुर के इंडोर स्टेडियम…मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में होगा आयोजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

CM Vishnu Deo Sai
Featuredछत्तीसगढ़

CM Vishnu Deo Sai Singapore Visit : सिंगापुर में CM साय ने निवेशकों को दिया छत्तीसगढ़ में निवेश का न्योता

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : कॉलेज जा रही युवती पर एसिड अटैक, चेहरा झुलसा; रायपुर रेफर, आरोपी की तलाश जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Road Accident : भीषण सड़क हादसा, तेज रफ्तार पिकअप पेड़ से भिड़ी; 2 की मौत, 9 रेफर

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?