Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा…सारंगढ़ के युवा शिल्पकार प्रदीप की छिंद पेड़ की कलाकृति को मिल रही सराहना.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा…सारंगढ़ के युवा शिल्पकार प्रदीप की छिंद पेड़ की कलाकृति को मिल रही सराहना.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राज्योत्सव के शिल्पग्राम में बिखरी झारा आर्ट कलाकृतियों की छटा…सारंगढ़ के युवा शिल्पकार प्रदीप की छिंद पेड़ की कलाकृति को मिल रही सराहना.

Hum Vatan News
Last updated: November 1, 2026 9:01 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 01 नवम्बर 2026/ छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना की 26वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रदेश सरकार द्वारा राज्योत्सव मैदान नवा रायपुर में आयोजित तीन दिवसीय राज्योत्सव में विभिन्न विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं एवं उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए गए हैं। इसी क्रम में शिल्पग्राम जोन में प्रदेश की पारंपरिक हस्तशिल्प कलाओं और हस्तनिर्मित उत्पादों को प्रदर्शित किया गया है, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग यहां पहुंच रहे हैं। शिल्प ग्राम में झारा आर्ट की कलाकृतियां विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। लॉस्ट वैक्स तकनीक से तैयार बेहतरीन पारंपरिक शिल्प की मूर्तियां, सजावटी वस्तुएं और लोक आकृतियां लोगों को खूब पसंद आ रही हैं।

शिल्पग्राम में सारंगढ़ जिले के ग्राम कांदुरपाली से आए युवा शिल्पकार श्री प्रदीप झरेका सारबिला झारा आर्ट की कलाकृतियों का प्रदर्शन कर रहे हैं। उनकी छिंद पेड़ की कलाकृति दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। इस कलाकृति के माध्यम से उन्होंने जनजातीय जीवन और संस्कृति में छिंद पेड़ के महत्व को उकेरने का बेहतरीन प्रयास किया है। इसमें छिंद पेड़ से रस एकत्रित करने की पारंपरिक प्रक्रिया को भी बारीकी से दर्शाया गया है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

श्री झरेका ने बताया कि राज्योत्सव जैसे आयोजनों से स्थानीय शिल्पकारों को अपनी कला प्रदर्शित करने और नए लोगों तक पहुंचने का अवसर मिलता है। उन्होंने कहा कि झारा आर्ट के प्रति लोगों में काफी उत्साह है। आगंतुक न केवल कलाकृतियों की खरीदारी कर रहे हैं, बल्कि उनकी निर्माण प्रक्रिया और सांस्कृतिक महत्व के बारे में भी जानकारी ले रहे हैं। देवी-देवताओं की प्रतिमाओं और पारंपरिक लोक आकृतियों को भी लोग पसंद कर रहे हैं।

- Advertisement -
HTML5 Icon

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा प्रदेश की पारंपरिक कला एवं शिल्प को प्रोत्साहित करने और शिल्पकारों को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में शिल्पग्राम एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभर रहा है, जहां प्रदेश के विभिन्न अंचलों की लोककला, परंपरा और शिल्प कौशल को एक साथ देखने का अवसर मिल रहा है।

शिल्पग्राम में बस्तर अंचल की युवा महिला शिल्पकार भी अपनी विशिष्ट कलाकृतियों के साथ मौजूद हैं। उनकी कृतियों में बस्तर की परंपरा, प्रकृति और जनजातीय जीवन की झलक दिखाई देती है। प्राकृतिक प्रतीकों और वन्य जीवों की आकृतियों के माध्यम से उन्होंने जनजातीय संस्कृति एवं प्रकृति संरक्षण का संदेश प्रस्तुत किया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस:नवा रायपुर के राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ महिला सशक्तिकरण- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल से बदली रायगढ़ की महिलाओं की तकदीर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने देखा सारंग टीम का रोमांचकारी हवाई करतब: नवा रायपुर के आसमान में भारतीय वायु सेना के शौर्य, साहस और कौशल का अद्भुत प्रदर्शन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विकसित भारत @2047 के संकल्प को साकार करने में छत्तीसगढ़ निभाएगा महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को लिखा आत्मीय पत्र, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Rajyotsav 2026 : छत्तीसगढ़ सरकार की बड़ी पहल, तीजन बाई और संत रविदास के नाम से दिए जाएंगे नए राज्य अलंकरण
Featured छत्तीसगढ़
CG Media Insurance Scheme 2026 : पत्रकारों और मीडिया कर्मियों के लिए खुशखबरी’ जल्द लागू हो सकती है नई बीमा योजना, सरकार ने मांगी राय
Featured छत्तीसगढ़
November Rule Changes 2026 : आज से बदल गए 5 बड़े नियम, LPG सिलेंडर, FASTag और GST पर पड़ेगा सीधा असर
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Patwari Strike : पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष पर गिरी निलंबन की गाज, हड़ताल के बीच सरकार की सख्त कार्रवाई

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : मोहन सुंदरानी से संजू देवी तक 36 नामों पर लगी मुहर, राज्य अलंकरण पुरस्कारों की सूची जारी

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG High Court : फीस वापसी से लेकर पुराने स्टाइपेंड तक की मांग खारिज, विदेशी MBBS डॉक्टरों को हाईकोर्ट से झटका

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?