Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘सबको अनपढ़ बनाते हैं…’ कन्नड़ विवाद के बीच कमल हासन की एक और विवादित टिप्पणी, अब ‘हिंदी’ पर कह दी बड़ी बात
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘सबको अनपढ़ बनाते हैं…’ कन्नड़ विवाद के बीच कमल हासन की एक और विवादित टिप्पणी, अब ‘हिंदी’ पर कह दी बड़ी बात

Featuredदेश - विदेशमनोरंजन

‘सबको अनपढ़ बनाते हैं…’ कन्नड़ विवाद के बीच कमल हासन की एक और विवादित टिप्पणी, अब ‘हिंदी’ पर कह दी बड़ी बात

Hum Vatan News
Last updated: June 8, 2025 5:47 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

कमल हासन इन दिनों अपनी हालिया रिलीज फिल्म ‘ठग लाइफ’ से ज्यादा अपने ‘तमिल और कन्नड़’ विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं। बार-बार माफी की मांग के बावजूद सुपरस्टार ने माफी मांगने से इनकार कर दिया, जिसके चलते उनकी फिल्म 5 जून को कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाई। ‘ठग लाइफ’ की रिलीज से पहले कमल हासन ने एक बयान दिया था, जिसमें उनका कहना था कि ‘कन्नड़ भाषा की उत्पत्ति तमिल से हुई है’। सुपरस्टार के इस बयान के बाद कन्नड़ समुदाय के लोग नाराज हो गए। धीरे-धीरे ये विवाद काफी बढ़ गया और उनसे माफी मांगने की डिमांड की गई, लेकिन उन्होंने माफी मांगने से इनकार कर दिया था। यही वजह थी कि फिल्म कर्नाटक में रिलीज नहीं हो पाई। अब दिग्गज एक्टर ने हिंदी पर भी एक बयान से हलचल पैदा कर दी है।

Contents
  • हिंदी भाषा पर कमल हासन का नजरिया
  • कमल हासन ने अंग्रेजी पर जोर दिया
  • ठग लाइफ पर विवाद

हिंदी भाषा पर कमल हासन का नजरिया

पीटीआई से बातचीत में कमल हासन ने साउथ में हिंदी थोपे जाने के मुद्दे पर अपनी राय रखी है। कमल हासन ने 1981 में आई अपनी हिट हिंदी फिल्म ‘एक दूजे के लिए’ का जिक्र करते हुए कहा कि, “मैं ‘एक-दूजे के लिए’ का एक्टर हूं। हम हिंदी को बिना थोपे सीखेंगे क्योंकि यह आखिरकार शिक्षा है और हमें शिक्षा के लिए एक अच्छा रास्ता अपनाना चाहिए। लेकिन इसके रास्ते में बाधाएं नहीं डालनी चाहिए। मैं पंजाब के साथ खड़ा हूं। मैं कर्नाटक के साथ खड़ा हूं। मैं आंध्र के साथ खड़ा हूं। यह एकमात्र जगह नहीं है जो हिंदी थोपे जाने का विरोध कर रही है।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

कमल हासन ने अंग्रेजी पर जोर दिया

कमल हासन ने कहा, ‘अगर आप वास्तव में अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सफलता की तलाश में हैं, तो आपको एकमात्र भाषा सीखनी चाहिए और वो है अंग्रेजी। अंग्रेजी काफी अच्छी है। आप स्पेनिश या चीनी भी सीख सकते हैं, लेकिन मुझे लगता है कि सबसे व्यावहारिक बात यह है कि हमारे पास 350 साल पुरानी अंग्रेजी शिक्षा है, जो धीरे-धीरे, लेकिन लगातार जारी है। इसलिए जब आप इसे अचानक बदलने को कहते हैं, तो यह फिर से शुरू हो जाता है। आप बेवजह बहुत से लोगों को अनपढ़ बनाते हैं, खासकर तमिलनाडु में। आप अचानक सभी को हिंदी में बात करने के लिए मजबूर करते हैं और आप उन्हें बताते हैं कि आपको विंध्य से आगे नौकरी नहीं मिलेगी, फिर आप सोचने लगते हैं, वादों का क्या? मेरी भाषा का क्या? क्या मैं 22 (आधिकारिक भाषाओं) में से एक नहीं हूं? ये वे सवाल हैं जो सामने आते रहेंगे।’

- Advertisement -
HTML5 Icon

ठग लाइफ पर विवाद

बता दें कि कर्नाटक फिल्म चैंबर ऑफ कॉमर्स (केएफसीसी) ने कहा था कि जब तक हासन कन्नड़-तमिल टिप्पणी के लिए माफी नहीं मांग लेते, तब तक वह राज्य में ‘ठग लाइफ’ को रिलीज़ नहीं होने देंगे। कमल हासन के बैनर राजकमल फिल्म्स इंटरनेशनल ने कर्नाटक हाई कोर्ट में याचिका दायर कर फिल्म की रिलीज़ के लिए सुरक्षा मांगी थी। कोर्ट ने माफी न मांगने पर कमल हासन को फटकार लगाई और निर्माताओं से कहा कि ‘ठग लाइफ’ कर्नाटक में रिलीज नहीं होगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

SANKALP पर आधारित होंगी राज्य की स्वास्थ्य सेवाएं, इस प्रदेश का हर जन स्वस्थ रहे, यही है सरकार का उद्देश्य: स्वास्थ्य मंत्री.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
परम्परा से पहचान तक ‘आदि परब-2026’ का भव्य आयोजन 13 और 14 मार्च को.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पीएम किसान उत्सव 13 मार्च को…प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी डीबीटी के जरिए छत्तीसगढ़ के 24.71 लाख से अधिक किसानों को अंतरित करेंगे 498.83 करोड़ रूपए.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
UPSC Results 2026
अफीम की अवैध खेती पर मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का कड़ा रुख.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बिजली उपभोक्ताओं की पीड़ा को दूर करेगी समाधान योजना : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री मोदी की गारंटी को पूरा करने बेटियों के भविष्य के लिए रानी दुर्गावती योजना होगी शुरू.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आधार से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध करा आत्मनिर्भर बनी संगीता सिंह…महिला सशक्तिकरण की बनी मिसाल संगीता सिंह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रशिक्षु न्यायाधीश लोकतंत्र के तीसरे स्तंभ के रूप में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

जनगणना-2027 की तैयारियां तेज, विभिन्न स्तरों पर अधिकारियों की नियुक्ति शुरू

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Gas Crisis Deepens : ₹900 का सिलेंडर ₹1800 में, एजेंसियों पर लगी लंबी कतारें

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredखेल

Board of Control for Cricket in India अवॉर्ड्स 2026 में छाएंगे शुभमन गिल, ‘क्रिकेटर ऑफ द ईयर’ सम्मान तय

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?