Kiara Advani Pregnancy: बॉलीवुड एक्ट्रेस कियारा आडवाणी इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म ‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म में कियारा साउथ सुपरस्टार यश के साथ नजर आएंगी। फिल्म 26 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। रिलीज से पहले चेन्नई में आयोजित प्री-रिलीज इवेंट में कियारा ने अपनी प्रेग्नेंसी से जुड़ा एक भावुक किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि जब उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर यश और फिल्म की डायरेक्टर गीतू मोहनदास को दी थी, तो दोनों की आंखों में खुशी के आंसू आ गए थे।
प्रेग्नेंसी के दौरान की थी फिल्म की शूटिंग
कियारा ने बताया कि उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी के दौरान ‘टॉक्सिक’ की शूटिंग की थी। फिल्म में वह ‘नादिया’ नाम की सर्कस आर्टिस्ट का किरदार निभा रही हैं। यह कहानी का एक अहम किरदार है, इसलिए उनकी प्रेग्नेंसी के दौरान शूटिंग को लेकर कई तरह की चुनौतियां हो सकती थीं। हालांकि, यश और गीतू मोहनदास ने इस दौरान उन्हें पूरा सहयोग दिया।
परिवार के बाद यश और गीतू को दी थी खबर
कियारा ने इवेंट में बताया कि परिवार के बाद यश और गीतू उन पहले लोगों में शामिल थे, जिन्हें उन्होंने अपनी प्रेग्नेंसी की खबर दी थी। एक्ट्रेस के मुताबिक, उस समय दोनों के दिमाग में फिल्म की शूटिंग, लॉजिस्टिक्स या किसी परेशानी की बात नहीं आई। इसके बजाय दोनों ने उनकी खुशी में खुद को शामिल किया।
कियारा ने बताया कि उस वक्त यश और गीतू की आंखों में आंसू थे और चेहरे पर मुस्कान थी। दोनों ने उन्हें बधाई दी और कहा कि अब वे जिंदगी का सबसे बेहतरीन समय बिताने वाले हैं।
यश ने कहा- सेट पर आराम से रहो
कियारा ने बताया कि यश और गीतू के इस रिएक्शन ने उनका दिल जीत लिया। उन्होंने कहा कि दोनों ने उन्हें भरोसा दिलाया कि वह सेट पर आएं, आराम से रहें और जो मन करे वह खाएं। साथ ही दोनों ने कहा कि वे मिलकर बेहतरीन फिल्म बनाएंगे।
कियारा ने कहा कि यश और गीतू के व्यवहार से उन्हें महसूस हुआ कि दोनों सिर्फ अभिनेता और निर्देशक के तौर पर ही नहीं, बल्कि इंसान के तौर पर भी बेहद अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने दोनों को अपनी प्रेग्नेंसी की खबर पर इतना खुश देखा, तो उनका दिल भर आया।
कियारा ने यश और गीतू को कहा शुक्रिया
एक्ट्रेस ने यश और गीतू मोहनदास का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि उस पल में दोनों ने उन्हें ऐसा महसूस कराया कि वह अपनी जिंदगी में कुछ भी कर सकती हैं। कियारा ने उनकी समझदारी, सपोर्ट और एक बेहतरीन टीम होने के लिए आभार जताया।
‘टॉक्सिक: ए फेयरीटेल फॉर ग्रोन अप्स’ में यश और कियारा आडवाणी पहली बार साथ स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। फिल्म को लेकर दोनों सितारों के फैंस के बीच काफी उत्साह है।


