Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: बिना पता चले अंदर ही अंदर खराब होने लगती है किडनी, देर होने से पहले इन संकेतों से कर लें पहचान
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » बिना पता चले अंदर ही अंदर खराब होने लगती है किडनी, देर होने से पहले इन संकेतों से कर लें पहचान

लाइफस्टाइल

बिना पता चले अंदर ही अंदर खराब होने लगती है किडनी, देर होने से पहले इन संकेतों से कर लें पहचान

Hum Vatan News
Last updated: February 19, 2025 2:39 PM
By
humvatan@nimble
Share
SHARE
× Popup Image

किडनी हमारे शरीर के अहम अंगों में से एक है, जो शरीर में कई जरूरी काम करती हैं। किडनी के कई सारे काम होते हैं, जिनमें से खून को साफ करना, टॉक्सिन्स को शरीर से बाहर निकालना और एक्स्ट्रा तरल पदार्थों को फिल्टर करना है, मुख्य काम है। इसके अलावा किडनी ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, इलेक्ट्रोलाइट्स को संतुलित करने, रेड ब्लड सेल्स को प्रोड्यूस करने और हड्डियों को हेल्दी बनाने में भी मदद करती हैं। ऐसे में हेल्दी रहने के लिए जरूरी है कि किडनी की सेहत का भी ख्याल रखा जाए।

Contents
पैरों और चेहरे पर सूजनहाई ब्लड प्रेशरयूरिन में झाग आनायूरिन का डार्क कलर होनारात में बार-बार पेशाब आनालगातार उल्टी आनालगातार खुजली होनायूरिन में खून आना

हालांकि, तेजी से बदलती लाइफस्टाइल और खानपान की गलत आदतें अक्सर किडनी को धीरे-धीरे बीमार बनाने लगती हैं, जिसके बारे मे जल्दी पता भी नहीं चलता। जब तक किडनी से जुड़ी समस्या के बारे में पता चलता है, तब तक काफी देर हो जाती है। ऐसे में जरूरी है कि किडनी खराब होने के संकेतों जल्द से जल्द पहचान लिया जाए, ताकि बुरे नतीजों से बचा जा सके। आइए आपको बताते हैं किडनी खराब होने पर नजर आने वाले कुछ ऐसे संकेत, जिन्हें अनदेखा करना भारी पड़ सकता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पैरों और चेहरे पर सूजन

जब किडनी शरीर में मौजूद एक्स्ट्रा पानी को बाहर नहीं निकाल पाता है, तो यह शरीर में जमा हो जाता है, जिससे पैरों में सूजन और आंखों के आसपास सूजन हो जाती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

हाई ब्लड प्रेशर

खराब किडनी शरीर में ऐसे केमिकल छोड़ती है, जो हाई ब्लड प्रेशर को ट्रिगर करते हैं, जिससे युवाओं में हाई ब्लड प्रेशर की समस्या देखने को मिलती है।

यूरिन में झाग आना

यूरिन में हल्का झाग आना सामान्य है, लेकिन अगर यह सामान्य से ज्यादा और लगातार हो रहा है, तो इसका मतलब प्रोटीन लीक होना हो सकता है, जो किडनी डैमेज का संकेत है।

यूरिन का डार्क कलर होना

गहरे, भूरे रंग का यूरिन भी खतरे का संकेत हो सकता है। इसके मतलब है कि किडनी से जुड़ी कोई गंभीर समस्या हैं या फिर यह यूरिन में खून होने का संकेत देता है।

रात में बार-बार पेशाब आना

आमतौर पर बार-बार पेशाब आना डायबिटीज का संकेत माना जाता है। इसके अलावा रात में कभी-कभार पेशाब आना भी सामान्य है, लेकिन अगर यह बार-बार होने लगे, तो यह किडनी की खराब होने का शुरुआती संकेत हो सकता है।

लगातार उल्टी आना

किडनी फेलियर के कारण खून में टॉक्सिन्स का लेवल बढ़ सकता है, जिसकी वजह से कई दिनों तक बिना वजह उल्टी भी हो सकती है।

लगातार खुजली होना

गंभीर, लगातार खुजली जिस पर इलाज का भी कोई असर नहीं होता, अक्सर किडनी फेलियर के कारण शरीर में जमा हुआ टॉक्सिन्स से जुड़ा होता है।

यूरिन में खून आना

यह किसी भी हालात में सामान्य नहीं है और इसकी तुरंत जांच करानी चाहिए, क्योंकि यह इन्फेक्शन, किडनी स्टोन या यहां तक ​​कि किडनी डिजीज का संकेत भी दे सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ की महिलाओं को बड़ा उपहार…गृह मंत्री श्री अमित शाह के आतिथ्य में कल राज्योत्सव में जारी होगी महतारी वंदन योजना की 33वीं किस्त.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
अपनी मांगों को लेकर सड़क पर उतरे केंद्रीय GST अधीक्षक, CBIC के खिलाफ देशभर में खोला मोर्चा
Featured छत्तीसगढ़
विवादित बयान पर Amit Jogi’ ने मांगी माफी, सोशल मीडिया से हटाई पोस्ट, PM मोदी पर किया था कटाक्ष
Featured छत्तीसगढ़
CG High Court : छत्तीसगढ़ के 42 GST निरीक्षकों की बढ़ी मुश्किलें, हाईकोर्ट ने याचिका पर सुनाया बड़ा फैसला
Featured छत्तीसगढ़
Major accident in Rajasthan: झुंझुनूं में बड़ा हादसा, हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से 8 मजदूरों की मौत, 5 झुलसे
Featured national
CG Transfer News : खनिज विभाग में प्रशासनिक सर्जरी, 28 अधिकारियों की बदली गई जिम्मेदारी, देखें पूरी लिस्ट
Featured छत्तीसगढ़
Mahadev Betting App Case : ओमान से भारत लाया गया सौरभ चंद्राकर, दिल्ली कोर्ट में पेशी के दौरान फर्जी पासपोर्ट का बड़ा खुलासा
Featured देश - विदेश
IPL Auction 2027: चेन्नई सुपर किंग्स इस महंगे खिलाड़ी को करेगी रिलीज? पिछले सीजन का प्रदर्शन बना वजह
Featured खेल

You Might Also Like Related

Mental Health in India 2026
Featuredhealthलाइफस्टाइल

Mental Health in India 2026 : 35 से कम उम्र और मानसिक तनाव क्या दबाव में बिखर रही है भारत की अगली पीढ़ी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredhealthलाइफस्टाइल

Better Lifestyle : बेहतर जीवनशैली से लंबी उम्र की उम्मीद, खान-पान और नींद पर टिकी सेहत

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredलाइफस्टाइल

Smartphone Vision Syndrome : रजाई में मोबाइल चलाना पड़ सकता है भारी, आंखों पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?