Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम और राज की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम और राज की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी

Featuredदेश - विदेश

राजा रघुवंशी हत्याकांड: सोनम और राज की न्यायिक हिरासत 14 दिन के लिए बढ़ी

Hum Vatan News
Last updated: July 21, 2025 10:14 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

शिलॉन्‍ग: देश के बेहद चर्चित राजा रघुवंशी हत्‍याकांड की मुख्‍य आरोपी सोनम रघुवंशी और उसके कथित प्रेमी राज कुशवाहा की न्‍यायिक हिरासत को मेघालय की एक अदालत ने बढ़ा दिया गया है. शिलॉन्‍ग की अदालत ने दोनों की न्‍यायिक हिरासत 14 दिन बढ़ाने के आदेश दिए हैं. इस मामले में तीन अन्‍य आरोपियों की न्‍यायिक हिरासत को अदालत ने पहले ही बढ़ा दिया था. न्यायिक प्रोटोकॉल के अनुसार सभी कार्यवाही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की गई.

Contents
  • वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए किया पेश
  • 23 मई को लापता हो गए थे राजा रघुवंशी

सोनम रघुवंशी और राज कुशवाहा को 14 दिन की न्‍यायिक हिरासत में भेजने का फैसला उसी अदालत ने सुनाया, जिसने 17 जुलाई को अन्‍य तीन आरोपियों आकाश राजपूत, आनंद कुर्मी और विशाल चौहान को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजे जाने का आदेश दिया था.

- Advertisement -
HTML5 Icon

वीडियो कॉन्‍फ्रेंसिंग के जरिए किया पेश

राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने और हत्या की सुपारी देने के आरोपी सोनम और राज को शिलॉन्‍ग की जिला जेल से वीडियो कॉन्फ्रेंस के जरिए अदालत के समक्ष पेश किया गया. दोनों गिरफ्तारी के बाद से ही इस जेल में बंद हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

सोनम और राज के साथ ही तीन अन्य आरोपियों पर राजा रघुवंशी की हत्या की साजिश रचने, हत्या करने और फिर सबूत नष्ट करने के आरोप हैं.

23 मई को लापता हो गए थे राजा रघुवंशी

राजा रघुवंशी और उनकी पत्नी 23 मई को मेघालय के सोहरा इलाके में हनीमून मनाते समय लापता हो गए थे. राजा का क्षत-विक्षत शव दो जून को मिला था.

विशेष जांच दल (एसआईटी) की तफ्तीश में पता चला कि सोनम राजा को बहला-फुसलाकर सुदूर स्थान पर ले गई , जहां भाड़े के तीन हत्यारों ने घात लगाकर उसपर चाकूओं से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

सोनम को मेघालय पुलिस की एसआईटी 11 जून की मध्यरात्रि के तुरंत बाद शिलॉन्‍ग ले आई थी. अन्य चार आरोपियों को अगले दिन ट्रांजिट रिमांड पर लाया गया.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry1
Dead0
Wink0

13318/12

Advertisement Carousel

Latest Post

Chhattisgarh Weather News : रायपुर में आज सुबह धुंध, अधिकतम 29 और न्यूनतम 12 डिग्री का अनुमान
Featured छत्तीसगढ़
Horoscope
14 December Horoscope : इस राशि के जातक आज पैसों के मामले में सोच-समझकर लें कोई फैसला, सेहत को रहें सजग …
Featured religion
Indigo Crisis : क्या इंडिगो संकट किसी बड़ी समस्या का संकेत है? एविएशन से लेकर टेलीकॉम तक, कुछ कंपनियों का दबदबा इकोनॉमी के लिए खतरा
देश - विदेश
जशपुर में बनेगा अत्याधुनिक तीरंदाजी अकादमी.मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात 20.53 करोड़ की मिली स्वीकृति.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में बस्तर ओलिंपिक के समापन समारोह को संबोधित किया.
अन्य छत्तीसगढ़
आकांक्षा महिला स्वयं सहायता समूह द्वारा स्थापित पोषण आहार निर्माण से यूनिट मिला रोजगार का अवसर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री की परीक्षा पे चर्चा की शुरूआत, विद्यार्थियों को सीधे संवाद का अवसर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पीएम सूर्यघर योजना से ऊर्जा आत्मनिर्भरता को नई मजबूती – मुख्यमंत्री श्री साय.
छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

छत्तीसगढ़देश - विदेश

धान खरीदी को आसान बनाने की दिशा में राज्य सरकार का निर्णायक कदम: धान विक्रय प्रक्रिया हुई सरल, अब दिन-रात कभी भी मिलेगा तूहर टोकन.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Education Department : संकुल समन्वयकों के लिए नई व्यवस्था, अब पढ़ाई भी और निरीक्षण भी

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Messi Event Kolkata : मेसी के इवेंट में अफरा-तफरी, BJP और TMC के बीच ब्लेम गेम शुरू, कोलकाता का हाल शर्मनाक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
December 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
293031  
« Nov    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?