Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: हरियाली तीज कब है? जानें व्रत की पूजा विधि, धार्मिक महत्व और उपाय
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » हरियाली तीज कब है? जानें व्रत की पूजा विधि, धार्मिक महत्व और उपाय

Featured

हरियाली तीज कब है? जानें व्रत की पूजा विधि, धार्मिक महत्व और उपाय

Hum Vatan News
Last updated: July 25, 2025 11:32 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Hariyali Teej 2025: सनातन परंपरा में श्रावण मास के शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि को पड़ने वाले हरियाली तीज त्योहार का बहुत ज्यादा धार्मिक महत्व माना गया है. नागपंचमी (Nag Panchami) से दो दिन पहले मनाए जाने वाले इस पर्व को मुख्य रूप से राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश आदि में मनाया जाता है. हरियाली तीज के दिन महिलाएं भगवान शिव (Lord Shiva) और माता पार्वती (Goddess Parvati) की पूजा करके सुख-सौभाग्य की कामना करती हैं. आइए अखंड सौभाग्य का प्रतीक माने जाने वाले इस पावन की तारीख, शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और इससे जुड़ी मान्यताओं के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Contents
कब है हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025 Date)क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज हरियाली तीज पूजा विधि हरियाली तीज का उपाय 

कब है हरियाली तीज (Hariyali Teej 2025 Date)

पंचांग के अनुसार इस साल श्रावण शुक्लपक्ष की तृतीया तिथि 26 जुलाई 2025 को रात्रि 10:41 बजे प्रारंभ होकर अगले दिन 27 जुलाई 2025 को रात्रि 10:41 बजे ही समाप्त होगी. ऐसे में उदया तिथि के अनुसार हरियाली तीज का पावन पर्व 27 जुलाई 2025, रविवार को मनाया जाएगा. इस दिन अभिजित मुहूर्त दोपहर 12 बजे से लेकर 12:55 बजे तक रहेगा. जबकि रवि योग 27 जुलाई 2025 को सायंकाल 04:23 से प्रारंभ होकर 28 जुलाई को प्रात:काल 05:40 बजे तक रहेगा.

- Advertisement -
HTML5 Icon

क्यों मनाई जाती है हरियाली तीज 

पौराणिक मान्यता के अनुसार हरियाली तीज को भगवान शिव और माता पार्वती के पुनर्मिलन का पर्व माना जाता है. मान्यता है कि भगवान शिव को पाने के लिए माता पार्वती ने कठिन तप किया था. जिससे प्रसन्न होकर महादेव ने हरियाली तीज के पावन पर्व पर ही उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार किया था. कुछ ऐसे ही कामना लिए विवाहित स्त्रियां सुखी दांपत्य जीवन और और कुंवारी कन्याएं मनचाहा जीवनसाथी पाने के लिए हरियाली तीज का व्रत (Hariyali Teej Vrat)रखती हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

Hariyali Teej 2022 : पहली बार हरियाली तीज का व्रत रखने जा रहीं नव विवाहिता  इन बातों का रखें खयाल | Hariyali Teej 2022 newly married women who are  going to fast

हरियाली तीज पूजा विधि 

हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती से मनचाहा आशीर्वाद पाने के लिए सूर्योदय से पहले उठें और स्नान-ध्यान करके तन-मन से पवित्र हो जाना चाहिए. इसके बाद  इस इस व्रत को विधि-विधान से करने का संकल्प करें. हरियाली तीज की पूजा करते समय आपको बार-बार उठना न पड़े इसके लिए पूजा की सभी सामग्री को अपने करीब इकट्ठा करके रख लें. पूरे दिन व्रत रहने के बाद शाम के समय 16 श्रृंगार करके सबसे घर के ईशान कोण में एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाएं और उस पर शिव और पार्वती का चित्र अथवा मूर्ति स्थापित करें.

इसके बाद भगवान श्री गणेश का ध्यान करें और अपनी पूजा और व्रत को सफल करने की कामना करें. ​इसके पश्चात् भगवान शिव और माता पार्वती की पुष्प, फल, मिष्ठान आदि से विधिपूर्वक पूजा करें. फिर तीज व्रत की कथा कहें या सुनें. पूजा के अंत में आरती अवश्य करें. हरियाली तीज पर सुख-सौभाग्य को पाने के लिए भगवान शिव और माता पार्वती के साथ घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना बिल्कुल न भूलें.

हरियाली तीज का उपाय 

हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा पाने के लिए उनकी पूजा और व्रत करने के साथ आप इस दिन दान के जरिए भी पुण्यफल प्राप्त कर सकती हैं. हिंदू मान्यता के अनुसार हरियाली तीज के दिन 16 श्रृंगार (16 shringar) से जुड़ी चीजों का दान करने पर शुभ फलों की प्राप्ति होती है और व्रत करने वाली स्त्री के जीवन में सुख-सौभाग्य हमेशा बना रहता है. यदि आप पूरी सामग्री दान न कर पाएं तो अपने सामर्थ्य के अनुसार सुहागिन महिला को चूड़ी, बिंदी, मेहंदी आदि दान कर सकती हैं। इसके अलावा इस दिन अन्न और धन दान का भी महत्व माना गया है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : तेज बारिश ने खोली सड़क की पोल, धंसे हिस्से में वाहन फंसा; बाल-बाल बचे 3 लोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुलिस से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो जब्त और चालक मौके से फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?