Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: देश में तेजी से पैर पसारने लगा कोरोना, महाराष्ट्र-कर्नाटक समेत कई राज्यों में मचा हड़कंप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » देश में तेजी से पैर पसारने लगा कोरोना, महाराष्ट्र-कर्नाटक समेत कई राज्यों में मचा हड़कंप

Featuredदेश - विदेश

देश में तेजी से पैर पसारने लगा कोरोना, महाराष्ट्र-कर्नाटक समेत कई राज्यों में मचा हड़कंप

Hum Vatan News
Last updated: May 25, 2025 1:04 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

देश में एक बार फिर कोरोना पैर पसारने लगा है। कई राज्यों में कोरोना के नए वेरिएंट के केस लगातार बढ़ रहे हैं। इसे देखते हुए केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने शनिवार को कोविड-19 के केसों को लेकर समीक्षा बैठक बुलाई थी। इतनी राहत की बात है कि ज्यादातर नए मामले हल्के हैं और घर पर ही लोगों को आइसोलेशन में रखा गया है। कुछ राज्यों ने कोरोना को लेकर तैयारी शुरू कर दी है। बेड्स की उपलब्धता, ऑक्सीजन, दवाइयों और वैक्सीन को लेकर राज्य सरकारें अलर्ट हो गई हैं।

Contents
उत्तराखंड में सामने आए दो केसदिल्ली में भी अलर्टकर्नाटक सरकार ने जारी की एडवाइजरी

शुक्रवार तक दे में कोरोना के 23 मामले सामने आए थे। केरल, तमिलनाडु, महाराष्ट्र, कर्नाटक और दिल्ली में कोरोना के मरीज पाए गए हैं। INSACOG डेटा के मुताबिक नए वेरिएंट NB.1.8.1 का एक और LF.7 के चार केस भारत में पाए गए हैं। WHO ने इन दोनों वेरिएंट की पहचान बताई थी। हालांकि यह नहीं कहा था कि ये वेरिएंट बहुत खतरनाक हैं। इन वेरिएंट की वजह से चीन और एशिया के अन्य हिस्सों में कोरोना के मामले तेजी से बढ़ने लगे हैं।

उत्तराखंड में सामने आए दो केस

उत्तराखंड में कोरोना के दो मामले सामने आए हैं। मरीजों को ऋषिकेश एम्स में भर्ती करवाया गया है। हालांकि प्रदेश सरकार का कहना है कि कोरोना के मामले बेहद हल्के हैं और किसी तरह के डर की कोई बात नहीं है। स्वास्थ्य सचिव ने कहा कि ये मरीज राज्य के बाहर से ही संक्रिमित होकर आए थे।

दिल्ली में भी अलर्ट

राजधानी दिल्ली में कोरोना के 23 मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट पर है। संक्रमण रोकने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अडवाइरी जारी की है। दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना से किसी तरह की घबराने की बात नहीं है। सरकार स्थिति पर पूरा ध्यान दे रही है। इसके अलावा स्वास्थ्य विभाग किसी भी चुनौती से निपटने के लिए तैयार है।

कर्नाटक सरकार ने जारी की एडवाइजरी

कर्नाटक के स्वास्थ्य मंत्री दिनेश गुंडू राव ने कहा है कि कोविड के नए मामलों को लेकर डर वाली कोई बात नहीं है। इस साल कर्नाटक में कोरोना के कुल 35 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं बीते 15 दिनों में केस तेजी से पाए गए हैं। शनिवार को बेंगलुरु में कोरोना से संक्रमित एक 84 साल के शख्स की मौत हो गई थी। वहीं बेंगलुरु में एक 9 महीने का बच्चा भी कोरोना संक्रमित पाया गया है। जानकारी के मुताबिक बच्चे की हालत स्थिर है।

हरियाणा की स्वास्थ्य मंत्री आरती सिंह राव ने शनिवार को कहा कि कोविड-19 के बढ़ते मामलों को देखते हुए अस्पतालों को तैयार रहने का आदेश दिया गाय है। लेकिन लोगों को घबराने की जरूरत नहीं है। 23 मई की रिलीज के मुताबिक हरियाणआ में चार केस पाए गए थे। दो गुरुग्राम और दो फरीदाबाद में। किसी भी मरीज की कोई इंटरनेशनल ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है।

उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक 55 साल की महिला को कोरोना पॉजिटिव पाया गया है। उसे घर पर ही क्वारंटाइन में रखा गया है। इसके अलावा शुक्रवार को चार लोग गाजियाबाद में कोविड पॉजिटिव पाए गए थे। महाराष्ट्र के ठाणे में कोरोना के आठ नए मरीज शनिवार को पाए गए। वहीं एक मरीज की मौत हो गई। ठाणे में कोविड के कुल 18 ऐक्टिव केस हैं। इनमें से केवल एक अस्पताल में है बाकी का इलाज घर पर ही चल रहा है। शुक्रवार की रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद में कोविड का एक केस पाया गया था। इसके अलावा आंध्र प्रदेश में कोरोना के चार मरीज पाए गए।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

नगरीय निकायों के कार्यों की मैराथन समीक्षा का दूसरा दिन, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने की नगर पंचायतों के कार्यों की समीक्षा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Protested By Giving ‘Almonds’ : फाइल पेंडिंग से नाराज युवक का अनोखा प्रदर्शन, वीडियो वायरल होते ही दो अधिकारी अटैच
Featured छत्तीसगढ़
Big Revelation of Cyber Fraud In CG : साइबर ठगी का ‘म्यूल अकाउंट’ नेटवर्क ध्वस्त’ 300 से अधिक खातों से करोड़ों का खेल, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
Featured छत्तीसगढ़
मोदी पर विवादित बयान के बाद बैकफुट पर खड़गे, कहा- गलत मतलब निकाला गया
Featured देश - विदेश
CG News : छत्तीसगढ़ में बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम’ महिला आरक्षण मुद्दे पर 27 अप्रैल को छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र बुलाया गया
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर नगर निगम में बड़ा खुलासा: 100 एकड़ जमीन की फाइल गायब, 4 अधिकारी सस्पेंड
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : NH-353 पर पुलिस का बड़ा एक्शन’ बस यात्री के पास से 46 लाख की चांदी जब्त, मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
SSP Shashi Mohan Singh : पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक , अंतरराज्यीय लुटेरे को पकड़ने के लिए बिछाया गया था डिजिटल जाल
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Coal Scam Money Laundering Case
Featuredदेश - विदेश

Coal Scam Money Laundering Case : कोयला घोटाले की आंच में झुलसी आई-पैक , विनेश चंदेल की गिरफ्तारी के बाद कोलकाता ऑफिस पर ताला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

महिला आरक्षण पर सियासी संग्राम’ Bhupesh Baghel का BJP पर तीखा वार— “तकलीफ है तो कौशल्या भाभी को CM बना दीजिए”

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Sabarimala Supreme Court Hearing
Featuredदेश - विदेश

Sabarimala Supreme Court Hearing : सुप्रीम कोर्ट की सख्त टिप्पणी , ईश्वर और उसकी रचना (इंसान) के बीच अपवित्रता का भेद कैसे हो सकता है

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?