Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पैन कार्ड की तरह अब वोटर आईडी भी होगी आधार से लिंक, चुनाव आयोग कर रहा तैयारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पैन कार्ड की तरह अब वोटर आईडी भी होगी आधार से लिंक, चुनाव आयोग कर रहा तैयारी

Featuredदेश - विदेश

पैन कार्ड की तरह अब वोटर आईडी भी होगी आधार से लिंक, चुनाव आयोग कर रहा तैयारी

Hum Vatan News
Last updated: March 15, 2025 6:21 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली : चुनावी पारदर्शिता बढ़ाने के मकसद से अब वोटर आईडी को आधार से जोड़ने की प्रक्रिया तेज हो सकती है। पैन कार्ड की तरह अब मतदाता पहचान पत्र (EPIC) को भी आधार से जोड़ने की योजना पर चुनाव आयोग गंभीरता से काम कर रहा है। इस सिलसिले में अगले हफ्ते चुनाव आयोग की अहम बैठक होने जा रही है, जिसमें गृह मंत्रालय, कानून मंत्रालय और आधार जारी करने वाली संस्था यूआईडीएआई के शीर्ष अधिकारी शामिल होंगे। इस पहल का मकसद फर्जी और डुप्लीकेट वोटर्स को चिन्हित कर मतदाता सूची को और साफ-सुथरा बनाना है।

CG Accident : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पलटी, होली खेलकर नहाने जा रहे 2 युवकों की हुई मौत, दो घायल

- Advertisement -
HTML5 Icon

रिपोर्ट के मुताबिक, 2021 में जनप्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 में संशोधन के बाद चुनाव आयोग ने मतदाताओं से स्वेच्छा से आधार नंबर एकत्र करने शुरू किए थे। हालांकि, अभी तक चुनाव आयोग ने आधार और मतदाता पहचान पत्र की डेटाबेस को लिंक नहीं किया है। यह प्रक्रिया इसलिए लाई गई थी ताकि डुप्लीकेट वोटर पंजीकरण की पहचान कर मतदाता सूची को शुद्ध किया जा सके, मगर आधार को लिंक कराना अनिवार्य नहीं किया गया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

होने वाली है अहम बैठक

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, चुनाव आयुक्त सुखबीर सिंह संधू और चुनाव आयुक्त विवेक जोशी इस मसले पर 18 मार्च को केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, विधायी विभाग के सचिव राजीव मणि और यूआईडीएआई के सीईओ भुवनेश कुमार से मुलाकात करेंगे। यह बैठक ऐसे समय में हो रही है जब तृणमूल कांग्रेस ने पश्चिम बंगाल सहित कुछ राज्यों में एक ही EPIC नंबर वाले मतदाताओं का मुद्दा उठाया है। इस पर चुनाव आयोग ने माना है कि कुछ राज्यों में गलत अल्फान्यूमेरिक सीरीज के कारण एक ही नंबर दोबारा जारी कर दिए गए थे।

चैंबर अध्यक्ष पारवानी के बाद कार्यकारी अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने दिया इस्तीफा, चुनाव नहीं लड़ने का किया ऐलान

चुनाव आयोग ने हाल ही में घोषणा की थी कि जिन मतदाताओं को डुप्लीकेट EPIC नंबर जारी हुए हैं, उन्हें अगले तीन महीनों के भीतर नए नंबर दिए जाएंगे। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि एक ही EPIC नंबर होने का मतलब यह नहीं कि मतदाता फर्जी हैं, बल्कि कोई भी मतदाता सिर्फ उसी निर्वाचन क्षेत्र में वोट डाल सकता है जहां वह पंजीकृत है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

आयुक्त श्री तारन प्रकाश सिन्हा ने बेमेतरा जिले में वीबी-जी राम जी योजना के कार्यों का किया सघन निरीक्षण
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : छत्तीसगढ़ में दो अलग-अलग सड़क हादसों में तीन की मौत, ट्रक की टक्कर और बाइक भिड़ंत से मचा हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
CG Transfer News : छत्तीसगढ़ वन विभाग में बड़ी प्रशासनिक सर्जरी, 102 अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : 6 महीने पहले पति और बच्चे को छोड़ प्रेमी संग गई महिला की पिटाई, मामला पुलिस तक पहुंचा
Featured छत्तीसगढ़
Ethanol Fuel : सरकार का बड़ा फैसला’ 100% एथेनॉल वाले ईंधन से चलेंगी गाड़ियां, जानें क्या होगा बदलाव
Featured देश - विदेश
CG Holiday News : छत्तीसगढ़ में छुट्टी को लेकर बड़ा अपडेट, गोवर्धन पूजा पर 9 नवंबर को अवकाश घोषित
Featured छत्तीसगढ़
CG News : रेण नदी हादसे से दहला सूरजपुर, चार लोगों की मौत के बाद गांव में पसरा मातम
Featured छत्तीसगढ़
आईटीएम विश्वविद्यालय के 11वें दीक्षांत समारोह में नवाचार, उद्यमिता और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण पर राज्यपाल ने दिया जोर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

छत्तीसगढ़ में गोवर्धन पूजा पर सार्वजनिक अवकाश घोषित.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

केबिनेट सचिव ने संभावित चक्रवात ‘अर्नब’ से निपटने राज्य के मुख्य सचिवों से की वीडियो कॉन्फ्रेंस.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG PWD Transfer : छत्तीसगढ़ में PWD विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 91 सब इंजीनियरों के तबादले का आदेश जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?