Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: LPG Scam : LPG घोटाले का बड़ा खुलासा’ 6 टैंकरों से 90 टन गैस पार, 1.5 करोड़ के गबन में मैनेजर गिरफ्तार
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » LPG Scam : LPG घोटाले का बड़ा खुलासा’ 6 टैंकरों से 90 टन गैस पार, 1.5 करोड़ के गबन में मैनेजर गिरफ्तार

Featuredछत्तीसगढ़

LPG Scam : LPG घोटाले का बड़ा खुलासा’ 6 टैंकरों से 90 टन गैस पार, 1.5 करोड़ के गबन में मैनेजर गिरफ्तार

Hum Vatan News
Last updated: May 2, 2026 9:25 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

LPG Scam :  महासमुंद/रायपुर। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में एलपीजी गैस की एक बड़ी हेराफेरी का पर्दाफाश हुआ है। पुलिस ने ‘ठाकुर पेट्रोकेमिकल’ प्लांट द्वारा करीब 90 मीट्रिक टन गैस चोरी करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस चोरी की गई गैस की बाजार में कीमत लगभग 1.5 करोड़ रुपये आंकी गई है। शनिवार शाम एसपी प्रभात कुमार ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस पूरे घोटाले की कड़ियों का खुलासा किया।

Contents
क्या है पूरा मामला?कूटरचना कर खाली कर दिए टैंकरप्लांट मैनेजर गिरफ्तार, मालिक और डायरेक्टर फरारअधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में

क्या है पूरा मामला?

दिसंबर 2025 में अवैध रिफिलिंग की सूचना पर सरायपाली एसडीएम ने गैस से भरे 6 कैप्सूल (टैंकर) जब्त कर सिंघोड़ा थाने को सौंपे थे। सुरक्षा और ज्वलनशीलता के जोखिम को देखते हुए इन टैंकरों को ठाकुर पेट्रोकेमिकल के परिसर में ‘सुपुर्दनामे’ (सुरक्षित रख-रखाव) पर रखा गया था। लेकिन प्लांट के जिम्मेदारों ने रक्षक बनने के बजाय भक्षक की भूमिका निभाई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

कूटरचना कर खाली कर दिए टैंकर

एसपी प्रभात कुमार ने बताया कि ठाकुर पेट्रोकेमिकल के मालिक, डायरेक्टर और प्लांट मैनेजर ने मिलकर एक सोची-समझी साजिश रची।

- Advertisement -
HTML5 Icon
  • समय: 31 मार्च से 6 अप्रैल 2026 के बीच चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया।

  • तरीका: अधिकारियों ने कूटरचना (दस्तावेजों में हेराफेरी) कर एक-एक कर सभी 6 टैंकरों से औसतन 17 मीट्रिक टन गैस अवैध रूप से निकाल ली।

  • खुलासा: जब टैंकर के असली मालिक हाई कोर्ट के आदेश के बाद टैंकर लेने पहुंचे, तब पता चला कि सील टूटी हुई है और टैंकर पूरी तरह खाली हैं।

प्लांट मैनेजर गिरफ्तार, मालिक और डायरेक्टर फरार

पुलिस ने इस मामले में प्लांट मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है, जिससे पूछताछ जारी है। वहीं, ठाकुर पेट्रोकेमिकल के संचालक संतोष ठाकुर और उनके पुत्र सार्थक ठाकुर फिलहाल पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, जिनकी तलाश में टीमें भेजी गई हैं।

अधिकारियों की भूमिका भी संदेह के घेरे में

हैरानी की बात यह है कि जब टैंकर मालिक अपनी संपत्ति की जानकारी लेने सिंघोड़ा थाने पहुंचे, तो पुलिस और खाद्य विभाग के अफसरों ने उन्हें गुमराह किया। 5 दिनों तक मालिक को यह तक नहीं बताया गया कि उनके टैंकर कहाँ खड़े हैं। बाद में GPS ट्रैकर की मदद से पता चला कि टैंकर अभनपुर स्थित निजी प्लांट में खड़े हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Jabalpur Bargi Dam Hadsa : बरगी डैम क्रूज हादसा’ 12 घंटे बाद भी साथ मिले मां-बेटे, मौत भी नहीं तोड़ पाई ममता का बंधन
Featured देश - विदेश
CG NEWS : डी-माइनिंग के दौरान हुआ धमाका ‘DRG के 4 वीर जवानों की शहादत से देश शोक में
Featured छत्तीसगढ़
*मनरेगा के तहत छत्तीसगढ़ को बड़ी सौगात : भारत सरकार से 1333 करोड़ रुपए स्वीकृत, 212 करोड़ की मजदूरी राशि का भुगतान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
धान छोड़ फूलों की खेती ने बदली आनंदराम की तकदीर…22 हजार के बदले कमाए 3 लाख रुपए.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CM Vishnu Deo Sai Digital Governance
वाटर स्पोर्ट्स गतिविधियों में सुरक्षा मानकों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करें: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने सुरक्षा ऑडिट एवं सतत मॉनिटरिंग के दिए निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
14 साल में Sharmila Tagore’ को मिला सत्यजीत रे का साथ, फिर बिकिनी सीन से मचाया तहलका
Featured मनोरंजन
कौन हैं Nandini Sharma’ हरमनप्रीत कौर का बड़ा दांव, वर्ल्ड कप में सीधा डेब्यू
Featured खेल

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : भारतमाला मुआवजा घोटाले पर बड़ा एक्शन’ हर खसरा नंबर की होगी ‘सर्जिकल स्ट्राइक’, 2 हाई-पावर टीमें गठित

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Mumbai Family Death Case : तरबूज कांड में बड़ा खुलासा’ ‘मर्डर’ का शक गहराया, शरीर में मिला खतरनाक केमिकल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG BREAKING : छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला’ IED ब्लास्ट में DRG के इंस्पेक्टर समेत 3 जवान शहीद, इलाके में सर्च ऑपरेशन तेज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?