Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: बेलपत्र से लेकर नंदी की सेवा तक, सावन में इन सात उपायों से बरसेगा महादेव का आशीर्वाद
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » बेलपत्र से लेकर नंदी की सेवा तक, सावन में इन सात उपायों से बरसेगा महादेव का आशीर्वाद

Featured

बेलपत्र से लेकर नंदी की सेवा तक, सावन में इन सात उपायों से बरसेगा महादेव का आशीर्वाद

Hum Vatan News
Last updated: July 31, 2025 12:25 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Sawan 2025 lord shiva puja procedure: शिव कृपा बरसाने वाले सावन महीने में अब कुछ दिन बाकी रह गये हैं. ऐसे में यदि आप अभी तक भगवान भोलेनाथ की साधना-आराधना और जप-तप आदि का लाभ नहीं उठा पाए हैं या फिर आपको लगता है कि आपकी पूजा का आपको पूर्ण फल नहीं प्राप्त हो पा रहा है तो आपको शिव पूजा से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण बातों पर जरूर अमल करना चाहिए. सनातन परंपरा में शिव पूजा से जुड़े कुछ नियम और उपाय बताए गये हैं, जिसे करते ही न सिर्फ भगवान शिव बल्कि माता पार्वती समेत पूरे शिव परिवार का आशीर्वाद प्राप्त होता है. आइए कलयुग से जुड़े कष्टों को दूर करने और जीवन से जुड़ी कामनाओं को पूरा करने वाली शिव साधना के 7 बड़े उपाय के बारे में जानते हैं.

  • गंगाधर कहलाने वाले भगवान शिव की पूजा बगैर गंगाजल के अधूरी मानी जाती है. ऐसे में यदि आप श्रावण मास में उनका आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो उन्हें गंगाजल अवश्य अर्पित करें.
  • भगवान शिव की पूजा करते समय उन्हें सफेद चंदन अथवा भस्म से त्रिपुंड अवश्य लगाएं और प्रसाद स्वरूप स्वयं भी धारण करें. मान्यता है कि शिव का यह प्रसाद रूपी तिलक साधक को सभी प्रकार की बलाओं से बचाता हुआ सुख और सौभाग्य प्रदान करता है.
  •  श्रावण मास में भगवान शिव की पूजा करते समय उनकी पूजा में प्रिय पुष्पों को चढ़ाने के साथ उनके प्रिय पत्र जैसे बेलपत्र, शमीपत्र, भांग का पत्र, आक का पत्र आदि जरूर चढ़ाएं.
  • श्रावण मास में महादेव की पूजा में मंत्र जप का बहुत ज्यादा महत्व माना गया है. ऐसे में यदि आप चाहते हैं कि भगवान भोलेनाथ आपकी मनोकामना शीघ्र ही पूरी करें और आप पर हमेशा उनका आशीर्वाद बना रहे तो उनकी पूजा करते समय पंचाक्षरी अथवा महामृत्युंजय मंत्र का जाप अवश्य करें.
  • यदि आप चाहते हैं कि देवों के देव महादेव आप पर सदा प्रसन्न रहें तो आपको उनके गण नंदी की पूजा अवश्य करनी चाहिए. हिंदू मान्यता है कि जिस प्रकार हनुमान जी की पूजा करने पर भगवान राम का आशीर्वाद शीघ्र ही प्राप्त होता है, उसी प्रकार नंदी की पूजा करने पर महादेव शीघ्र ही आपकी कामना को पूरा करते हैं. यही कारण है कि लोग शिवालय में नंदी के कान में अपनी मनोकामना को कहते हैं.
  • यदि आप चाहते हैं कि आपके परिवार में हमेशा प्रेम और सामंजस्य बना रहे तो आपको श्रावण मास में शिव के साथ उनके पूरे परिवार वाले चित्र को सामने रखकर पूजा करनी चाहिए. हिंदू मान्यता के अनुसार जो साधक शिव परिवार – भगवान श्री गणेश, भगवान कार्तिकेय, माता पार्वती और उनके वाहन नंदी की पूजा करता है, उससे भोलेनाथ शीघ्र ही प्रसन्न होते हैं और उस पर अपनी कृपा बरसाते हैं.
  • यदि आप चाहते हैं कि आपकी शिव साधना ​शीघ्र ही फलदायी हो तो आप पवित्र मिट्टी से अंगूठे के बराबर पार्थिव शिवलिंग बना कर उसकी पूजा करें. मान्यता है कि पार्थिव शिवलिंग का सावन में विधि-विधान से अभिषेक करने पर शीघ्र ही शिव कृपा प्राप्त होती है.
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : तेज बारिश ने खोली सड़क की पोल, धंसे हिस्से में वाहन फंसा; बाल-बाल बचे 3 लोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुलिस से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो जब्त और चालक मौके से फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?