Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया…डूमरतराई एवं बोरियाकला कॉलोनियों के बकायादार हितग्राहियों से शीघ्र भुगतान की अपील.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया…डूमरतराई एवं बोरियाकला कॉलोनियों के बकायादार हितग्राहियों से शीघ्र भुगतान की अपील.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की कॉलोनियों में लाखों रुपये का मेंटेनेंस शुल्क बकाया…डूमरतराई एवं बोरियाकला कॉलोनियों के बकायादार हितग्राहियों से शीघ्र भुगतान की अपील.

Hum Vatan News
Last updated: July 22, 2026 7:08 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर स्थित छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बहुमंजिली भवन हिमालयन हाइट्स, डूमरतराई एवं बोरियाकला कॉलोनियों में हितग्राहियों द्वारा लैंड मेंटेनेंस चार्ज (एल.एम.सी.), कॉमन मेंटेनेंस चार्ज (सी.एम.सी.) तथा जल प्रभार का नियमित भुगतान नहीं किए जाने के कारण कॉलोनियों के रखरखाव एवं नागरिक सुविधाओं के संचालन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। मंडल द्वारा कॉलोनियों में सड़कों, नालियों, उद्यानों, स्ट्रीट लाइट, जलापूर्ति व्यवस्था, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं अन्य रखरखाव कार्यों पर नियमित व्यय किया जाता है। इन कार्यों के लिए आवश्यक राशि एल.एम.सी., सी.एम.सी. एवं जल प्रभार के माध्यम से प्राप्त होती है।

निर्धारित शुल्क समय पर जमा नहीं होने से इन आवश्यक सेवाओं के संचालन एवं रखरखाव पर वित्तीय दबाव लगातार बढ़ता जा रहा है। विशेष रूप से लिफ्टों के नियमित संचालन एवं रखरखाव, विद्युत देयकों (बिजली बिल) के समय पर भुगतान तथा कॉलोनियों में साफ-सफाई एवं स्वच्छता संबंधी कार्यों के सुचारु संचालन में कठिनाइयाँ उत्पन्न हो रही हैं। इससे कॉलोनियों में उपलब्ध कराई जाने वाली नागरिक सुविधाओं की गुणवत्ता प्रभावित होने की आशंका बनी रहती है।
हिमालयन हाइट्स, डूमरतराई कॉलोनी में लगभग 800 आबंटित भवनों के विरुद्ध 197 हितग्राहियों से लगभग रु.185.35 लाख की मेंटेनेंस शुल्क राशि बकाया है। इनमें से रु.1.50 लाख से अधिक के 13 रहवासी, रु.1.00 लाख से रु.1.50 लाख के 50 रहवासी, रु.50 हजार से रु.1.00 लाख के 130 रहवासी तथा रु.50 हजार तक के 4 रहवासी की बकाया राशि लंबित है।
इसी प्रकार बोरियाकला कॉलोनी में लगभग 4,155 आबंटित भवनों के विरुद्ध 1716 हितग्राहियों से लगभग रु.345.20 लाख की मेंटेनेंस शुल्क राशि बकाया है। इनमें से रु.1.50 लाख से अधिक के 1 रहवासी, रु.1.00 लाख से रु.1.50 लाख के 5 रहवासी, रु.50 हजार से रु.1.00 लाख के 216 रहवासी तथा रु.50 हजार तक के 1494 रहवासी की बकाया राशि लंबित है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मंडल के अधिकारियों के अनुसार मेंटेनेंस शुल्क की बकाया राशि लगातार बढ़ने से कॉलोनियों में आवश्यक रखरखाव कार्य समय पर कराना चुनौतीपूर्ण होता जा रहा है। इसका सीधा प्रभाव कॉलोनियों की समग्र व्यवस्था तथा रहवासियों को उपलब्ध कराई जाने वाली सामुदायिक सुविधाओं पर पड़ रहा है।
बकाया राशि की वसूली हेतु प्रक्षेत्र रायपुर के संबंधित संभाग कार्यालय द्वारा सभी बकायादार हितग्राहियों को नोटिस जारी कर बकाया मेंटेनेंस शुल्क, एल.एम.सी., सी.एम.सी. एवं जल प्रभार की राशि शीघ्र जमा करने हेतु अनुरोध किया गया है। नोटिस में हितग्राहियों से अपील की गई है कि वे समय पर बकाया राशि का भुगतान करें, जिससे कॉलोनियों के रखरखाव, लिफ्ट संचालन, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य आवश्यक मूलभूत सुविधाएँ मंडल द्वारा निरंतर एवं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जा सकें।
छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल, प्रक्षेत्र रायपुर के अपर आयुक्त श्री एस.के. भगत ने सभी बकायादार हितग्राहियों से अपील की है कि वे एल.एम.सी., सी.एम.सी. एवं जल प्रभार की बकाया राशि शीघ्र जमा कर मंडल को कॉलोनियों के सुचारु रखरखाव, लिफ्ट संचालन, स्वच्छता व्यवस्था तथा बेहतर नागरिक सुविधाएँ उपलब्ध कराने में सहयोग करें। उन्होंने कहा कि यदि निर्धारित समयावधि में बकाया राशि जमा नहीं की जाती है, तो मंडल के नियमानुसार आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG BREAKING NEWS : पोला पर्व की खुशियां मातम में बदलीं, हादसे में 9 लोगों की मौत
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : मंत्री खुशवंत साहब के भाई ढाल दास कांग्रेस में शामिल, BJP को झटका
Featured छत्तीसगढ़
CG News : पुलिस की दबिश में मिली आपत्तिजनक सामग्री, संचालक और मैनेजर के खिलाफ FIR
Featured छत्तीसगढ़
Iran Attack on Bahrain: अमेरिकी सैन्य अड्डे को पहुंचा भारी नुकसान, सैनिकों की वापसी पर भी रोक
Featured international
Su-57 Fighter Jet Deal: पुतिन के भारत पहुंचते ही बढ़ी हलचल, मोदी से रक्षा सौदे पर होगी बात
Featured international
BRICS Summit 2026: दिल्ली में ब्रिक्स बिजनेस फोरम की बैठक शुरू, व्यापार बढ़ाने पर जोर
Featured national
Bhandara Road Accident: भंडारा में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो-ट्रक की टक्कर में 8 की मौत
Featured national
Bank Strike 2026 : बैंक कर्मचारियों की देशव्यापी हड़ताल शुरू, लगातार 3 दिन प्रभावित रहेगा कामकाज
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

entertainmentFeaturedछत्तीसगढ़

Hanuman Ansh: ‘हनुमान अंश’ देखकर भावुक हुए CM साय, आध्यात्मिक संदेश की जमकर की तारीफ,पहले ही टैक्स फ्री करने का ऐलान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

सर्पदंश मुआवजा मामले में प्रियंका सोनी को राहत, High Court’ से मिली बेल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : अब खुले में कचरा फेंका तो देना होगा भारी जुर्माना, 70 वार्डों में CCTV से निगरानी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?