Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: SBI से 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगी, फर्जी लेटरपेड पर मैनेजर ने ट्रांसफर की रकम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » SBI से 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगी, फर्जी लेटरपेड पर मैनेजर ने ट्रांसफर की रकम

छत्तीसगढ़

SBI से 17.52 लाख की ऑनलाइन ठगी, फर्जी लेटरपेड पर मैनेजर ने ट्रांसफर की रकम

Hum Vatan News
Last updated: August 13, 2025 12:48 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

 रायपुर- राजधानी रायपुर के रामसागरपारा स्थित स्टेट बैंक से 17.52 लाख रुपए की ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है. फर्जी लेटरपेड के जरिए शातिर ठगों ने बैंक मैनेजर से ठगी कर ली. घटना के बाद बैंक में हड़कंप मच गया. मामला आजाद चौक थाना क्षेत्र का है.

Contents
इंटरनेट पर उपलब्ध नंबर देखकर किया कॉलफर्जी लेटर पेड से उड़ाए पैसे

CG: ड्राईवर के हमलावरों पर पुलिस ने ईनाम घोषित किया, एक्शन में जगदलपुर पुलिस

- Advertisement -
HTML5 Icon

जानकारी के मुताबिक, स्टेट बैंक के रामसागरपारा ब्रांच में झारखंड गिरिडीह निवासी आशुतोष कुमार मैनेजर हैं. आशुतोष को पूर्व मैनेजर कार्तिक राउंड का 8 अगस्त को कॉल आया. कार्तिक ने आशुतोष को बताया कि  कृष्णा बिल्डर के डायरेक्टर सुनील तापड़िया का बैंक में काफी वक्त से ट्रांजेक्शन होते रहता है. उनका फोन आएगा तो मदद कर दीजियेगा. तीन दिन बाद यानी 11 अगस्त को आशुतोष के पास कॉल आया, उसने खुद को सुनील तापड़िया बताया और कहा कि वह रजिस्ट्री ऑफिस आ गया है और  बैंक नहीं आ पाएगा. वाट्सएप पर र कृष्णा बिल्डर के लेटरपैड में एनईएफटी डिटेल भेज रहा है.  उस आधार पर 17.52 लाख रुपए ट्रांसफर कर देना.

- Advertisement -
HTML5 Icon

इंटरनेट पर उपलब्ध नंबर देखकर किया कॉल

आरोपियों ने इंटरनेट पर मौजूद नंबर के जरिए कार्तिक से सम्पर्क किया. उन्होंने खुद को कृष्णा बिल्डर का डायरेक्टर सुनील तापड़िया बताया, कार्तिक ठगों को नहीं समझ पाया. कार्तिक ने ठगों से कहा कि वह अब उस शाखा में नहीं है, लेकिन वह बोल देगा. इसके बाद कार्तिक ने नए मैनेजर को फोन किया और सुनील के बारे में जानकारी दी. शातिर ठगों ने इसी का फायदा उठाकर खाते से पैसे उड़ा दिए.

CG NEWS: तिरंगे से सजी बाइक पर CRPF जवानों ने निकाली रैली

फर्जी लेटर पेड से उड़ाए पैसे

आरोपियों ने लेटर देखने के बाद सरफराज अंसारी राजस्थान के खाते पर पैसा ट्रांसफर कर दिया गया. अगले 15 मिनट में बैंक मैनेजर आशुतोष के पास सुनील तापड़िया का फोन आया. उन्होंने कहा कि उनके खाते से इतना पैसे कैसे निकल गया. आशुतोष ने बताया कि उनके कहने पर ही पैसे ट्रांसफर किए गए हैं. जिसके बाद सुनील अपने बेटे के साथ बैंक पहुंचा. आशुतोष ने लेटर पेड दिखाया तब सुनील ने बताया कि यह उनकी कंपनी का नहीं है, यह फर्जी है. इसके बाद बैंक में हड़कंप मच गया.

आशुतोष ने बैंक के सीनियर अधिकारियों को सूचना दी और पुलिस शिकायत दर्ज कराई. यह ट्रांजेक्शन रोकने के लिए मेल करने तक ठगों ने 3 लाख रुपए निकाल लिए थे. 14 लाख रुपए और निकालने वाले थे, लेकिन इससे पहले ही खाता ब्लॉक कर रकम होल्ड करा दी गई. जांच के बाद पुलिस ने ठगी का केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Krishna Janmashtami 2026
Krishna Janmashtami 2026: आज महासंयोग पर पूजा करते समय रखें इन 4 बातों का ध्यान, एक गलती से होगा भारी नुकसान
Featured national
Israel launches major airstrike on Iran
इजरायल का ईरान पर बड़ा हवाई हमला: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हिदायत नजरअंदाज, दहल उठा
Featured international
Horoscope
08 June 2026 Horoscope : इस राशि के जातकों को कार्यक्षेत्र में मिलेगी नई संभावना, जानिए अपना राशिफल …
Blog
जशपुर की सभी ग्राम पंचायतों में रोजगार दिवस का आयोजन, मनरेगा से रोजगार और विकास को मिली नई गति.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव का बस्तर में कार्यों के निरीक्षण का तीसरा दिन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना से बदल रही किसानों की तस्वीर, जशपुर के सुधीर लकड़ा बने प्रेरणा स्रोत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
चंद्रनाहू कुर्मी-क्षत्रिय समाज के केंद्रीय अधिवेशन में मुख्यमंत्री ने बच्चों को कराया स्वर्णप्राशन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच पर्यटन सहयोग को मिलेगा नया आयाम, पर्यटन उद्योग से जुड़े प्रतिनिधियों ने दिखाई विशेष रुचि.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

उदयपुर और लखनपुर में 8 से 14 जून तक चलेगा पारंपरिक शिल्प एवं कला प्रशिक्षण शिविर.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

राष्ट्रीय सीए छात्र सम्मेलन में कहा श्री डेका ने- भरोसा और गोपनीयता ही इस पेशे की सबसे बड़ी पूंजी.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CM और राज्यपाल से मुलाकात, OBC मामलों पर रणनीति तैयार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?