Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Meerut Snake Murder Case: दूध में नींद की दवा, आधी रात सांप छोड़ा और रच दिया मौत का खेल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Meerut Snake Murder Case: दूध में नींद की दवा, आधी रात सांप छोड़ा और रच दिया मौत का खेल

Featurednationalदेश - विदेश

Meerut Snake Murder Case: दूध में नींद की दवा, आधी रात सांप छोड़ा और रच दिया मौत का खेल

Hum Vatan News
Last updated: July 19, 2026 1:31 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Meerut Snake Murder Case: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से एक बेहद सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। यहां एक स्कूल संचालक की कथित तौर पर उसकी पत्नी ने अपने प्रेमी और दो सपेरों के साथ मिलकर करैत सांप से डसवाकर हत्या करा दी। पुलिस के अनुसार, आरोपी पत्नी ने पहले पति को नींद की गोलियां खिलाईं और फिर आधी रात कमरे में जहरीला सांप छोड़ दिया। जांच में प्रेम प्रसंग, बीमा राशि और लंबे समय से रची जा रही साजिश का खुलासा हुआ है।

Contents
दूध में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश कियासुबह सांप के काटने से मौत का नाटककॉल डिटेल से खुली साजिश20 लाख की बीमा राशि भी थी मकसदपहले भी हत्या की कोशिश हुई थीसात साल पहले की थी लव मैरिजचारों आरोपी गिरफ्तार

दूध में नींद की गोलियां मिलाकर बेहोश किया

पुलिस के मुताबिक, मृतक अतुल कुमार (32) हस्तिनापुर क्षेत्र में एक निजी स्कूल चलाते थे। उनकी पत्नी दामिनी (30) ने कथित तौर पर पहले पति को दूध में नींद की गोलियां मिलाकर पिला दीं। इसके बाद रात करीब 2 बजे अपने प्रेमी तुषार पायला और दो सपेरों को घर बुलाया। आरोप है कि उन्होंने बिस्तर पर जहरीला करैत सांप छोड़ दिया, जिसने अतुल को डस लिया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में खनन क्षेत्र में हासिल हुई एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि…. सीएमडीसी एवं जेएनएआरडीडीसी के बीच हुआ ऐतिहासिक एमओयू.

- Advertisement -
HTML5 Icon

सुबह सांप के काटने से मौत का नाटक

घटना के बाद दामिनी दूसरे कमरे में बेटे के साथ सो गई। सुबह उसने शोर मचाते हुए परिजनों को बताया कि अतुल को सांप ने काट लिया है। कमरे में सांप और पैर पर डसने के निशान मिलने से शुरुआत में इसे सामान्य सांप काटने का मामला माना गया, लेकिन पत्नी के बयानों में विरोधाभास सामने आने पर परिवार ने पुलिस को सूचना दी।

कॉल डिटेल से खुली साजिश

जांच के दौरान पुलिस ने दामिनी की कॉल डिटेल खंगाली, जिसमें स्कूल के वैन ड्राइवर तुषार पायला से लगातार बातचीत सामने आई। पूछताछ में तुषार ने कथित तौर पर हत्या की साजिश कबूल कर ली। पुलिस का कहना है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध थे और वे साथ रहना चाहते थे।

20 लाख की बीमा राशि भी थी मकसद

पुलिस के अनुसार, अतुल ने करीब 20 लाख रुपये का बीमा कराया था। आरोप है कि हत्या के बाद बीमा की रकम हासिल कर नई जिंदगी शुरू करने की योजना बनाई गई थी। इसी साजिश के तहत दो सपेरों को कथित तौर पर 5 लाख रुपये देने की बात तय हुई।

पहले भी हत्या की कोशिश हुई थी

जांच में यह भी सामने आया कि कुछ समय पहले अतुल को एक कार से टक्कर मारने की कोशिश की गई थी, लेकिन वह बच गए थे। पुलिस का दावा है कि लंबे समय से उनके खाने में नशीली दवाएं भी मिलाई जा रही थीं, जिससे उनकी तबीयत कई बार बिगड़ी थी।

सात साल पहले की थी लव मैरिज

अतुल और दामिनी ने करीब सात साल पहले परिवार की मर्जी के खिलाफ प्रेम विवाह किया था। दोनों मिलकर एक प्ले स्कूल संचालित करते थे, जहां करीब 150 बच्चे पढ़ते हैं। उनका एक छह साल का बेटा भी है।

चारों आरोपी गिरफ्तार

पुलिस ने इस मामले में पत्नी दामिनी, उसके कथित प्रेमी तुषार पायला और दोनों सपेरों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों की समीक्षा की…व्यापक जनभागीदारी सुनिश्चित करने के दिए निर्देश.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव…डीरिगुलेशन और अनुपालन बोझ कम करने के केंद्र के सुधारों के अनुरूप छत्तीसगढ़ की नई पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान से प्रकृति संरक्षण और मातृ सम्मान का संदेश…केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सक्ती के जेठा में किया पौधरोपण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
बेमेतरा, जशपुर, डोंगरगढ़ और कांकेर में सहेजे जाएंगे तालाब, पारंपरिक जल स्रोतों के संरक्षण और भूजल संवर्धन को मिलेगी मजबूती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने सक्ति जिले में 121.70 करोड़ रुपए के 38 विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Tribal Land : छत्तीसगढ़ में आदिवासी जमीन की खरीद-बिक्री पर सख्ती, रजिस्ट्री से पहले होगी पूरी जांच
Featured छत्तीसगढ़
निर्माण कार्यों में गुणवत्ता और समय-सीमा से कोई समझौता नहीं, अधिकारियों को कार्य संस्कृति में बदलाव के निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

CM Vishnu Deo Sai
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विकास कार्यों में लेटलतीफी बर्दाश्त नहीं, तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करें : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

छत्तीसगढ़ गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल की बड़ी कार्रवाई, वास्तुविद फर्म जी.टी. डिज़ाइन स्टूडियो, रायपुर के अनुबंध समाप्त करने के दिए निर्देश.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : पहले कार से मारी टक्कर, फिर युवक को पीटा और चेन लूटी’ CCTV में कैद पूरी वारदात

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?