Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने छत्तीसगढ़ के पहले जुरासिक रॉक गार्डन का किया उद्घाटन, 29 करोड़ साल पुराने समुद्री जीवाश्मों का अनोखा संग्रह बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने छत्तीसगढ़ के पहले जुरासिक रॉक गार्डन का किया उद्घाटन, 29 करोड़ साल पुराने समुद्री जीवाश्मों का अनोखा संग्रह बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

Featuredछत्तीसगढ़

मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने छत्तीसगढ़ के पहले जुरासिक रॉक गार्डन का किया उद्घाटन, 29 करोड़ साल पुराने समुद्री जीवाश्मों का अनोखा संग्रह बना पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र

Hum Vatan News
Last updated: April 27, 2025 5:37 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

मनेंद्रगढ़ : छत्तीसगढ़ अपने ऐतिहासिक और प्राकृतिक धरोहरों के लिए प्रसिद्ध है। यहां एक ऐसा स्थान भी है जो करोड़ों साल पहले के पृथ्वी के इतिहास को दर्शाता है। यह स्थान है गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क, जो मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले में स्थित है। आज स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जयसवाल ने इस अनूठे फॉसिल पार्क में जुरासिक रॉक गार्डन का उद्घाटन किया। यह पार्क छत्तीसगढ़ का पहला जुरासिक रॉक गार्डन है और एशिया महाद्वीप का सबसे बड़ा समुद्री जीवाश्म पार्क है।

Contents
  • यहां पाए जाते है 29 करोड़ वर्ष पुराने समुद्री जीवाश्म
  • 5 साल पहले वन विभाग ने की संरक्षण की पहल
  • गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क में बनाई गई है 35 प्राचीन जानवरों की मूर्तियाँ
- Advertisement -
HTML5 Icon

Naxal Encounter : सुरक्षा बल और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का छठा दिन, IED ब्लास्ट में CRPF का एक जवान घायल

- Advertisement -
HTML5 Icon

यहां पाए जाते है 29 करोड़ वर्ष पुराने समुद्री जीवाश्म

गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क जिस स्थान पर है वहां करीब 29 करोड़ वर्ष पुराने समुद्री जीवाश्म मिले हैं। भारत में ऐसे जीवाश्म केवल चार अन्य स्थानों – सुबांसुरी (अरुणाचल प्रदेश), राजहरा (झारखंड), दार्जिलिंग (पश्चिम बंगाल) और खेमगांव (सिक्किम) में पाए जाते हैं। गोंडवाना फॉसिल पार्क इन सभी में सबसे बड़ा और पुराना है। हसदेव नदी के किनारे लगभग 1 किमी के क्षेत्र में जीवों के जीवाश्म फैले हुए हैं। इसे राष्ट्रीय भूवैज्ञानिक स्मारक का दर्जा भी प्राप्त है। इस स्थान की खोज 1954 में भूवैज्ञानिक एसके घोष ने कोयला खनन के दौरान की थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क से द्विपटली (बायवेल्व) जीव, गैस्ट्रोपॉड, ब्रैकियोपॉड, क्रिनॉइड और ब्रायोजोआ जैसे प्राचीन समुद्री जीवों के जीवाश्म मिले हैं। इसके चलते यह देशभर के शोधार्थी और पर्यटकों के लिए भी आकर्षण का केंद्र बन चुका है। इसकी पुष्टि 2015 में बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट ऑफ पैलेंटोलॉजी, लखनऊ द्वारा की गई है। वैज्ञानिकों के अनुसार, यह क्षेत्र पर्मियन युग के समय समुद्र में डूबा हुआ था, और बाद में समुद्र का जलस्तर घटने से जीवाश्मों के रूप में परिवर्तित हो गए।

5 साल पहले वन विभाग ने की संरक्षण की पहल

गौरतलब है कि 5 साल पहले तक यह क्षेत्र बिना संरक्षण के खाली पड़ा हुआ था। वन विभाग ने इसके संरक्षण की पहल की। मनेंद्रगढ़ डीएफओ मनीष कश्यप (आईएफएस 2015 बैच) ने इस क्षेत्र को पर्यटन के दृष्टिकोण से विशेष रूप से विकसित किया है। यह क्षेत्र गुजरात और झारखंड के डायनासोर फॉसिल पार्क की तर्ज पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में विकसित किया गया है। हसदेव नदी के किनारे प्राकृतिक हार्ड ग्रेनाइट रॉक्स को काटकर प्राचीन जीवजंतुओं की कला कृतियाँ बनाई गई हैं, जो पर्यटकों को आकर्षित कर रही हैं।

गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क में बनाई गई है 35 प्राचीन जानवरों की मूर्तियाँ

इस पार्क में अब तक 35 प्राचीन जानवरों की मूर्तियाँ बनाई जा चुकी हैं, जो यह दर्शाती हैं कि पृथ्वी में पहले किस तरह के विशालकाय जानवर रहते थे। इसके अलावा, एक इंटरप्रिटेशन सेंटर भी बनाया गया है, जहाँ पर्यटक फॉसिल की प्रक्रिया और पृथ्वी के 450 करोड़ साल के बदलावों को जान सकते हैं। पार्क में कैक्टस गार्डन, बम्बू सेट और बम्बू राफ्टिंग जैसी सुविधाएँ भी विकसित की जा रही हैं।

वन विभाग की यह अभिनव पहल गोंडवाना मरीन फॉसिल पार्क को छत्तीसगढ़ के बड़े पर्यटन स्थल के रूप में पहचान दिलाएगी। स्वास्थ्य मंत्री ने वन विभाग की तारीफ करते हुए कहा कि आने वाले समय में यह पार्क छत्तीसगढ़ का सबसे प्रमुख पर्यटन स्थल होगा।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13318/9

Advertisement Carousel
  • 13415/1

Latest Post

गाँव-गाँव और घर-घर तक पहुँचेगा पोषण व स्वास्थ्य का संदेश : मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के छत्तीसगढ़ आगमन की तैयारियों को लेकर उच्च स्तरीय बैठक सम्पन्न.
अन्य छत्तीसगढ़
भारत-अमेरिका के बीच टैरिफ वार्ता पूरी, ट्रेड डील की ओर बढ़ते सकारात्मक संकेत
Featured देश - विदेश
छत्तीसगढ़: बीजापुर में नक्सल विरोधी अभियान में बड़ी कामयाबी
Featured छत्तीसगढ़
रपटा बना जानलेवा रास्ता! बाइक सहित नदी में बहा युवक – वीडियो देख दहल उठे लोग
Blog Featured छत्तीसगढ़
धर्मांतरण कानून पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, 8 राज्यों की सरकारों को भेजा नोटिस
Featured देश - विदेश
सरकारी भुगतान के बदले रिश्वत की मांग, NTPC अफसर ACB-EOW के शिकंजे में
Featured छत्तीसगढ़
ब्रेकिंग : आस्था या अंधविश्वास? सड़क पर नारियल फोड़ा, की पूजा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

ब्रेकिंग : NH पर लहूलुहान सड़क, पिकअप की चपेट में आया राहगीर

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredदेश - विदेश

92 लाख नकद और 2 करोड़ के जेवर मिले, अफसर पर जमीन घोटाले के गंभीर आरोप

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

बाढ़ बना काल: नाले में बहे 7 मजदूर, मौके पर मची चीख-पुकार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2025
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?