Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पीएम केयर्स योजना से बालोद की मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता.
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पीएम केयर्स योजना से बालोद की मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता.

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पीएम केयर्स योजना से बालोद की मोनिका बघेल को मिली 10 लाख रुपये की एकमुश्त सहायता.

Hum Vatan News
Last updated: November 3, 2026 6:04 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर, 3 नवंबर 2026/ केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत छत्तीसगढ़ के बालोद जिले की युवा सुश्री मोनिका बघेल को 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की एकमुश्त वित्तीय सहायता प्रदान की गई है। भारत सरकार की ओर से यह सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में अंतरित की गई है। इस अवसर पर जिला कलेक्टर द्वारा मोनिका को प्रतीकात्मक डेमो चेक भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

*कोविड प्रभावित बच्चों के संबल के लिए शुरू की गई है योजना*

- Advertisement -
HTML5 Icon

गौरतलब है कि पीएम केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना की शुरुआत 29 मई 2021 को की गई थी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य उन बच्चों को संबल प्रदान करना है, जिन्होंने कोविड-19 महामारी के दौरान अपने माता-पिता या कानूनी अभिभावक को खो दिया था। योजना के प्रावधानों के तहत पात्र बच्चों के नाम पर 10 लाख रुपये का कॉर्पस फंड तैयार किया जाता है। इसके तहत 18 वर्ष की आयु पूरी होने के बाद बच्चों को 23 वर्ष की आयु तक प्रतिमाह वित्तीय सहायता दी जाती है और 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर 10 लाख रुपये की यह राशि एकमुश्त प्रदान की जाती है, ताकि युवा आत्मनिर्भर बन सकें।

- Advertisement -
HTML5 Icon

*शिक्षा और स्वास्थ्य सुरक्षा का भी है विशेष प्रावधान*

इस योजना में बच्चों के समग्र विकास के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य की पुख्ता व्यवस्था की गई है। पात्र बच्चों को आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य बीमा कवर दिया जाता है। साथ ही, उनकी स्कूली शिक्षा और उच्च शिक्षा के लिए भी वित्तीय व शैक्षणिक सहयोग प्रदान किया जाता है, जिससे उन्हें एक सुरक्षित और आत्मनिर्भर भविष्य मिल सके।

इस गरिमामय कार्यक्रम में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, अपर कलेक्टर, जिला कार्यक्रम अधिकारी, जिला बाल संरक्षण अधिकारी सहित मिशन शक्ति और मिशन वात्सल्य के अधिकारी-कर्मचारी तथा मोनिका के संरक्षक विशेष रूप से उपस्थित रहे।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Elections 2026 : छत्तीसगढ़ की मतदाता सूची में नाम नहीं है’ आज ही करें आवेदन, जानें ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया
Featured छत्तीसगढ़
Amit Shah Chhattisgarh Visit LIVE : अमित शाह ने विकसित भारत संकल्प पार्क का किया लोकार्पण, राज्योत्सव समारोह में पहुंचे
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की पहल पर बीएसपी के हजारों को बड़ी राहत, किराए में 75 प्रतिशत तक की कटौती.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ राज्योत्सव 2026,नवा रायपुर में राज्योत्सव की धूम…मुख्य मंच से रोजाना शानदार प्रस्तुतिकरण.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
वीबी-जी राम जी में छत्तीसगढ़ की बड़ी उपलब्धि, कुशल एवं अर्द्धकुशल श्रमिकों की ई-केवाईसी में सभी राज्यों में प्रथम.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में विकसित एवं समृद्ध छत्तीसगढ़ की ओर बढ़ रहा प्रदेश: सांसद श्री विजय बघेल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह का रायपुर विमानतल पर किया आत्मीय स्वागत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Breaking News : महादेव सट्टा ऐप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर की रायपुर में एंट्री, CBI टीम लेकर पहुंची’ कोर्ट में होगी पेशी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Health News : आयुष्मान योजना में गड़बड़ी पर सरकार का बड़ा एक्शन, छत्तीसगढ़ के 16 निजी अस्पताल निलंबित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

रायपुर में Amit Shah’ ने किया दो बड़े प्रोजेक्ट का उद्घाटन, स्वास्थ्य सेवाओं और पर्यावरण संरक्षण को मिलेगा बढ़ावा

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Holiday News : देवउठनी एकादशी पर छुट्टी का ऐलान, GAD ने जारी किया स्थानीय अवकाश का आदेश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?