Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: पाक को बेनकाब करने को एकजुट हो गए सांसद, विदेश दौरे पर निकलेंगे थरूर समेत 7 ‘महारथी’
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » पाक को बेनकाब करने को एकजुट हो गए सांसद, विदेश दौरे पर निकलेंगे थरूर समेत 7 ‘महारथी’

Featuredदेश - विदेश

पाक को बेनकाब करने को एकजुट हो गए सांसद, विदेश दौरे पर निकलेंगे थरूर समेत 7 ‘महारथी’

Hum Vatan News
Last updated: May 17, 2025 12:29 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

ऑपरेशन सिंदूर के जरिए पाकिस्तान की हालत पतली करने के बाद अब भारतीय राजनेता दुनियाभर में पाकिस्तान की पोल खोलने वाले हैं। राजनीति में आपसी मतभेद को पीछे छोड़कर पक्ष और विपक्ष के सात सांसद विदेश दौरे पर निकलने वाले हैं। सात सदस्यों का यह प्रतिनिधि मंडल ऑपरेशन सिंदूर के बारे में दुनियाभर में अपनी बात रखेगा। इस प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर को भी शामिल किया गया है। बता दें कि ऑपरेशन सिंदूर को लेकर शशि थरूर काफी मुखर रहे हैं। वह लगातार भारतीय सेना और केंद्र सरकार की तारीफ करते रहे हैं।

शशि थरूर के अलावा इस प्रतिनिधिमंडल में बीजेपी नेता रविशंकर प्रसाद, जेडीयू नेता संजय कुमार झा, बीजेपी नेता बैजयंत पांडा, डीएमके नेता कनिमोझी करुणानिधि, एनसीपी (एसपी) नेता सुप्रिया सुले और शिवसेना नेता श्रीकांत एकनाथ शिंदे शामिल होंगे। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कहा, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने ट्वीट किया, “महत्वपूर्ण क्षणों में भारत एकजुट है। सात सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रमुख साझेदार देशों का दौरा करेंगे, जो आतंकवाद के प्रति शून्य सहिष्णुता के हमारे साझा संदेश को लेकर जाएंगे। राजनीति और मतभेदों से परे राष्ट्रीय एकता का यह एक शक्तिशाली प्रतिबिंब है।”

यह सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, यूके, यूएई, दक्षिण अफ्रीका, जापान और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अन्य सदस्य देशों का दौरा कर सकता है। विदेश यात्रा के दौरान प्रतिनिधिमंडल यह बताने का प्रयास करेगा कि भारत किस तरह से आतंकवाद का मुकाबला कर रहा है। वहीं आतंकवाद के खिलाफ पूरी दुनिया को एकजुट होने की जरूरत है। पहली बार है जब केंद्र सरकार कई पार्टियों के सांसदों को इस तरह विदेश दौरे पर भेज रहा है। इसका उद्देश्य कश्मीर पर भारत के स्टैंड को स्पष्ट करने के साथ ही सीमा पार आतंकवाद और पाकिस्तान की आतंकी भूमिका को उजागर करना है।

केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू इस पूरे कार्यक्रम में अग्रणी भूमिका निभा रहे हैं। बता दें कि 22 अप्रैल को कश्मीर में मासूम पर्यटकों पर आतंकियों नेहमला कर दिया था। इसके बाद भारत ने पाकिस्तानी आतंकियों को सबक सिखाने के लिए ऑपरेशन सिंदूर लॉन्च किया। आतंकियों पर की गई कार्रवाई को लेकर पाकिस्तान बौखला गया और वह मिसाइल और ड्रोन अटैक करने लगा। इसके जवाब में भारत ने ऐसा वार किया कि पाकिस्तान के जख्म गहरे हो गए। अब अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पाकिस्तान को बेनकाब करने के लिए भारत अपने सात महारथियों को भेज रहा है।

कांग्रेस के भेजे नाम नहीं हुए सिलेक्ट

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता जयराम रमेश ने सोशल मीडिया पर दावा किया कि केंद्रीय मंत्री किरण रिजिजू ने कांग्रेस अध्यक्ष और लोकसभा में विपक्ष के नेता से चार सांसदों के नाम मांगे थे जिन्हें प्रतिनिधिमंडल में शामिल किया जा सके। इसके बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता ने कांग्रेस की तरफ से किरण रिजिजू को पत्र लिखकर चार नाम सौंपे। ये नाम थे, आनंद शर्मा, गौरव गोगोई, सैयद नसीर हुसैन और राजा बरार। बता दें कि प्रतिनिधिमंडल में इनमें से किसी को जगह नहीं दी गई है।

- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Police Transfer News : छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा बदलाव, EOW-ACB से 12 अधिकारी-कर्मचारियों की प्रतिनियुक्ति समाप्त
Featured छत्तीसगढ़
रायपुर पुलिस में बड़ा फेरबदल, 29 पुलिसकर्मियों की बदली तैनाती’ कई थानों में नई जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
प्रयागराज में नीले ड्रम से निकला 5 करोड़ का कैश, पड़ोसी विवाद की जांच में हुआ बड़ा खुलासा
Featured देश - विदेश
CG News : रिश्वत लेने के मामले में बड़ी कार्रवाई, कलेक्टर ने पटवारी को किया निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
CG News : बच्चों को आसाराम की किताब पढ़ने के लिए किया मजबूर’ शिकायत के बाद प्रिंसिपल पर गिरी गाज
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवात ‘अर्नब’ को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से की चर्चा, प्रदेश की स्थिति की ली जानकारी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जनजातीय अंचलों में पर्यटन से खुलेंगे रोजगार के नए द्वार, होम-स्टे से आत्मनिर्भर बनेंगे आदिवासी परिवार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में सार्वजनिक-निजी भागीदारी मूल्यांकन समिति बैठक संपन्न…राज्य की महत्वाकांक्षी अधोसंरचना एवं औद्योगिक परियोजनाओं की हुई समीक्षा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : छत्तीसगढ़ में नेताओं की VIP सुरक्षा में होगा बड़ा बदलाव’ 116 नेताओं की सुरक्षा श्रेणी पर मंथन

By
Hum Vatan News
3 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बाबा कार्तिक उरांव की जन्मशताब्दी पर उनकी आदमकद प्रतिमा का किया अनावरण.

By
Hum Vatan News
21 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

पर्यावरण संरक्षण के लिए आगे आएं स्काउट्स-गाइड्स, जल-जंगल बचाने में निभाएं अहम भूमिका – राज्यपाल श्री डेका.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?