यह मुस्कान की दूसरी बेटी है। बड़ी बेटी पीहू वर्तमान में अपने नाना-नानी के साथ रह रही है।
23 नवंबर की रात मुस्कान की तबीयत बिगड़ने पर जेल के डॉक्टरों ने उसका चेकअप किया और फिर अल्ट्रासाउंड के लिए मेडिकल कॉलेज रेफर किया।
जेल सुपरिटेंडेंट डॉ. वीरेश राज शर्मा ने बताया कि मुस्कान को गायनिक वार्ड में भर्ती किया गया था। HOD डॉ. शगुन के अनुसार, नवजात का वजन ढाई किलो है और पांच डॉक्टरों की टीम ने उसकी नॉर्मल डिलीवरी कराई। बच्चे और माँ दोनों की हालत सामान्य है।
मुस्कान को उसके पति सौरभ की हत्या के आरोप में 19 मार्च को उसके बॉयफ्रेंड साहिल के साथ गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के समय मुस्कान डेढ़ महीने की गर्भवती थी।
अब सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि जन्मी हुई बच्ची सौरभ की है या साहिल की।

Sign in to your account