Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: New Delhi: कौन है दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला राजेश? आरोपी की तस्वीर आई सामने
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » New Delhi: कौन है दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला राजेश? आरोपी की तस्वीर आई सामने

Featuredदेश - विदेश

New Delhi: कौन है दिल्ली सीएम रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला राजेश? आरोपी की तस्वीर आई सामने

Hum Vatan News
Last updated: August 20, 2025 12:42 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्लीः दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और उससे सिविल लाइंस थाने में पूछताछ की जा रही है। हमला करने वाले की डिटेल्स सामने आई है। आरोपी ने हमला क्यों किया इसका जानकारी अभी तक सामने नहीं आ पायी है। फिलहाल रेखा गुप्ता ठीक हैं और वह अपना काम कर रही हैं।

कौन है रेखा गुप्ता को थप्पड़ मारने वाला आरोपी

- Advertisement -
HTML5 Icon

दिल्ली पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने अपना राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया बताया है। आरोपी राजकोट का रहने वाला बता रहा है। उसकी उम्र करी 41 साल है। सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ने गुजरात पुलिस से सम्पर्क किया है। आरोपी जो नाम पता बता रहा है पुलिस उसे वेरिफाई करने में जुटी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सीएम के पास क्यों आया था आरोपी, सामने आई वजह

सूत्रों के मुताबिक यह शख्स राजकोट का रहने वाला है। इसका कोई परिजन जेल में है। उसको छुड़वाने के लिए अर्जी लेकर आया था, जिसका मामला कोर्ट में चल रहा है। मुख्यमंत्री से मिलने आरोपी कोर्ट के काग़ज़ लेकर आया था। जिस फाइल की बात की जा रही है उसमें कानूनी काग़ज़ ही थे। पुलिस सूत्रों के मुताबिक दिल्ली पुलिस आरोपी से ये पूछताछ कर रही है कि क्या आरोपी राजेश भाई खिमजी इससे पहले CM आवास जनसुनवाई के दौरान आ चुका है या नहीं।

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की टाइमलाइन

  1.  दिल्ली मुख्यमंत्री के राजनिवास मार्ग स्थित कैंप ऑफिस में हर बुधवार जनसुनवाई की जाती है।
  2.  सुबह 7 बजे से शुरू होती है जनसुनवाई।
  3.  दिल्ली भर से लोग अपनी शिकायतों और फरियाद लेकर पहुंचते हैं।
  4.  मुख्यमंत्री एक-एक कर सभी फरियादी के पास पहुंचती हैं।
  5.  सुबह करीब 8 बजे मुख्यमंत्री आरोपी के पास पहुंची।
  6.  जिसके बाद आरोपी ने मुख्यमंत्री पर हमला किया।
  7.  पुलिस आरोपी को पकड़ती है और सिविल लाइन्स थाने ले जाती है।
  8.  वही मुख्यमंत्री को मेडिकल चेक अप  के लिए ले जाया जाता है।
  9.  शुरुआती पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी सकारिया बताया है।
  10.  आरोपी की उम्र 41 वर्ष है और आरोपी ने दावा किया कि वो राजकोट का रहने वाला है।
  11.  दिल्ली पुलिस राजकोट पुलिस के संपर्क में है।

कैसी है रेखा गुप्ता की हालत?

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने बताया कि जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री हमेशा की तरह जनता से बात कर रही थीं। एक व्यक्ति उनके पास आया, कुछ कागज़ दिए और अचानक उनका हाथ पकड़कर उन्हें खींचने की कोशिश की। इस दौरान थोड़ी धक्का-मुक्की हुई। मुख्यमंत्री की हालत स्थिर है। डॉक्टरों ने उनकी जांच की है। मैं उनसे मिला हूं, वे एक मज़बूत महिला हैं…ऐसा लगता है कि उनके सिर पर हल्की चोट लगी है। जनसुनवाई आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 8

Advertisement Carousel

Latest Post

Vijay-Rashmika : सितारों से सजी शाम’ ‘Virosh’ रिसेप्शन में रश्मिका के लुक ने लूटी महफिल
Featured मनोरंजन
Vishnu Deo Sai
Vishnu Deo Sai : मुख्यमंत्री और दिग्गज नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं लक्ष्मी वर्मा
Featured छत्तीसगढ़
Laxmi Verma Rajya Sabha Nomination
Laxmi Verma Rajya Sabha Nomination : राज्यसभा का रण मुख्यमंत्री और दिग्गज नेताओं के साथ नामांकन दाखिल करने पहुंचीं लक्ष्मी वर्मा
Featured छत्तीसगढ़
Crime News
Crime News : खौफनाक वारदात 5 हमलावरों ने सर्जिकल ब्लेड से काटा शरीर, इमलीडुग्गू में हड़कंप
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News : होली का जश्न बदला मातम में युवक ने मासूमों को दी नशीली कोल्ड ड्रिंक, जिला अस्पताल में भर्ती
Featured छत्तीसगढ़
Major Success For Security Forces : मुठभेड़ में 5 लाख का इनामी नक्सली मारा गया
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Rajya Sabha 2026
Chhattisgarh Rajya Sabha 2026 : दिग्गजों को पछाड़ फूलो देवी नेताम फिर बनीं कांग्रेस की पसंद, बस्तर की बेटी को दोबारा मौका
Featured छत्तीसगढ़
पुलिस कमिश्नर का नया ठिकाना’ अब गृहमंत्री के पुराने बंगले से नियंत्रित होगी राजधानी की सुरक्षा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Chhattisgarh Rajya Sabha Candidates 2026
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Rajya Sabha Candidates 2026 : भाजपा का मास्टरस्ट्रोक लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा भेजकर ओबीसी और महिला वोटर्स पर साधा निशाना

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Murder Case
Featuredछत्तीसगढ़

Murder Case : खून से लाल हुई होली साहू पारा में नीरज लोधी का बेरहम कत्ल, दो दोस्तों ने भागकर बचाई जान

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredदेश - विदेश

ईरानी युद्धपोत IRIS Dena: श्रीलंका के पास समुद्र में तबाही: अमेरिकी टॉरपीडो से डूबा ईरानी जहाज, कई लापता

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?