Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: किसी का कोई खौफ नहीं… चंदन मिश्रा की हत्या के बाद सरेआम पिस्तौल लहराते भागे थे आरोपी, तस्वीर आई सामने
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » किसी का कोई खौफ नहीं… चंदन मिश्रा की हत्या के बाद सरेआम पिस्तौल लहराते भागे थे आरोपी, तस्वीर आई सामने

Featuredछत्तीसगढ़

किसी का कोई खौफ नहीं… चंदन मिश्रा की हत्या के बाद सरेआम पिस्तौल लहराते भागे थे आरोपी, तस्वीर आई सामने

Hum Vatan News
Last updated: July 18, 2025 9:45 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

पटना: बिहार में इन दिनों अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका एक उदाहरण हमें पटना के पारस अस्पताल में देखने को मिला. जहां बदमाशों ने बगैर किसी रोक-टोक के इलाज के लिए पेरोल पर जेल से बाहर आए चंदन मिश्रा तक पहुंचते हैं और उसे गोलियों से भून देते हैं. अब इस मामले में आरोपियों की एक तस्वीर समाने आई है. इस फोटो में आरोपी तौसीफ अपने साथियों के साथ बाइक से भागता और हाथ में पिस्तौल लहराता दिख रहा है. बाइक पर बीच में बैठा आरोपी अपने दोनों हाथों को हवा में उठाकर ऐसा दर्शाने की कोशिश कर रहा है कि वो जो करना चाहते थे वो उन्होंने कर दिया है और उन्हें कोई रोक नहीं सकता. बाइक से भागते आरोपियों की दो अलग-अलग तस्वीरें सामने आई हैं.

Contents
सीसीटीवी फुटेज भी आया था सामनेपांचों आरोपी की हुई पहचानपटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा- वर्चस्व की लड़ाई में हुई हत्या

सीसीटीवी फुटेज भी आया था सामने

चंदन मिश्रा हत्याकांड में शामिल आरोपियों का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया था. इस फुटेज में दिख रहा है कि किस तरह से आरोपी पहले हथियार लेकर अस्पताल में घुसते हैं और फिर चंदन मिश्रा जिस कमरे में था उसमें जाकर उसकी हत्या कर मौके से फरार हो जाते हैं.

- Advertisement -
HTML5 Icon

पांचों आरोपी की हुई पहचान

पुलिस टीम ने इस मामले में 5 शूटरों की पहचान कर ली है. साथ ही इस मामले में मुख्य आरोपी के रूप में तौसीफ बादशाह को हिरासत में ले लिया है. पटना के फुलवारी शरीफ से छापेमारी के बाद तौसीफ बादशाह को पकड़ा गया. मुख्य आरोपी तौसीफ पटना के संत केरेंस स्कूल से पढ़ा है. सूत्रों की माने तो तौसीफ इस मामले की मुखिया आरोपी है.

- Advertisement -
HTML5 Icon

पटना के पारस हॉस्पिटल में भर्ती चंदन मिश्रा की हत्या के समय सीसीटीवी फुटेज में सभी 5 आरोपी नजर आए थे. इन सभी की पहचान कर ली गई है. साथ ही मुख्य आरोपी तौसीफ बादशाह को हिरासत में लिया गया. तौसीफ सीसीटीवी वीडियो में सबसे आगे नजर आया था.

पटना SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा- वर्चस्व की लड़ाई में हुई हत्या

चंदन मिश्रा मर्डर केस में पटना के SSP कार्तिकेय शर्मा का बयान सामने आया है. कार्तिकेय मिश्रा ने कहा कि पटना पुलिस चंदन मिश्रा के हत्यारे तक पहुँच चुकी है. CCTV फ़ुटेज के आने के बाद अपराधियों को चिह्नित कर लिया गया है और कई जगहों पर छापेमारी की जा रही है. पटना SSP ने आश्वासन दिया है कि पुलिस जल्द ही सभी अपराधी को पकड़ लेगी. SSP ने बताया कि वर्चस्व की लड़ाई और आपसी रंजिश की वजह से चंद्र मिश्रा की हत्या हुई.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री ने ईंट जोड़कर किया श्रमदान : भैंसामुड़ा में पीएम आवास निर्माण का किया औचक अवलोकन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जब मुख्यमंत्री उतरे मैदान में: सुशासन तिहार में बच्चों संग खेला क्रिकेट, बढ़ाया हौसला.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सुशासन तिहार में मुख्यमंत्री पहुंचे चंदागढ़ : बरगद की छांव में सजी जनचौपाल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सरगुजा जिले के ग्राम सिलमा में अचानक उतरा मुख्यमंत्री श्री साय का हेलीकॉप्टर.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
जय बिहान” से आत्मनिर्भरता तक: बलरामपुर में महिलाओं की बदलती तस्वीर के साक्षी बने मुख्यमंत्री श्री साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
स्वरोजगार की राह पर बढ़ते कदम: मुख्यमंत्री ने RSETI में देखा ग्रामीण सशक्तिकरण का मॉडल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सरकार का विकास सड़क से ही दिखता है, बारिश के पहले कोई भी रोड ऐसी न हो जिससे लोगों को दिक्कत हो: मुख्यमंत्री.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
निर्माणाधीन नालंदा परिसर का मुख्यमंत्री श्री साय ने किया निरीक्षण: गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के दिए निर्देश.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

अपने जिले में अपने अधीनस्थ अधिकारियों के काम का मूल्यांकन करें कलेक्टर, जरूरत पड़ने पर करें कठोर कार्रवाई – मुख्यमंत्री.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : कोयला घोटाले से मचा हड़कंप ‘एनटीपीसी लिमिटेड’ लारा में सैकड़ों ट्रेलर गायब, जांच शुरू

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CM Say’ का ‘फ्री हिट’ अंदाज’ सुशासन तिहार में बल्ला थामकर बच्चों संग खेला क्रिकेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
« Apr    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?