Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तेलंगाना के सुरंग हादसे पर मंत्री ने दी बुरी खबर; ऑपरेशन जारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तेलंगाना के सुरंग हादसे पर मंत्री ने दी बुरी खबर; ऑपरेशन जारी

Featuredदेश - विदेश

अंदर से कोई आवाज नहीं आई, तेलंगाना के सुरंग हादसे पर मंत्री ने दी बुरी खबर; ऑपरेशन जारी

Hum Vatan News
Last updated: February 24, 2025 2:21 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

तेलंगाना के नगरकुरनूल टनल में फंसे हुए आठ मजदूरों को बाहर निकालने के लिए तकनीक का सहारा लिया जा रहा है। टनल में पानी और कीचड़ होने की वजह से बचाव काम में काफी दिक्कत आ रही है। इस ऑपरेशन के लिए अब रोबोटिक और एंडोस्कोपिक कैमरे लगाए गए हैं। इसके अलावा एनडीआरएफ ने कुत्तों के दस्ते को भी तैनात किया है। इसी बीच तेलंगाना के मंत्री जुपल्ली कृष्ण राव ने सोमवार को कहा कि श्रैशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (SLBC) सुरंग में फंसे मजदूरों की जान बचने की संभावना बेहद कम है। हालांकि उन्हें निकालने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।

महाकुंभ 2025 : अभिनेता अक्षय कुमार, अभिनेत्री कैटरीना कैफ स्नान के लिए पहुंचे, जमकर उमड़े हैं श्रद्धालु

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने कहा कि उत्तारखंड में सुरंग में फंसे श्रमिकों को बचाने वाले रैट माइनर्स के दल को भी इस ऑपरेशन में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि सुरंग में तेजी से कोई काम नहीं किया जा सकता। वहीं सावधानी बेहद जरूरी है वरना कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। ऐसे में इस काम में तीन से चार दिन लग सकते हैं। सुरंग कीचड़ और मलबे से भरी हुई है। ऐसे में बचाव दल को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने कहा कि सुरंग में लगभग 25 फीट तक कीचड़ जमा है। वहीं सुरंग के दूसरी तरफ से देखा गया तो आखिर छोर तक दिखाई दे रहा था। नाम पुकारने पर कोई जवाब भी नहं मिला। बता दें जो मजदूर सुरंग में फंसे हैं उनमें यूपी के मनोज कुमार और श्रीनिवास, जम्मू-कश्मीर के सनी सिंह, पंजाब के गुरप्रीत सिंह और झारखंड के रहने वाले, अनुज, संतोष, जेगता और संदीप साहू शामिल हैं।

गरीबों और किसानों को बजट 2025 में मिलेगा बड़ा गिफ्ट

कृष्ण राव ने कहा कि कई मशीनों की मदद से मलबा हटाने का काम जारी है। राव के अनुसार, सुरंग खोदने वाली मशीन (टीबीएम) का वजन कुछ सौ टन है, लेकिन सुरंग ढहने के बाद और पानी के तेज बहाव के कारण मशीन लगभग 200 मीटर तक बह गई। उन्होंने कहा कि ऑक्सीजन की आपूर्ति और पानी निकालने का काम लगातार किया जा रहा है। हालांकि उन्होंने मौजूदा परिस्थितियों के मद्देनजर फंसे हुए लोगों के बचने की संभावना को लेकर निराशा जताते हुए कहा, ‘‘अगर यह मान लें कि वे (फंसे हुए लोग) टीबीएम मशीन के निचले हिस्से में हैं, यह भी मान लें कि वह मशीन ऊपर है, तो हवा (ऑक्सीजन) कहां है? नीचे, ऑक्सीजन कैसे जाएगी?’’

सिंचाई मंत्री उत्तम कुमार रेड्डी के साथ बचाव अभियान की देखरेख करने वाले राव ने कहा, ‘‘सभी प्रकार के प्रयासों, सभी प्रकार के संगठनों (काम करने) के बावजूद, मलबा और अवराधकों को हटाने में, मुझे लगता है कि… लोगों को निकालने में तीन-चार दिन से कम समय नहीं लगेगा।’’ राव ने कहा कि मलबे को हटाने के लिए सुरंग में ‘कन्वेयर बेल्ट’ को बहाल किया जा रहा है।

एंडोस्कोपिक ऑपरेटर दौदीप ने कहा, इस कैमरों की मदद से सुरंग के अंदर क्या है, उसका पता लगाया जा सकता है। उत्तराखंड में ऑपरेशन के दौरान भी यही किया गया था। पहले सुरंग में से पानी को निकालने का काम किया जा रहा है। बीजेपी नेता रचना रेड्डी ने कहा, यह बहुत ही दुखद है। यह सुरंग करीब 14 किलोमीटर लंबी है। इसमें आठ से नौ लोग फंसे हुए हैं। भारत सरकार हर संभव मदद कर रही है। दो दिन बीत गए हैं फिर भी उम्मीद है कि लोग जिंदा होंगे क्योंकि टनल में एयर पॉकेट्स बनाए गए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Advertisement Carousel

Latest Post

स्नेक बाइट मुआवजा घोटाला : अस्पताल से तहसील तक फैला नेटवर्क, पुलिस के दो जवान गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
CG Breaking News : बेकरी विवाद , वायरल वीडियो के बाद हंगामा, दुकान संचालक बाप-बेटे पुलिस हिरासत में
Featured छत्तीसगढ़
PM Fasal Bima Yojana 2026 : फसल नुकसान से सुरक्षा के लिए अभी करें आवेदन, 31 जुलाई के बाद बंद हो जाएगा बीमा पंजीयन
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : नारायणपुर और बीजापुर उप जेलों का होगा विस्तार और आधुनिकीकरण, शासन ने जारी किए निर्देश
Featured छत्तीसगढ़
CG Crime News : बिलासपुर बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड, एसएसपी रजनेश सिंह की कार्रवाई का असर, चौकीदार हत्या मामले में दो और गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़
Shreyas Iyer’ की कप्तानी में उतर सकती है युवा टीम इंडिया, जिम्बाब्वे दौरे को लेकर बड़ा अपडेट
Featured खेल
‘अवेंजर्स’ डूम्सडे’ को मिल रही मिली-जुली प्रतिक्रिया, वहीं ‘रामायण’ के विजुअल इफेक्ट्स की हो रही जमकर तारीफ
Featured मनोरंजन
RTE Admission 2026 : 22 जुलाई तक करें आवेदन, RTE प्रवेश प्रक्रिया के अंतिम चरण में बच्चों को मिल सकता है मुफ्त शिक्षा का मौका
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredinternational

US Iran War: ईरान का पलटवार, कुवैत के अमेरिकी सैन्य ठिकानों को बनाया निशाना

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featurednationalदेश - विदेश

Parliament Monsoon Session Day 2: पेपर लीक पर हंगामा, लोकसभा 12 बजे तक स्थगित

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Train Alert : रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर’ अगले कुछ दिनों तक छत्तीसगढ़ से गुजरने वाली कई ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
« Jun    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?