Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Odisha Cargo Ship Sinks : बंगाल की खाड़ी में डूबा MV Ocean Winner, 24 लोगों की जान खतरे में; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Odisha Cargo Ship Sinks : बंगाल की खाड़ी में डूबा MV Ocean Winner, 24 लोगों की जान खतरे में; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Featuredदेश - विदेश

Odisha Cargo Ship Sinks : बंगाल की खाड़ी में डूबा MV Ocean Winner, 24 लोगों की जान खतरे में; रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Hum Vatan News
Last updated: August 23, 2026 1:18 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Odisha Cargo Ship Sinks: ओडिशा के पारादीप तट से करीब 240 समुद्री मील दूर बंगाल की खाड़ी में एक बड़ा हादसा सामने आया है। MV Ocean Winner नाम का पनामा के झंडे वाला मालवाहक जहाज शनिवार को समुद्र में डूब गया। जहाज में करीब 1,700 टन आयरन ओर फाइन्स लदा हुआ था और यह ओडिशा से सिंगापुर की ओर जा रहा था। हादसे के बाद भारतीय तटरक्षक बल और भारतीय नौसेना ने संयुक्त रूप से बड़े स्तर पर सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया है।

Contents
जहाज पर सवार थे 24 क्रू मेंबरदो लोगों को किया गया रेस्क्यूभारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चाहादसे की वजह का अभी पता नहीं

जहाज पर सवार थे 24 क्रू मेंबर

जानकारी के मुताबिक, जहाज पर कुल 24 क्रू मेंबर सवार थे। इनमें 20 चीनी नागरिक, तीन म्यांमार के नागरिक और एक बांग्लादेशी नागरिक शामिल था। जहाज 20 अगस्त की रात पारादीप बंदरगाह से रवाना हुआ था। इसके बाद शनिवार को बंगाल की खाड़ी में जहाज से संपर्क टूट गया और उसके डूबने की सूचना सामने आई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG Ration Card Update : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड की नई सुविधा शुरू, मोबाइल से ऑनलाइन होंगे आवेदन और सुधार के सभी काम

- Advertisement -
HTML5 Icon

दो लोगों को किया गया रेस्क्यू

अधिकारियों के मुताबिक, रात करीब 8 बजे दो लाइफ राफ्ट की मदद से दो लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। हालांकि, अधिकारियों ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि कुल कितने क्रू सदस्यों को बचाया गया है। बाकी लापता लोगों की तलाश के लिए समुद्र में लगातार अभियान चलाया जा रहा है।

भारतीय नौसेना और कोस्ट गार्ड ने संभाला मोर्चा

जहाज के डूबने की सूचना मिलते ही भारतीय तटरक्षक बल (ICG) और भारतीय नौसेना ने संयुक्त खोज एवं बचाव अभियान शुरू किया। आसपास मौजूद दूसरे जहाजों को भी अलर्ट किया गया है, ताकि वे लापता क्रू सदस्यों की तलाश में मदद कर सकें।

रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए ICGS वरद और ICGS अनमोल को तैनात किया गया है। वहीं, अभियान को और मजबूत करने के लिए श्री विजय पुरम से ICGS विजित को भी रवाना किया गया है।

हादसे की वजह का अभी पता नहीं

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि MV Ocean Winner किस वजह से समुद्र में डूबा। अधिकारियों की प्राथमिकता लापता क्रू सदस्यों को जल्द से जल्द तलाश कर सुरक्षित बचाना है। घटना को लेकर संबंधित एजेंसियां लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG News : बिजली गिरने से पति-पत्नी की मौत, बारिश के दौरान हुआ दर्दनाक हादसा
Featured छत्तीसगढ़
Delhi Police Attack: बाइक जब्ती से भड़के लोग, पुलिसवालों की आंखों में डाली मिर्च और ईंट-डंडों से किया हमला
Featured national
Gold Ring Scheme : हर नवजात को मिलेगी 1 ग्राम सोने की अंगूठी, 15 सितंबर से लागू होगी योजना
Featured national sarkari yojna देश - विदेश
CG NEWS : ब्लू वाटर हादसे का दर्दनाक अंत’ 77 घंटे बाद बरामद हुआ आदिल का शव, सर्चिंग टीम ने निकाला बाहर
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण के आरोप पर हंगामा, थाने के बाहर देर रात दोनों पक्षों ने किया प्रदर्शन
Featured छत्तीसगढ़
HC का बड़ा आदेश’ पुलिस थानों की CCTV फुटेज सुरक्षित रखना अनिवार्य, High Court’ ने जताई सख्ती
Featured छत्तीसगढ़
CG Ration Card Update : छत्तीसगढ़ में राशन कार्ड की नई सुविधा शुरू, मोबाइल से ऑनलाइन होंगे आवेदन और सुधार के सभी काम
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में सरकारी कर्मचारियों के लिए नई पहल, ‘आर्ट ऑफ लिविंग’ से मिलेगी तनाव प्रबंधन की ट्रेनिंग
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredreligion

Shravan Putrada Ekadashi 2026 : भगवान विष्णु को प्रसन्न करने का विशेष दिन, जानें पूजा विधि और सही समय

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Weather Today : छत्तीसगढ़ में फिर एक्टिव हुआ मानसून, अगले 7 दिन बारिश का दौर जारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
iPhone 17 Price Drop
Featuredtech

iPhone 17 Price Drop : Flipkart Sale में सस्ते में मिल रहा ऐपल का फ्लैगशिप फोन, Pixel 11 के आते ही गिरी कीमत

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?