Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, देंगे प्रदेश की जनता के नाम संदेश…
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, देंगे प्रदेश की जनता के नाम संदेश…

Blog

स्वतंत्रता दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायपुर में फहराएंगे तिरंगा, देंगे प्रदेश की जनता के नाम संदेश…

Hum Vatan News
Last updated: July 8, 2025 5:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मुख्य समारोह राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में होगा. इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे तथा जनता के नाम संदेश देंगे. समारोह में संयुक्त परेड द्वारा मुख्यमंत्री को गार्ड ऑफ ऑनर भी प्रदान किया जाएगा.

Contents
आकाशवाणी और दूरदर्शन से होगा संदेश का प्रसारणनिजी संस्थानों में भी होगा ध्वजारोहण

राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस को प्रदेशभर में गरिमापूर्ण एवं भव्य रूप से मनाने के उद्देश्य से शासन ने तैयारी शुरू कर दी है. इस संबंध में अपर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में बीते दिनों राज्य स्तरीय समन्वय बैठक आयोजित की गई. बैठक में अपर मुख्य सचिव ने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि स्वतंत्रता दिवस का आयोजन प्रतिवर्ष की भांति गरिमापूर्ण, सुव्यवस्थित और राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत वातावरण में किया जाए.

- Advertisement -
HTML5 Icon

रायपुर में आयोजित मुख्य समारोह की परेड का दायित्व पुलिस महानिरीक्षक, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के अधीन रहेगा. परेड में बीएसएफ, सीआरपीएफ, सीआईएसएफ, आईटीबीपी, एसएसबी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (महिला एवं पुरुष), नगर सेना, एनसीसी कैडेट्स आदि की टुकड़ियाँ सम्मिलित होंगी.

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर विभिन्न विभागों द्वारा पदक एवं पुरस्कार वितरित किए जाएंगे. इसके लिए विभागों को जूरी गठित कर 29 जुलाई 2025 तक चयनित नामों की सूची सामान्य प्रशासन विभाग को भिजवाना होगा. निर्धारित तिथि के उपरांत प्राप्त प्रस्तावों पर विचार नहीं किया जाएगा.

आकाशवाणी और दूरदर्शन से होगा संदेश का प्रसारण

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मुख्य समारोह में ‘जनता के नाम संदेश‘ देंगे. यह संदेश दूरदर्शन एवं आकाशवाणी के माध्यम से पूरे प्रदेश में प्रसारित किया जाएगा. मुख्य समारोह पश्चात छात्र-छात्राओं द्वारा देशभक्ति आधारित समूह-नृत्य एवं गायन प्रस्तुत किए जाएंगे.

स्कूली बच्चों के कार्यक्रमों हेतु स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जूरी का गठन किया जाएगा तथा कार्यक्रम स्थल पर ही पुरस्कार वितरण होगा. कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक एवं नगर निगम आयुक्त रायपुर को स्वतंत्रता दिवस मुख्य समारोह व्यवस्था के संबंध में कई महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई है.

निजी संस्थानों में भी होगा ध्वजारोहण

प्रदेश के सभी सार्वजनिक भवनों एवं राष्ट्रीय स्मारकों पर 15 अगस्त की रात प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी. निजी संस्थानों से भी ध्वजारोहण एवं रोशनी करने की अपील की गयी है. जिला, विकासखंड एवं पंचायत स्तर पर कार्यक्रमों और प्रदर्शनी के आयोजन हेतु कलेक्टरों को निर्देश जारी किए गए हैं. समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं नक्सली हिंसा में शहीद हुए जवानों के परिजनों को सम्मानपूर्वक आमंत्रित किया जाएगा.

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से जापान के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात: निवेश, तकनीकी सहयोग और औद्योगिक विस्तार को लेकर हुई विस्तृत चर्चा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
दशकों का अँधेरा टूटा, अबूझमाड़ के ईरपानार गाँव में पहली बार पहुँची बिजली.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हज यात्रियों को वितरित किया फर्स्ट एड किट: सफल हज यात्रा के लिए शुभकामना देकर यात्रियों का किया स्वागत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री की तत्परता से मिनटों में हरकत में आया प्रशासन: जरूरतमंद तक पहुँची राहत.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
खेलों में समग्र विकास के लिए छत्तीसगढ़ तैयार : श्री अरुण साव.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सुशासन की नई मिसाल…नारायणपुर के सबसे सुदूर ‘लंका’ गांव तक पहुंचा प्रशासन….ग्रामीणों के लिए खुले विकास के द्वार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
केंद्रीय उड़नदस्ता और जिला स्तरीय टीम की संयुक्त कार्यवाही में 02 चैन माउंटेन व 02 एक्सकेवेटर मशीनें जब्त.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
युवा फेस्ट-2026 का भव्य समापन: दायरा बैंड के सुरों पर थिरका धमतरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

CG NEWS
BlogFeaturedछत्तीसगढ़

CG NEWS : IAS के बाद अब नेता की जान पर बनी , करेंसी टावर में लिफ्ट मैनेजमेंट की बड़ी लापरवाही

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Blog

सीट बढ़ाने के प्रस्ताव पर संसद में घमासान, संविधान संशोधन बिल खारिज, विपक्ष का तीखा विरोध और राहुल गांधी के बयान ने बटोरी सुर्खियां

By
Hum Vatan News
3 Min Read
rasifal
Blog

18 April 2026 Horoscope : मेष राशि के जातकों को आज खर्चे पर रखना होगा थोड़ा कंट्रोल, वृश्चिक वाले भी पैसों को लेकर रहें सावधान …

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?