Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Pahalgam Attack: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ₹20 लाख का इनामी आतंकी हाशिम मूसा मारा गया
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Pahalgam Attack: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ₹20 लाख का इनामी आतंकी हाशिम मूसा मारा गया

Featurednational

Pahalgam Attack: सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ₹20 लाख का इनामी आतंकी हाशिम मूसा मारा गया

Hum Vatan News
Last updated: September 30, 2026 1:13 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

श्रीनगर। Pahalgam Attack:  जम्मू-कश्मीर के बडगाम जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। पहलगाम आतंकी हमले में वांछित और ₹20 लाख के इनामी आतंकी मोहम्मद आसिफ उर्फ हाशिम मूसा के मारे जाने की पुष्टि हुई है। सुरक्षाबलों ने तलाशी अभियान के दौरान उसका शव बरामद किया। हाशिम मूसा लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़ा आतंकी था और उसके बारे में बताया गया है कि वह पाकिस्तान की स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) में पैरा-कमांडो के तौर पर काम कर चुका था।

Contents
ऑपरेशन कोराग में मारा गया हाशिम मूसापहलगाम हमले में वांछित था आतंकीपाकिस्तानी सेना में रह चुका था पैरा-कमांडोपहलगाम हमले की जांच में NIA ने दाखिल की चार्जशीट

ऑपरेशन कोराग में मारा गया हाशिम मूसा

सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों ने मंगलवार देर रात खुफिया जानकारी के आधार पर यूसमर्ग इलाके में ‘ऑपरेशन कोराग’ शुरू किया था। तलाशी अभियान के दौरान जवानों को संदिग्ध गतिविधियां दिखाई दीं। सुरक्षाबलों ने जब संदिग्धों को चुनौती दी तो आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। इसके बाद दोनों तरफ से मुठभेड़ हुई।

- Advertisement -
HTML5 Icon

सुरक्षा बलों के अभियान के दौरान हाशिम मूसा मारा गया। बुधवार सुबह पलमैदान इलाके में तलाशी के दौरान उसका शव और युद्ध में इस्तेमाल होने वाला सामान बरामद किया गया। श्रीनगर स्थित चिनार कोर ने भी इसकी पुष्टि की है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पहलगाम हमले में वांछित था आतंकी

हाशिम मूसा का नाम 2025 के पहलगाम आतंकी हमले के मामले में सामने आया था। इस हमले में एक स्थानीय युवक समेत 26 लोगों की मौत हुई थी। हमले के बाद जम्मू-कश्मीर पुलिस ने पाकिस्तानी नागरिकों और लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े आतंकियों आदिल हुसैन ठोकर, अली भाई और हाशिम मूसा की गिरफ्तारी में मदद करने वाली सूचना देने पर ₹20 लाख के इनाम की घोषणा की थी।

Jitiya Vrat 2026: जिउतिया लॉकेट का क्या है महत्व? जानें संतान की लंबी उम्र से जुड़ी मान्यता

पाकिस्तानी सेना में रह चुका था पैरा-कमांडो

समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार, हाशिम मूसा पाकिस्तान के स्पेशल सर्विस ग्रुप (SSG) में पैरा-कमांडो के तौर पर काम कर चुका था। बाद में वह लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ गया और जम्मू-कश्मीर में आतंकी गतिविधियों में शामिल बताया गया।

पहलगाम हमले की जांच में NIA ने दाखिल की चार्जशीट

पहलगाम आतंकी हमले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) सात आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर चुकी है। चार्जशीट में लश्कर-ए-तैयबा और उसके सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) का भी उल्लेख है। NIA ने हमले की साजिश में पाकिस्तान की भूमिका का विवरण देते हुए कई आरोप लगाए हैं।

1597 पन्नों की चार्जशीट में पाकिस्तानी हैंडलर और आतंकी साजिद जट्ट को भी आरोपी बनाया गया है। फिलहाल सुरक्षा बलों का तलाशी अभियान जारी है और इलाके में अन्य संदिग्ध गतिविधियों की जांच की जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत…छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ टूरिज्म बोर्ड ने देशभर के टूर ऑपरेटरों के समक्ष प्रस्तुत की राज्य की प्राकृतिक सुंदरता, समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पर्यटन की अपार संभावनाएं.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ में 240 ई-बसों की राह खुलेगी, 11 अक्टूबर को होगा कंसेशन एग्रीमेंट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
पर्यटन के जरिए ग्रामीण सशक्तिकरण: श्री विष्णु देव साय सरकार की अनूठी पहल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में CJP के प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 1,000 से ज्यादा प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की खबर
Featured national
Abhijit Deepke’s grandmother passes away: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, अब दादी के निधन की खबर
Featured national
Chhattisgarh News:  पुलिसकर्मियों से झूमाझटकी का VIDEO वायरल, आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : डिजिटल फसल सर्वेक्षण में अनियमितता, 5 पटवारी सस्पेंड
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Railway News : दुर्गा पूजा पर छत्तीसगढ़ को रेलवे की सौगात, इतवारी-शालीमार के बीच चलेगी स्पेशल ट्रेन; जानें पूरा शेड्यूल

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Double Murder: : घर में घुसकर मां-बेटे पर धारदार हथियार से हमला, आरोपी फरार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Rekha Amitabh Bachchan News: अमिताभ बच्चन के सामने डायलॉग बोलने से डरती थीं रेखा, बिग बी की एक सलाह ने बदल दी जिंदगी

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?