Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ऑपरेशन सिंदूर: आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले से कांपा पाकिस्तान, एक क्लिक में जानें अब तक का पूरा घटनाक्रम
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ऑपरेशन सिंदूर: आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले से कांपा पाकिस्तान, एक क्लिक में जानें अब तक का पूरा घटनाक्रम

Featuredदेश - विदेश

ऑपरेशन सिंदूर: आतंकी ठिकानों पर भारत के हमले से कांपा पाकिस्तान, एक क्लिक में जानें अब तक का पूरा घटनाक्रम

Hum Vatan News
Last updated: May 7, 2025 9:30 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने आतंकवाद पर करारा हमला किया है। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में कुल 9 आतंकी ठिकानों को ध्वस्त किया है। भारत ने आतंकी संगठन लश्कर और जैश के ठिकानों पर मिसाइल से हमला किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, भारत की इस कार्रवाई में 30 आतंकियों के मारे जाने की बात सामने आई है।

कब क्या हुआ?

  1. भारत ने आधी रात (6-7 मई) में पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर दिया। ऑपरेशन सिंदूर के तहत ये कार्रवाई की गई।
  2. रात 1.28 से 1.32 बजे के बीच भारत की तरफ से पाकिस्तान और पीओके पर मिसाइल हमला हुआ।
  3. भारतीय सेना ने भारत की इस कार्रवाई की आधिकारिक पुष्टि की।
  4. भारतीय विदेश मंत्रालय ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर ऑपरेशन सिंदूर चलाने की पुष्टि की।
  5. पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के बाद भारतीय सेना ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा “Justice is Served, Jai Hind”
  6. भारत ने कहा-हमने पाक मिलिट्री को निशाना नहीं बनाया, सिर्फ आतंकी ठिकाने नष्ट किए।
  7. भारत ने लश्कर के आतंकी हाफिज सईद और जैश के आतंकी मसूद अजहर के ठिकानों को ध्वस्त किया।
  8. पाकिस्तान के इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (आईएसपीआर) के महानिदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अहमद शरीफ चौधरी ने भारत की कार्रवाई की पुष्टि की।
  9. भारत की पाकिस्तान के अंदर आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने LoC पर फायरिंग शुरू कर दी, भारतीय सेना ने इसका मुंहतोड़ जवाब दिया।
  10. खबर सामने आई कि भारत ने लश्कर के मुख्यालय को भी उड़ा दिया। लश्कर-ए-तैयबा के हेडक्वार्टर पर भारत की तरफ से 4 मिसाइल दागी गईं।
  11. भारत-पाकिस्तान बॉर्डर पर एयर डिफेंस सिस्टम को पूरी तरह एक्टिव किया गया।
  12. भारत की कार्रवाई के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने एक्स पर लिखा भारत माता की जय।
  13. भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान ने जारी की नागरिकों को एडवाइजरी।
  14. पाकिस्तान पर हमले के बाद यूपी के सीएम योगी ने एक्स पर लिखा- जय हिंद की सेना।
  15. कश्मीर के हवाई अड्डों को हाई अलर्ट पर रखा गया।
  16. पाकिस्तान ने कहा-हमले का जवाब दिया जाएगा।
  17. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने इमरजेंसी बैठक बुलाई।
  18. हमले के बाद एलओसी पर पाकिस्तान ने गोलाबारी तेज की।
  19. पाकिस्तान पर हमले के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का बयान सामने आया।
  20. पाकिस्तान पर भारत के हमले के बाद अमेरिका सतर्क, कहा-हम स्थिति पर नजर रख रहे।
  21. राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने अमेरिकी एनएसए से बात की।
  22.  पाकिस्तान पर एक्शन के बाद भारत की तीनों सेनाएं अलर्ट पर हैं।
  23. भारतीय सेना के हमले के बाद पाकिस्तान के सभी एयरपोर्ट बंद किए गए।
  24. भारत ने पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराया, भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहा था पाकिस्तान का विमान।
  25. पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने हमले को कायराना बताया।
  26. भारतीय वायुसेना ने शुरू किया हवाई अभ्यास।
  27. भारतीय सेना ने कहा- हमारी कार्रवाई सटीक और लक्षित रही, किसी नागरिक या सैन्य ठिकाने को निशाना नहीं बनाया।
  28. NSA अजीत डोवल का बड़ा बयान, भारत ने केवल आतंकी ठिकाने उड़ाए पाकिस्तानी सेना पर निशाना नहीं लगाया।
  29. भारत ने एलओसी पर एस-400 एयर डिफेंस सिस्टम एक्टिव किया।
  30. अमेरिका-रूस समेत सभी सहयोगी देशों को भारत ने दी पाक में आतंकी ठिकानों पर हमले की जानकारी।
  31. बहावलपुर में 30 आतंकवादियों के मारे जाने की खबर।
  32. पाकिस्तान के पंजाब में इंटरनेट बंद किया गया।
  33. ऑपरेशन सिंदूर में भारतीय नौसेना भी रही शामिल।
  34. पाकिस्तान में भारत का कोई फाइटर जेट नहीं घुसा, मिसाइल हमला किया गया पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर हमले के लिए सेना ने एडवांस Weapons का इस्तेमाल किया।
  35. भारत ने अपनी ही जमीन से पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर मिसाइल दागी।
  36. पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए कानपुर के शुभम द्विवेदी के पिता ने पीएम मोदी को धन्यवाद दिया।
  37. पीएम मोदी ने पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर चलाए गए “ऑपरेशन सिंदूर” की पूरी मॉनीटरिंग की।
  38. एनएसए अजीत डोवल लगातार ऑपरेशन के दौरान पीएम मोदी के संपर्क में थे।
  39. हमले के बाद पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार का बयान, कहा-भारत ने पाक की संप्रभुता का उल्लंघन किया।
  40. आतंकी ठिकानों पर हमले से बौखलाया पाकिस्तान, कहा-भारत ने छेड़ा युद्ध।
  41. श्रीनगर की सभी नागरिक उड़ानों को आगामी आदेश तक के लिए रद्द किया गया।
  42. हवाई यात्रियों के लिए भारत ने एडवाइजरी जारी की, बॉर्डर एरिया की ज्यादातर फ्लाइट को कैंसिल किया गया।
  43. पाकिस्तान पर हमले के लिए राफेल फाइटर जेट का भी इस्तेमाल हुआ।
  44. आतंकी हाफिज सईद के ठिकानों पर भारतीय सेना ने 6 मिसाइलें गिराईं।
  45. पाकिस्तान ने अब कम से कम 30 आतंकियों के मारे जाने की बात मानी।
  46. पाकिस्तान में हमले के बाद US विदेश मंत्री रूबियो का ट्वीट, “हम हालात को मॉनीटर कर रहे हैं।”
  47. भारत के हमले में हिजबुल मुजाहिद्दीन का कैंप भी तबाह।
  48. पाकिस्तान के बरनाला आतंकी अड्डे को भी सेना ने उड़ाया।
  49. लश्कर-ए-तैयबा का कोटली आतंकी कैंप भी भारत के हमले में तबाह।
  50. पाकिस्तान में हमले के बाद LoC और राजस्थान के बॉर्डर पर निगरानी कर रहे भारतीय फाइटर जेट।
  51. पाकिस्तान ने 24 जगहों पर भारत के स्ट्राइक की बात मानी, पीओके में 5 आतंकी ठिकानों को तबाह किया गया।
  52. भारत ने पाकिस्तान में हमले के लिए LMS ड्रोन का भी इस्तेमाल किया।
  53. भारतीय सेना के हमले में पाकिस्तान के टॉप कमांडरों के मारे जाने की संभावना।
  54. पाकिस्तान में हमले के लिए पिनाका रॉकेट का भी इस्तेमाल।
  55. पाकिस्तान ने तोड़ा सीजफायर, अब एलओसी पर तोपों से शुरू हुआ हमला।
  56. आज सुबह 10 बजे भारतीय सेना देगी हमले की ब्रीफिंग।
  57. ऑपरेशन सिंदूर के बाद रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने की तीनों सेनाओं के प्रमुख से बात।
  58. रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आर्मी चीफ, नेवी चीफ और एयरफोर्स चीफ को ऑपरेशन सिंदूर की बधाई दी और पूरी जानकारी ली।
  59. भारत पाक के बढ़ते तनाव को देखते हुए पठानकोट जिला प्रशासन भी अलर्ट पर, अगले 72 घण्टों तक सभी स्कूल किये गए बन्द, डिप्टी कमिश्नर ने जारी किए आदेश
  60. ऑपरेशन सिंदूर में 100 से ज्यादा आतंकियों के मारे जाने की खबर सामने आई है।
- Advertisement -
HTML5 Icon
Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG Accident News : तेज रफ्तार बस बनी हादसे का शिकार, 3 यात्रियों की मौत, 10 लोग घायल
Featured छत्तीसगढ़
CG Weather Today: छत्तीसगढ़ में मौसम लेगा यू-टर्न! तेज हवाओं के साथ होगी बारिश, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
Featured छत्तीसगढ़
26 October 2026 Horoscope : ऐसा रहेगा आज राशियों का हाल और ग्रहों की चाल, जानिए अपना राशिफल
Featured religion
PM मोदी के नेतृत्व की CM साय ने की तारीफ, कहा- देश की प्रतिभाओं और नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, जलती चिता में घुसा बेकाबू ऑटो’ मामा-भांजा झुलसे
Featured छत्तीसगढ़
हवाला नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार’ 1,424 बैंक खाते फ्रीज और 26.01 करोड़ की संपत्ति अटैच
Featured छत्तीसगढ़
खुदाई में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, थैला और चप्पल बरामद’ पहचान करने में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : स्मृति ईरानी की 10 मिनट की मुलाकात से छत्तीसगढ़ BJP में हलचल, कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से अलग-अलग चर्चा
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Accident : रायपुर में रफ्तार का कहर, VIP चौक पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की दर्दनाक मौत’ पुलिस जांच में जुटी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?