Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Pakistan Suicide Attack: डेरा इस्माइल खान में जोरदार धमाका, 12 की मौत और 30 से ज्यादा घायल; TTP ने ली जिम्मेदारी
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Pakistan Suicide Attack: डेरा इस्माइल खान में जोरदार धमाका, 12 की मौत और 30 से ज्यादा घायल; TTP ने ली जिम्मेदारी

Featuredदेश - विदेश

Pakistan Suicide Attack: डेरा इस्माइल खान में जोरदार धमाका, 12 की मौत और 30 से ज्यादा घायल; TTP ने ली जिम्मेदारी

Hum Vatan News
Last updated: September 27, 2026 11:12 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Pakistan Suicide Attack: पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत स्थित डेरा इस्माइल खान जिले में शनिवार को एक पुलिस चेकपोस्ट को निशाना बनाकर आत्मघाती हमला किया गया। इस हमले में दो महिलाओं और दो बच्चों समेत 12 लोगों की मौत हो गई, जबकि 30 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। हमले की जिम्मेदारी तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने ली है।

Contents
पुलिस चेकपोस्ट को बनाया निशाना30 से ज्यादा लोग घायलTTP ने ली हमले की जिम्मेदारीपाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के करीब है इलाका

पुलिस चेकपोस्ट को बनाया निशाना

यह हमला डेरा इस्माइल खान जिले की दराजिंदा तहसील में अमन मेला चेकपोस्ट के पास हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक, आत्मघाती हमलावर विस्फोटक से लदे वाहन को चेकपोस्ट की बाहरी दीवार से टकरा दिया। इसके बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे चेकपोस्ट को भारी नुकसान पहुंचा और आसपास का इलाका भी प्रभावित हुआ।

- Advertisement -
HTML5 Icon

30 से ज्यादा लोग घायल

धमाके में 12 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 30 से अधिक लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को इलाज के लिए जिला मुख्यालय अस्पताल और नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। अधिकारियों के मुताबिक, घायलों में कुछ की हालत गंभीर हो सकती है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CG NEWS : अरपा नदी में दो बच्चों के बहने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी SDRF टीम

TTP ने ली हमले की जिम्मेदारी

तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP), जिसे पाकिस्तान तालिबान के नाम से भी जाना जाता है, ने एक बयान जारी कर हमले की जिम्मेदारी ली है। सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल को घेरकर जांच शुरू कर दी है। हमले में इस्तेमाल किए गए विस्फोटकों और वाहन से जुड़ी जानकारी जुटाई जा रही है।

पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा के करीब है इलाका

डेरा इस्माइल खान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में स्थित है और यह इलाका अफगानिस्तान की सीमा के नजदीक है। यहां पिछले कुछ वर्षों में कई आतंकी और मिलिटेंट हमले सामने आए हैं। यह चेकपोस्ट मुगल कोट और दराजिंदा के बीच डीआई खान-क्वेटा रोड पर स्थित बताई गई है।

पुलिस के अनुसार, घटनास्थल खैबर पख्तूनख्वा और बलूचिस्तान की सीमा के करीब है। अधिकारियों ने घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी है और हमले की विस्तृत जांच की जा रही है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आज सिविल लाइन स्थित निवास कार्यालय में केबिनेट की बैठक में लिए गए फ़ैसले.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत वनोपज के लिए एनपीओपी प्रमाणन प्राप्त करने वाली प्रदेश की पहली महिला किसान उत्पादक कंपनी बनी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Nepal Flood News: नेपाल में प्राकृतिक आपदा से हड़कंप, तेज बहाव में बहे तीन पुल; नदी किनारे रहने वालों को अलर्ट
Featured देश - विदेश
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर हरलीन देओल ने हॉकी अकादमी के खिलाड़ियों से की मुलाकात, दिया मेहनत और आत्मविश्वास का मंत्र.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सेवा संकल्प अभियान: ‘निदान-03’ शिविर से संवर रही दिव्यांगजनों की जिंदगी….. सहायक उपकरणों और सुविधाओं का मिल रहा संबल.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Chhattisgarh Congress Protest: चुनाव आयोग के खिलाफ कांग्रेस का हल्लाबोल, सुप्रीम कोर्ट तक मार्च निकालने की तैयारी
Featured छत्तीसगढ़
Bilaspur Durga Idol Fire: बिलासपुर में दुर्गा प्रतिमा अग्निकांड, आजाद चौक-मंगला चौक के पास हुई घटना
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Double Murder Case: छत्तीसगढ़ में डबल मर्डर से सनसनी, 48 घंटे में पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Cabinet Decision: पूर्व अग्निवीरों की भर्ती को मंजूरी, आदिम जाति विकास विभाग का बदलेगा नाम

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featurednational

Supreme Court Order: शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों को हिरासत में न लें, दिल्ली पुलिस को सुप्रीम कोर्ट की सख्त हिदायत

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Blogअन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सौ रुपए की बचत से लिखी सफलता की इबारत…छत्तीसगढ़ की अहिल्या निषाद बनीं ‘लखपति दीदी’, होटल चलाकर हर महीने कमा रही हैं 24 हजार रुपए.

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?