Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: मुस्लिम देश नहीं, अब यहां जाएगा रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में डेलीगेशन, आतंकवाद पर खुलेगी पाकिस्तान की पोल
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » मुस्लिम देश नहीं, अब यहां जाएगा रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में डेलीगेशन, आतंकवाद पर खुलेगी पाकिस्तान की पोल

Featuredदेश - विदेश

मुस्लिम देश नहीं, अब यहां जाएगा रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में डेलीगेशन, आतंकवाद पर खुलेगी पाकिस्तान की पोल

Hum Vatan News
Last updated: May 18, 2025 11:43 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब “ऑपरेशन सिंदूर’ के जरिए दिया। भारत ने पाकिस्तान और पीओके में बसे 9 आतंकी ठिकानों को रात के अंधेरे में तबाह कर दिया। इसके बाद भारत ने ठान ली है कि पूरी दुनिया के सामने आतंकवाद परस्त पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब करना है, जिसकी जिम्मेदारी 7 सांसदों को सौंपी गई है। सांसदों के सात प्रतिनिधिमंडल दुनियाभर के देशों में जाकर आतंकवाद के मुद्दे पर भारत का पक्ष रखेंगे। हर एक प्रतिनिधिमंडल में 6-7 सांसद और कई राजनयिक शामिल होंगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में सांसदों का डेलीगेशन अब खाड़ी देश नहीं, बल्कि यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, डेनमार्क जाएगा।

Vastu Niyam: पूर्वजों की तस्वीर घर में कहां लगानी चाहिए? जानें वास्तु नियम

- Advertisement -
HTML5 Icon

किस नेता के नेतृत्व में कौन-सा डेलीगेशन किन देशों का दौरा करेगा?

- Advertisement -
HTML5 Icon

रविशंकर प्रसाद (बीजेपी): बीजेपी के वरिष्ठ नेता रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल यूनाइटेड किंगडम, फ्रांस, जर्मनी, इटली, डेनमार्क जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में डी पुरंदेश्वरी (बीजेपी), प्रियंका चतुर्वेदी (शिवसेना-यूबीटी), गुलाम अली खटाना (राज्यसभा सदस्य), अमर सिंह (कांग्रेस), समिक भट्टाचार्य (बीजेपी) और पंकज शरण (राजनयिक) शामिल हैं।

बैजयंत पांडा (बीजेपी): बीजेपी सांसद बैजयंत पांडा की अध्यक्षता वाला प्रतिनिधिमंडल सऊदी अरब, कुवैत, बहरीन और अल्जीरिया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में निशिकांत दुबे (बीजेपी), पी कोन्याक (बीजेपी), रेखा शर्मा (बीजपी), असदुद्दीन ओवैसी (AIMIM), गुलाम नबी आजाद (पूर्व केंद्रीय मंत्री), हर्ष श्रींगला (राजनयिक) और सतनाम सिंह संधू (सांसद) शामिल हैं।

संजय कुमार झा (जेडीयू): संजय कुमार झा के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल इंडोनेशिया, मलेशिया, दक्षिण कोरिया, जापान और सिंगापुर जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में अपराजिता सारंगी (बीजेपी), बृजलाल (बीजेपी), पी बरुआ (बीजेपी), हेमांग जोशी (बीजेपी), सलमान खुर्शीद (कांग्रेस), यूसुफ पठान (टीएमसी), जॉन ब्रिटास (माकपा) और मोहन कुमार (राजनयिक) शामिल हैं।

श्रीकांत शिंदे (शिवसेना): श्रीकांत शिंदे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई), लाइबेरिया, कांगो और सियरा लियोन जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में बांसुरी स्वराज (बीजेपी), अतुल गर्ग (बीजेपी), मदन कुमार मिश्रा (बीजेपी), एसएस अहलूवालिया (बीजेपी), ईटी मोहम्मद बशीर (आईयूएमएल), सस्मित पात्रा (बीजेडी) और सुजान चिनॉय (राजनयिक) शामिल हैं।

भारत और पाकिस्तान के बीच आज नहीं होगी DGMO लेवल की बातचीत

शशि थरूर (कांग्रेस): कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि थरूर के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल अमेरिका, पनामा, गुयाना, ब्राजील और कोलंबिया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में तेजस्वी सूर्या (बीजेपी), भुवनेश्वर कलिता (बीजेपी), शशांक मणि त्रिपाठी (बीजेपी), शांभवी (एलजेपी-आर), सरफराज अहमद (झामुमो), हरीश बालयोगी (टीडीपी), मिलिंद देवड़ा (शिवसेना) और तरनजीत सिंह संधू (राजनयिक) शामिल हैं।

कनिमोझी (द्रमुक): कनिमोझी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल स्पेन, यूनान, स्लोवेनिया, लातविया और रूस जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में बृजेश चोटा (बीजेपी), राजीव राय (सपा), अल्ताफ अहमद (नेशनल कांफ्रेंस), प्रेमचंद गुप्ता (राजद), अशोक कुमार मित्तल (आप), मंजीव पुरी (राजनयिक) और जावेद अशरफ (राजनयिक) शामिल हैं।

सुप्रिया सुले (एनसीपी-एसपी): सुप्रिया सुले के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल मिस्र, कतर, इथियोपिया और दक्षिण अफ्रीका जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में राजीव प्रताप रूडी (बीजेपी), अनुराग सिंह ठाकुर (बीजेपी), विक्रमजीत सिंह साहनी (आप), लावू श्रीकृष्ण (टीडीपी), आनंद शर्मा (कांग्रेस), वी मुरलीधरन (पूर्व केंद्रीय मंत्री) और सैयद अकबरुद्दीन (पूर्व राजनयिक) शामिल हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

CG High Court : सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर, अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज में 448 पदों पर भर्ती का रास्ता खुला
Featured छत्तीसगढ़
Uttarakhand Helicopter Crash : बद्रीनाथ से देहरादून लौट रहा हेलिकॉप्टर हादसे का शिकार, पायलट समेत 6 लोगों की दर्दनाक मौत
Featured देश - विदेश
CG Breaking News : छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ भाजपा विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा का निधन, राजनीतिक जगत में शोक की लहर
Featured छत्तीसगढ़
स्पेशल कैंपेन 6 के अंतर्गत एसईसीएल ने निर्धारित लक्ष्यों को किया पार, स्क्रैप निपटान से अर्जित किए ₹26.17 करोड़.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : रायपुर में 2 नवंबर को होगा भव्य एयर शो, आसमान में करतब दिखाएगी वायुसेना की सारंग टीम
Featured छत्तीसगढ़
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 24वीं किस्त जारी, देश के 9.34 करोड़ से अधिक किसानों को 18,690 करोड़ रुपए से अधिक की राशि अंतरित.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
आधुनिक तकनीक से जीवंत हुईं जनजातीय अमर बलिदानियों की शौर्यगाथाएं… मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में साकार हुआ जनजातीय स्वाभिमान का भव्य स्मारक.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा के प्रयासों को मिला केंद्र सरकार का सकारात्मक प्रतिसाद, केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सुशासन की मिसाल सीएम हेल्पलाइन- जनता की उम्मीदों पर खरी उतर रही डिजिटल पहल… शिकायत से समाधान तक का सफरआसान.

By
Hum Vatan News
6 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन और निर्माण कार्यों में तेजी लाई जाएरू मुख्य सचिव श्री विकासशील.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
CM Vishnu Deo Sai
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री ने सभी जिला कलेक्टरों को तत्काल फसल क्षति का सर्वेक्षण कराने और पात्र किसानों को सहायता राशि उपलब्ध कराने के दिए निर्देश.

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?