Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Pilot Car Accident : उद्योग मंत्री के काफिले की पायलट कार दुर्घटनाग्रस्त, शराब के नशे में था ड्राइवर
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Pilot Car Accident : उद्योग मंत्री के काफिले की पायलट कार दुर्घटनाग्रस्त, शराब के नशे में था ड्राइवर

Featuredछत्तीसगढ़

Pilot Car Accident : उद्योग मंत्री के काफिले की पायलट कार दुर्घटनाग्रस्त, शराब के नशे में था ड्राइवर

Hum Vatan News
Last updated: November 19, 2025 10:11 AM
By
Hum Vatan News
Share
Pilot Car Accident
Pilot Car Accident
SHARE
× Popup Image

Pilot Car Accident , रायपुर। राजधानी में देर रात एक बड़ा हादसा उस समय घटित हो गया जब उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन के काफिले की पायलट स्कॉर्पियो अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से जा टकराई। यह घटना खालसा स्कूल के सामने, कोर्ट परिसर के ठीक सामने रात करीब 12:45 बजे हुई। तेज रफ्तार में चली आ रही पायलट गाड़ी जैसे ही मोड़ पर पहुंची, चालक ने नियंत्रण खो दिया और वाहन जोरदार आवाज के साथ डिवाइडर से टकरा गया।

राज्य के सभी जिलों में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का सिलसिला जारी…सहकारी कर्मचारियों के हड़ताल का कोई प्रभाव नही.

दुर्घटना इतनी भीषण थी कि स्कॉर्पियो के अगले हिस्से के परखच्चे उड़ गए और वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि हादसे के तुरंत बाद वे वाहन की ओर दौड़े, जहां उन्होंने चालक को शराब के नशे में धुत अवस्था में पाया। बताया गया कि चालक लड़खड़ाते हुए खुद को संभालने की कोशिश कर रहा था और ठीक से बोल भी नहीं पा रहा था।

स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी, जिसके बाद सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए चालक को हिरासत में लिया और वाहन को सड़क से हटवा दिया ताकि यातायात प्रभावित न हो।

घटना के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। मंत्री के काफिले में तैनात पायलट वाहन के चालक का नशे में होना एक बड़ी लापरवाही मानी जा रही है। फिलहाल पुलिस चालक से पूछताछ कर रही है और उसकी मेडिकल जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद उसके खिलाफ आगे की कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से देर रात पूरे इलाके में दहशत का माहौल रहा, जबकि राहत की बात यह रही कि मंत्री का काफिला कुछ दूरी पर था, जिससे किसी अन्य व्यक्ति को नुकसान नहीं पहुंचा। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और घटना के सटीक कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

Mukesh Chandrakar’ केस में सनसनी, बयान बदलवाने के लिए ₹1 लाख का लालच देने का आरोप
Featured छत्तीसगढ़
CG BREAKING : डायल-112 जवान पर हमला, नशे में धुत युवक ने डंडे से किया वार
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : कटगोड़ी हत्याकांड के बाद प्रशासन अलर्ट, क्षेत्र में धारा 163 लागू
Featured छत्तीसगढ़
NEET पेपर लीक केस : Government of India का हलफनामा, टेलीग्राम से फैला पेपर लीक
Featured देश - विदेश
Ration Card धारकों के लिए अलर्ट’ ई-केवाईसी अनिवार्य, बिना सत्यापन नहीं मिलेगा खाद्यान्न
Featured छत्तीसगढ़
Akasa Air Raipur : रायपुर से मुंबई यात्रा होगी आसान, जल्द शुरू होगी अकासा एयर की नई उड़ान सेवा
Featured छत्तीसगढ़
2 दिन में 4 छात्रों की मौत, NEET को लेकर बढ़ा मानसिक दबाव
Featured देश - विदेश
CG NEWS : खाली पद भरने के लिए नया फैसला, मंत्रालय में अनुभवी सेवानिवृत्त कर्मियों को मिलेगा मौका
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredदेश - विदेश

Shiv Sena rebellion : Shiv Sena (UBT) में बगावत के संकेत, बैठक में सिर्फ 3 सांसद शामिल

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Supreme Court's blunt message to ED: Expresses displeasure over wastage of court time.
Featurednationalदेश - विदेश

सुप्रीम कोर्ट की ED को दो टूक: अदालती समय की बर्बादी पर जताई नाराजगी, स्थगन की अर्जी खारिज

By
Hum Vatan News
3 Min Read
'Cocktail 2' sees a massive surge in advance bookings; poised to make box office history with a bumper opening on day one.
Featurednationalमनोरंजन

‘कॉकटेल 2’ की एडवांस बुकिंग में आया बंपर उछाल, पहले दिन बंपर ओपनिंग के साथ बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचने को तैयार

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?