Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक

Featurednationalदेश - विदेश

PM Modi के सार्वजनिक जीवन के 25 साल पूरे, बोले- देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक

Hum Vatan News
Last updated: October 7, 2026 12:23 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: PM Modi:  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सार्वजनिक जीवन में अपने 25 साल पूरे होने के मौके पर बुधवार को दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम में आयोजित विकसित भारत संकल्प सभा को संबोधित किया। इस दौरान पीएम मोदी ने अपने 25 वर्षों के राजनीतिक सफर को याद करते हुए कहा कि देश ने उन्हें बहुत कुछ दिया है और इसलिए देश के प्रति उनका दायित्व भी सबसे अधिक है।

Contents
‘देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक’‘आज का दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं’सफलता और आलोचना दोनों से मिली सीख‘जनता-जनार्दन का सबसे बड़ा योगदान’‘चुनावी राजनीति में चमकने की चाहत नहीं थी’‘कर्म ही मेरा धर्म है’

‘देश ने मुझे बहुत कुछ दिया, मेरा दायित्व भी अधिक’

पीएम मोदी ने कहा कि वह देश के हर नागरिक के विश्वास और योगदान को अपनी सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं। उन्होंने कहा, “देश ने मुझे बहुत कुछ दिया है। इसलिए देश के लिए मेरा दायित्व भी सबसे अधिक है।”

- Advertisement -
HTML5 Icon

उन्होंने कहा कि 25 वर्षों का जनविश्वास और अनुभव बहुत बड़ी पूंजी है। यह पूंजी सिर्फ उनकी नहीं, बल्कि पूरे देश की है। प्रधानमंत्री ने अपने राजनीतिक जीवन में जनता और कार्यकर्ताओं के योगदान को भी अपनी सबसे बड़ी शक्ति बताया।

- Advertisement -
HTML5 Icon

‘आज का दिन सिर्फ यादों के लिए नहीं’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 25 साल पूरे होने का यह अवसर केवल पुरानी यादों को ताजा करने के लिए नहीं है, बल्कि संकल्पों को नई ऊर्जा देने का दिन है। उन्होंने कहा कि देश को आगे बढ़ाने के लिए सभी को नए उत्साह के साथ काम करना होगा।

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि आज का दिन उस संकल्प और इरादे को दोहराने का अवसर है, जो कहता है- “हम करके रहेंगे।”

सफलता और आलोचना दोनों से मिली सीख

पीएम मोदी ने अपने अब तक के सफर को याद करते हुए कहा कि पीछे मुड़कर देखने पर उन्हें केवल कृतज्ञता का भाव दिखाई देता है। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उन्हें जिताया, उन्होंने विनम्र होना सिखाया, जबकि मुश्किलों और असफलताओं ने उन्हें दोबारा खड़े होना सिखाया।

उन्होंने कहा कि शुभचिंतकों से प्रोत्साहन मिला और आलोचकों ने उन्हें अपने भीतर झांकने का अवसर दिया। वहीं, विरोध करने वालों ने उन्हें लोकतंत्र की ताकत समझाई। प्रधानमंत्री ने कहा कि हर संकट ने उनके धैर्य की परीक्षा ली और हर सफलता ने उनके दायित्व को और बढ़ाया।

‘जनता-जनार्दन का सबसे बड़ा योगदान’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज वह जिस मुकाम पर हैं, उसमें सबसे बड़ा योगदान देश की जनता का है। उन्होंने कहा कि उनके लिए जनता-जनार्दन ईश्वर का ही रूप है।

उन्होंने लाखों-करोड़ों देशवासियों के विश्वास और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताया। पीएम मोदी ने कहा कि जिस राष्ट्र के लोगों में इतना आत्मविश्वास हो, उसे कोई ताकत रोक नहीं सकती।

Pitru Paksha : क्या पितृ पक्ष में मृत्यु होने से मिलता है मोक्ष? जानें गरुड़ पुराण में क्या है मान्यता

‘चुनावी राजनीति में चमकने की चाहत नहीं थी’

प्रधानमंत्री ने अपने राजनीतिक सफर के शुरुआती दिनों को याद करते हुए कहा कि उनका राजनीतिक रिपोर्ट कार्ड संगठन में काम करने वाले कार्यकर्ता का था। उन्होंने कई चुनाव लड़वाए, लेकिन खुद चुनाव नहीं लड़ा था।

पीएम मोदी ने कहा कि अगर उन्हें चुनावी राजनीति में चमकने की चाहत होती तो वह बहुत पहले चुनावी मैदान में उतर सकते थे, लेकिन उनका स्वभाव ऐसा नहीं था। उन्होंने कहा कि बचपन से मिली शिक्षा-दीक्षा ने उन्हें महत्वाकांक्षा के बजाय मिशन के लिए जीना सिखाया।

‘कर्म ही मेरा धर्म है’

पीएम मोदी ने कहा कि उन्हें जीवन में जो भी जिम्मेदारियां मिलीं, उन्होंने उन्हें निभाने का प्रयास किया। उन्होंने अपने जीवन का ध्येय देश के लिए निस्वार्थ कर्म करना बताया।

प्रधानमंत्री ने कहा, “मेरे लिए कर्म ही सबकुछ है, कर्म ही मेरा धर्म है।” उन्होंने अपने 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन को व्यक्तिगत उपलब्धि के बजाय देश की जनता के विश्वास और कार्यकर्ताओं की मेहनत से जुड़ा बताया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Kashmera Shah Statement : Govinda की कथित गर्लफ्रेंड Komal Rani पर Kashmera Shah का तंज, बोलीं- ‘किसी ब्वॉयफ्रेंड ने फाइनेंस नहीं किया
Featured मनोरंजन
CG School Holiday 2026 : छत्तीसगढ़ में स्कूलों की छुट्टियों का ऐलान, दशहरा-दिवाली और विंटर वेकेशन की पूरी लिस्ट
Featured छत्तीसगढ़
CG News : NH-43 पर भीषण हादसा, बाइक सवार दो युवकों की मौत, एक गंभीर
Featured छत्तीसगढ़
Pitru Paksha : क्या पितृ पक्ष में मृत्यु होने से मिलता है मोक्ष? जानें गरुड़ पुराण में क्या है मान्यता
Featured religion
Weather Update
CG Weather Today : रायपुर में उमस और गर्मी के बाद बदलेगा मौसम, शाम-रात में हल्की बारिश की संभावना
Featured छत्तीसगढ़
CG News :101 करोड़ से सुधरेंगी सड़कें, PWD ने 6 बड़े प्रोजेक्ट की निविदाएं की मंजूर
Featured छत्तीसगढ़
CG News: मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का छत्तीसगढ़ दौरा ऐन वक्त पर स्थगित, 7-8 अक्टूबर को आना था रायपुर
Featured छत्तीसगढ़
Anuj Sharma Mobile Hack : विधायक अनुज शर्मा का नंबर हैक! पैसे मांगने वाले कॉल-मैसेज से रहें सावधान
Featured छत्तीसगढ़ मनोरंजन

You Might Also Like Related

Featuredreligion

07 October 2026 Horoscope : अश्विन मास के कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि आज, जानिए अपना राशिफल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
CM Vishnu Deo Sai
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय होंगे मुख्य अतिथि, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह करेंगे अध्यक्षता.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

सेवा की कहानी: कच्ची झोपड़ी से पक्के घर तक, पीएम जनमन आवास ने बदली रोन्हू के परिवार की जिंदगी*.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?