Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: PM मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और बड़ी सौगात
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » PM मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और बड़ी सौगात

Featuredछत्तीसगढ़

PM मोदी ने छत्तीसगढ़ को दी एक और बड़ी सौगात

Hum Vatan News
Last updated: May 7, 2025 5:42 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर : पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित केंद्रीय कैबिनेट बैठक में आज छत्तीसगढ़ के लिए एक बड़ी घोषणा हुई। आईआईटी भिलाई के कैम्पस के विस्तार के साथ ही तकनीकी शिक्षा और अनुसंधान के लिए नई सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा अब आईआईटी भिलाई में अधिक छात्रों को पढ़ाई का मौका मिलेगा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आईआईटी भिलाई के विस्तार के संबंध में की गई घोषणा के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी का आभार जताया है। उन्होंने कहा है कि प्रधानमंत्री श्री मोदी का विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ के लक्ष्य की दिशा में एक और बड़ा कदम है।

पाकिस्तान ने क्यों कहा- भारत पर नहीं करेगा पलटवार, सैन्य ताकत समेत इन फैक्टर्स में भी इंडिया से पीछे है पाक

- Advertisement -
HTML5 Icon

उल्लखेनीय है कि केन्द्रीय कैबिनेट द्वारा देश के पांच नए आईआईटी संस्थानों, जिनमें छत्तीसगढ़ का आईआईटी भिलाई भी शामिल है, की शैक्षणिक और आधारभूत संरचना का विस्तार करने की मंजूरी दी गई है। केंद्रीय केबिनेट के फैसले से आने वाले चार वर्षों में देशभर के 6,500 से अधिक छात्र प्रतिष्ठित संस्थानों में पढ़ाई का सपना पूरा कर सकेंगे। खास बात यह है कि आईआईटी भिलाई में अब और अधिक सीटें होंगी, जिससे छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश के अन्य हिस्सों के युवाओं को भी लाभ मिलेगा। इस फैसले से आईआईटी भिलाई कैम्पस के अवसंरचना विस्तार के साथ-साथ न केवल छात्रों को लाभ मिलेगा, बल्कि स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी पैदा होंगे। शिक्षकों, कर्मचारियों और शोधकर्ताओं की भर्ती के साथ-साथ आस-पास के इलाकों में आवास, परिवहन और अन्य सेवाओं की मांग भी बढ़ेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

CGBSE Result 2025 : छत्तीसगढ़ बोर्ड 10वीं और 12वीं का रिजल्ट जारी, एक क्लिक में चेक करें अपना परिणाम

आईआईटी भिलाई पहले से ही अपने स्थायी परिसर में कार्य कर रहा है, लेकिन इस विस्तार के बाद यह संस्थान अब और भी अधिक छात्रों के लिए शिक्षा और नवाचार का केंद्र बनेगा।उल्लेखनीय है कि चार वर्षों में पूरे देश में छात्रों के लिए 13,687 सीटें उपलब्ध होंगी, जो अभी 7,111 हैं। इसका मतलब है कि 6,576 नई सीटों का इजाफा होगा। देश के जिन भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थानों में शैक्षणिक और अवसंरचना क्षमता के विस्तार की स्वीकृति दी गई है, इनमें भिलाई के साथ-साथ आंध्र प्रदेश (तिरुपति), जम्मू-कश्मीर (जम्मू), कर्नाटक (धारवाड़) और केरल (पालक्काड़) के आईआईटी शामिल हैं। केन्द्र सरकार ने इनके विस्तार के लिए 11,828.79 करोड़ रुपये का बजट स्वीकृत किया है, जो साल 2025-26 से 2028-29 तक खर्च होगा। इसके अंतर्गत न केवल नई इमारतें और आधुनिक सुविधाएं बनाई जाएंगी, बल्कि 130 नए प्रोफेसर पदों का सृजन भी होगा, जिससे पढ़ाई और शोध का स्तर और मजबूत होगा। उद्योग अकादमिक संबंधों को मजबूत करने के लिए पांच नये अत्याधुनिक अनुसंधान पार्क भी बनाये जा रहे हैं।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

CG NEWS : नशे में ड्राइविंग पर कार्रवाई रोकने पहुंचे जनप्रतिनिधि, आरोपी चालक फरार
Featured छत्तीसगढ़
LIVE: छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र, प्रश्नकाल की कार्यवाही
Featured छत्तीसगढ़
Papmochani Ekadashi 2026
Papmochani Ekadashi 2026 : आर्थिक तंगी होगी दूर, एकादशी पर तुलसी के पास जलाएं इस दिशा में दीपक
Featured religion
Problem In Gas Booking : जानिए ऑनलाइन सिलेंडर बुक करने के 4 सबसे आसान तरीके
Featured देश - विदेश
Child Labor Rescue
Child Labor Rescue : नाबालिगों को बंधक बनाकर काम कराने वाले फैक्ट्री मालिकों पर गिरेगी गाज
Featured छत्तीसगढ़
America’s Big Decision : अमेरिका ने बदला रुख’ रूस से तेल खरीदने पर दुनिया को मिली खुली छूट
Featured international
LPG Cylinder New Booking Rule
LPG Cylinder New Booking Rule : गांवों में 45 और शहरों में 25 दिन जमाखोरी रोकने के लिए सरकार ने बदले गैस बुकिंग नियम
Featured देश - विदेश
Hardik Pandya Controversy
Hardik Pandya Controversy: टी20 विश्व कप जीत के जश्न के बाद विवादों में हार्दिक पांड्या, पुणे में ‘तिरंगे’ के अपमान की शिकायत
Featured खेल

You Might Also Like Related

OnePlus Nord Buds 4 Pro
Featuredtech

OnePlus Nord Buds 4 Pro भारत में 19 मार्च को होगा लॉन्च, अमेजन और फ्लिपकार्ट पर माइक्रोसाइट लाइव

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Chhattisgarh High Court
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh High Court : राज्य सरकार को झटका, हाईकोर्ट ने रजिस्ट्रार की सीधी नियुक्ति को बताया अवैध

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredreligion

March 13 Horoscope : कुंभ राशि में 4 ग्रहों की हलचल, आज भूलकर भी न करें ये काम, पढ़ें 12 राशियों का हाल

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?