Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: PM Modi: ‘विकसित भारत 2047’ पर मोदी कैबिनेट का मंथन, मंत्रियों से मांगा जाएगा कामकाज का हिसाब
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » PM Modi: ‘विकसित भारत 2047’ पर मोदी कैबिनेट का मंथन, मंत्रियों से मांगा जाएगा कामकाज का हिसाब

Featurednationalदेश - विदेश

PM Modi: ‘विकसित भारत 2047’ पर मोदी कैबिनेट का मंथन, मंत्रियों से मांगा जाएगा कामकाज का हिसाब

Hum Vatan News
Last updated: September 23, 2026 4:04 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली: PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में मोदी सरकार के केंद्रीय मंत्रियों का दो दिवसीय चिंतन शिविर बुधवार से शुरू हो गया है। यह बैठक 24 सितंबर तक चलेगी। शिविर की मुख्य थीम ‘विकसित भारत 2047’ रखी गई है। इसमें मंत्रियों के कामकाज, सरकार की प्राथमिकताओं और आने वाले समय की रणनीति पर चर्चा होने की जानकारी सामने आई है।

Contents
पहले दिन मंत्री देंगे प्रेजेंटेशन, दूसरे दिन होगा रिव्यूजेन जी और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर फोकसUGC और युवा रोजगार पर भी होगी चर्चामहिला आरक्षण पर भी मंथन2021 में भी हुआ था मंत्रियों का चिंतन सत्र2021 से तैयार हो रहा ‘विकसित भारत 2047’ का रोडमैपमंत्रालयों और नीति आयोग के काम की भी समीक्षा

पहले दिन मंत्री देंगे प्रेजेंटेशन, दूसरे दिन होगा रिव्यू

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिविर के पहले दिन केंद्रीय मंत्री अपने-अपने विभाग और कामकाज से जुड़े मुद्दों पर प्रेजेंटेशन देंगे। इसके बाद दूसरे दिन इन प्रेजेंटेशनों और काम की समीक्षा की जाएगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

एक मंत्री के हवाले से रिपोर्ट में बताया गया है कि समीक्षा के दौरान मंत्रियों के प्रदर्शन की ग्रेडिंग भी की जा सकती है। इसमें एक्सीलेंट, गुड, एवरेज और पुअर जैसी श्रेणियां शामिल होने की बात कही गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस मूल्यांकन को भविष्य में कैबिनेट में फेरबदल के लिए एक आधार के तौर पर देखा जा सकता है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

जेन जी और युवाओं से जुड़े मुद्दों पर फोकस

चिंतन शिविर में जेन जी (Gen Z) से जुड़े मुद्दों पर भी मंत्रियों से चर्चा की जाएगी। मंत्रियों से यह बताने को कहा जा सकता है कि उन्होंने युवाओं के साथ संवाद और जुड़ाव बढ़ाने के लिए क्या कदम उठाए हैं।

इसके अलावा उनके क्षेत्र में युवाओं के प्रमुख मुद्दे क्या हैं, युवाओं के साथ कितनी बैठकें या चर्चाएं हुईं और युवा सरकार तथा बीजेपी को लेकर क्या सोचते हैं, जैसे विषय भी चर्चा का हिस्सा बताए जा रहे हैं।

UGC और युवा रोजगार पर भी होगी चर्चा

शिविर में UGC से जुड़े मुद्दों को लेकर जेन जी की राय और उसके प्रभाव पर भी चर्चा होने की जानकारी है। मंत्रियों से संबंधित मुद्दों पर अपनी रणनीति और आगे की कार्ययोजना बताने को कहा जा सकता है।

वहीं युवा रोजगार भी बैठक के प्रमुख विषयों में शामिल है। युवाओं में रोजगार को लेकर संतुष्टि और असंतोष के कारणों को समझने तथा सरकार की नीतियों को लेकर चर्चा होने की संभावना है।

महिला आरक्षण पर भी मंथन

चिंतन शिविर में महिला आरक्षण से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा होगी। 2023 में संसद से पारित नारी शक्ति वंदन अधिनियम के तहत लोकसभा और राज्य विधानसभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया था। इसके कार्यान्वयन को परिसीमन और जनगणना से जोड़ा गया है।

रिपोर्ट के अनुसार, इस विषय पर मंत्रियों से सुझाव भी लिए जाएंगे और आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा।

2021 में भी हुआ था मंत्रियों का चिंतन सत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सितंबर 2021 में भी केंद्रीय मंत्रिपरिषद के साथ इसी तरह का चिंतन सत्र कर चुके हैं। उस बैठक में मंत्रियों के कामकाज, कार्यकुशलता, समय और संसाधनों के बेहतर इस्तेमाल, सरकारी योजनाओं की निगरानी और शासन में सुधार जैसे विषयों पर चर्चा हुई थी।

इसके बाद नवंबर 2021 में मंत्रियों को अलग-अलग समूहों में बांटकर प्रशासन से जुड़े विभिन्न विषयों पर काम आगे बढ़ाने की कवायद की गई थी।

IIT Bombay suicide case : साहिल वाकोडे मौत मामले में IIT बॉम्बे का बड़ा फैसला, प्रोफेसर दुल्ला छुट्टी पर; जांच के लिए बनी 10 सदस्यीय कमेटी

2021 से तैयार हो रहा ‘विकसित भारत 2047’ का रोडमैप

‘विकसित भारत 2047’ का विजन तैयार करने की प्रक्रिया पिछले कई वर्षों से चल रही है। 2021 में वरिष्ठ अधिकारियों के सेक्टोरल ग्रुप बनाए गए थे, जिन्हें 2047 तक भारत के विकास के लिए दीर्घकालिक और अल्पकालिक योजनाओं का रोडमैप तैयार करने की जिम्मेदारी दी गई थी।

प्रधानमंत्री मोदी ने 15 अगस्त 2022 को लाल किले से देश को 2047 तक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य सामने रखा था। मौजूदा चिंतन शिविर में इसी दीर्घकालिक विजन को आगे बढ़ाने के लिए विभिन्न मंत्रालयों और विभागों की योजनाओं पर चर्चा की जा रही है।

मंत्रालयों और नीति आयोग के काम की भी समीक्षा

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बैठक में सचिवों के समूहों द्वारा किए गए काम, अलग-अलग मंत्रालयों और विभागों की प्रगति, कैबिनेट सेक्रेटेरिएट और नीति आयोग से जुड़े काम को भी एक साथ रखा जाएगा।

इस समीक्षा के आधार पर सरकार की प्राथमिकताओं, योजनाओं के क्रियान्वयन और भविष्य की रणनीति पर आगे चर्चा हो सकती है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Ayushman Bharat’ 8 साल में करोड़ों लोगों तक पहुंची स्वास्थ्य सुविधा, PM मोदी ने गिनाईं प्रमुख उपलब्धियां
Featured देश - विदेश
स्मृति ईरानी को छत्तीसगढ़ में बीजेपी के नए प्रदेश प्रभारी की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
Featured छत्तीसगढ़
CG Open Jail : छत्तीसगढ़ की पहली ओपन जेल का शुभारंभ, बंदियों को आत्मनिर्भर बनाने पर जोर
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : प्रार्थना सभा और धर्मांतरण के आरोपों से बड़े तेवड़ा में तनाव, पुलिस ने संभाला मोर्चा
Featured छत्तीसगढ़
Election Commission : SIR पर बढ़ा विवाद, दो चुनाव आयुक्तों ने Form 6 से वोटर डेटा तक उठाए सवाल
Featured देश - विदेश
IIT Bombay suicide case : साहिल वाकोडे मौत मामले में IIT बॉम्बे का बड़ा फैसला, प्रोफेसर दुल्ला छुट्टी पर; जांच के लिए बनी 10 सदस्यीय कमेटी
Featured national
Cyclone ARNAB Alert : बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव, ओडिशा-आंध्र तट पर भारी बारिश और तेज हवाओं का खतरा
Featured national
1 अक्टूबर से नए नियम लागू’ गैस सिलेंडर, बैंक FD और जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र पर पड़ेगा असर
Featured देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

महिला नक्सली मांगो के खिलाफ आरोप साबित करने में अभियोजन नाकाम, Court’ से मिली राहत

By
Hum Vatan News
3 Min Read
2026 Mahindra Thar
automobileFeatured

2026 Mahindra Thar भारत में हुई लॉन्च; ₹10.32 लाख से शुरू, मिला नया डीजल ऑटोमैटिक RWD और एडवांस सेफ्टी फीचर्स

By
Hum Vatan News
4 Min Read
entertainmentFeaturedमनोरंजन

कोमल रानी संग बप्पा के दरबार पहुंचे Govinda, सुनीता आहूजा भी पहुंची थीं लालबागचा राजा

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?