Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: PM मोदी ने 9.70 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर किए ₹20,843 करोड़, पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी, समृद्ध होता अन्नदाता
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » PM मोदी ने 9.70 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर किए ₹20,843 करोड़, पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी, समृद्ध होता अन्नदाता

Featuredदेश - विदेश

PM मोदी ने 9.70 करोड़ किसानों के खातों में ट्रांसफर किए ₹20,843 करोड़, पीएम-किसान की 20वीं किस्त जारी, समृद्ध होता अन्नदाता

Hum Vatan News
Last updated: August 2, 2025 4:23 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज वाराणसी से ‘पीएम किसान सम्मान निधि योजना’ की 20वीं किस्त 9,70,33,502 किसानों के खाते में ट्रांसफर किया। इसके तहत 20,84,34,000 रुपये  देशभर के किसानों के खाते में ट्रांसफर किए गए। इस धनराशि के जारी होने के साथ, इस योजना के तहत अब तक कुल 3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की जा चुकी है। आपको बता दें कि पीएम-किसान योजना केंद्र सरकार की योजना है जिसे प्रधानमंत्री द्वारा फरवरी 2019 में भूमि-धारक किसानों की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने के लिए शुरू किया गया था। इस योजना के अंतर्गत, किसानों के आधार से जुड़े बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से तीन समान किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये का वित्तीय लाभ हस्तांतरित किया जाता है।

Contents
किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि: ​शिवराज सिंह चौहान पीएम-किसान योजना का उद्देश्यपीएम-किसान एआई चैटबॉट

किसानों का हित हमारे लिए सर्वोपरि: ​शिवराज सिंह चौहान 

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 20वीं किस्त जारी होने के उपलक्ष्य में पटना में आयोजित एक कार्यक्रम में कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि भारत सरकार के लिए किसानों के हित सर्वोपरि है। किसानों के हित से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि किसानों को उनके फसल का सही मूल्य मिले, इसके लिए मार्केट के अनुसार, मिनिमम सपोर्ट प्राइस (MSP) तय करते हैं। किसानों को उनके फसल का सही मूल्य मिले, इसके लिए भारत सरकार एमएसपी पर अनाज खरीदती है। कृषि भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। उनकी बेहतरी के लिए हम लगातार काम कर रहे हैं। अभी तक ​वैज्ञानिक दिल्ली में बैठकर रिसर्च करते थे लेकिन अब वो गांव-गांव में जाकर रिसर्च करेंग।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रधानमंत्री का जोर किसानों के उत्पादन बढ़ाने पर है। नकली खाद, बीज पर सख्त कार्रवाई की गई है। हमने किसानों को मदद देने के लिए किसान क्रेडिट कार्ड शुरू किया। इससे लाखों किसानों को फायदा मिला है। हमने फसल बीमा योजना शुरू की। इससे किसानों की फसल नुकसान की भरपाई भारत सरकार कर रही है। छोटे किसानों को जब 5000 से 6000 रुपये की जरूरत पड़ती थी तो उसे काफी तकलीफ होती थी। इसको प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने समझा और पीएम किसान सम्मान निधि योजना शुरू की। इस योजना के तहत अब तक कुल 3.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि वितरित की जा चुकी है। इसका बड़ा फायदा बिहार के किसानों को भी मिला है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

पीएम-किसान योजना का उद्देश्य

दो हेक्टेयर से कम जोत वाले 85 प्रतिशत से अधिक भारतीय किसानों के लिए पीएम-किसान एक जीवन रेखा रही है। यह धन बुवाई या फसल कटाई के समय काम आता है जब नकदी की कमी होती है। लेकिन यह सिर्फ पैसों की बात नहीं है। यह योजना किसानों को गरिमा की भावना देती है और दिखाती है कि वे राष्ट्र निर्माण में मूल्यवान भागीदार हैं। इस योजना की सफलता का एक बड़ा कारण भारत की मजबूत डिजिटल प्रणाली है। यह किसानों के ऐसे व्यय को पूरा करने के लिए साहूकारों के चंगुल में फंसने से भी बचाएगा और खेती से जुड़ी गतिविधियों में उनकी निरंतरता सुनिश्चित करेगा।

पीएम-किसान एआई चैटबॉट

वर्ष 2023 में, पीएम-किसान योजना के लिए एक एआई चैटबॉट लॉन्च किया गया, जो केंद्र सरकार की एक प्रमुख फ्लैगशिप योजना के साथ पहला एकीकृत एआई चैटबॉट बन गया। एआई चैटबॉट किसानों को उनके प्रश्नों के त्वरित, स्पष्ट और सटीक उत्तर प्रदान करता है। इसे एकस्टेप फाउंडेशन और भाषिनी के सहयोग से उन्नत और बेहतर बनाया गया है। पीएम-किसान शिकायत प्रबंधन प्रणाली में एआई चैटबॉट की शुरूआत का उद्देश्य किसानों के अनुकूल एक सुलभ मंच प्रदान करके उन्हें सशक्त बनाना है। पिछले पांच वर्षों में पीएम-किसान योजना ने पूरे भारत में किसानों के जीवन में वास्तविक बदलाव किया है। जो पहल वित्तीय सहायता के रूप में शुरू हुई थी, वह अब ग्रामीण उत्थान के लिए एक शक्तिशाली साधन बन गई है। किसानों के बैंक खातों में सीधे धन भेजकर इस योजना से लाखों परिवारों को राहत और गरिमा दोनों मिली है। अपनी मजबूत डिजिटल संरचना के कारण, इस योजना से यह सुनिश्चित हुआ है कि धनराशि बिना किसी बिचौलिये के, सही लोगों तक समय पर पहुंचे। इसने न केवल विश्वास का निर्माण किया है बल्कि यह भी उदाहरण प्रस्तुत किया है कि सुशासन वास्तव में लोगों के लिए कैसे काम कर सकता है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

ड्रोन के पंखों से आत्मनिर्भरता की उड़ान, ‘विष्णु भैया’ की योजनाओं से हेमलता बनीं ड्रोन दीदी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
नवा रायपुर को देश की अग्रणी ग्रीनफील्ड सिटी के रूप में विकसित करने पर जोर : आवास एवं पर्यावरण मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Gwalior Kissing Car : गर्लफ्रेंड ने कार पर लगाए 3400 लिपस्टिक किस के निशान, वीडियो वायरल होते ही पुलिस ने काटा ₹5,500 का चालान
Featured देश - विदेश
Raipur SI Suspended : वसूली की शिकायत पर रायपुर SP सख्त, ट्रेनी सब इंस्पेक्टर निलंबित
Featured छत्तीसगढ़
रक्षाबंधन से पहले महतारी वंदन की राशि बनी बहनों के लिए शगुन, बलरामपुर की रानी, प्रमिला और करिश्मा के चेहरे पर आई मुस्कान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
छत्तीसगढ़ पर्यटन को मिलेगी वैश्विक उड़ान, संस्कृति और विरासत को भी नई पहचान.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Naxal News : सर्चिंग के दौरान खुला नक्सलियों के गुप्त ठिकाने का राज, जमीन के अंदर से हथियार बरामद
Featured छत्तीसगढ़
बहनों ने बांधी स्नेह की डोर, ‘विष्णु भैया’ ने दिया सुरक्षा और सम्मान का भरोसा…बहनों के स्नेह से सजी ‘विष्णु भैया’ की कलाई, सुरक्षा-सम्मान का लिया संकल्प.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG News : तेज बारिश ने खोली सड़क की पोल, धंसे हिस्से में वाहन फंसा; बाल-बाल बचे 3 लोग

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : पुलिस से पहले मोहल्लेवासियों ने पकड़ी गांजा तस्करी, स्कॉर्पियो जब्त और चालक मौके से फरार

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Mahatari Vandan Yojana : CM साय ने जारी की 31वीं किस्त, 67 लाख से ज्यादा महिलाओं के खातों में पहुंची राशि

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
« Jul    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?