Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Porsche Cayenne Electric: 30 सितंबर को भारत में पर्दा उठाने की तैयारी, 642 किमी रेंज और 1.156hp पावर के साथ एंट्री
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Porsche Cayenne Electric: 30 सितंबर को भारत में पर्दा उठाने की तैयारी, 642 किमी रेंज और 1.156hp पावर के साथ एंट्री

automobile

Porsche Cayenne Electric: 30 सितंबर को भारत में पर्दा उठाने की तैयारी, 642 किमी रेंज और 1.156hp पावर के साथ एंट्री

Hum Vatan News
Last updated: August 29, 2026 8:43 PM
By
Hum Vatan News
Share
Porsche Cayenne Electric
Porsche Cayenne Electric
SHARE
× Popup Image

Contents
पावर परफॉर्मेंस और 642 किमी तक की रेंजरीजनरेटिव ब्रेकिंग और 11kW वायरलेस चार्जिंगडिजाइन, अलॉय व्हील और 14.5 इंच की कर्व्ड स्क्रीन

Porsche Cayenne Electric— लक्जरी कार निर्माता कंपनी Porsche अपनी बहुप्रतीक्षित इलेक्ट्रिक SUV, Cayenne Electric को 30 सितंबर को भारतीय बाजार में पेश करने के लिए तैयार है। पिछले साल देश में लॉन्च हुई इस दमदार SUV की शुरुआती कीमत 1.76 करोड़ रुपए (एक्स-शोरूम) रखी गई है। यह गाड़ी Cayenne इलेक्ट्रिक और टर्बो-इलेक्ट्रिक जैसे दो मजबूत वेरिएंट्स में बिक्री के लिए उपलब्ध है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

Porsche Cayenne Electric: 30 सितंबर को भारत में पर्दा उठाने की तैयारी, 642 किमी रेंज और 1.156hp पावर के साथ एंट्री

Porsche Cayenne Electric
Porsche Cayenne Electric

पावर परफॉर्मेंस और 642 किमी तक की रेंज

Porsche Cayenne Electric में 113kWh क्षमता का बड़ा बैटरी पैक और ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ दो पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर दी गई हैं। इसका बेस मॉडल 408hp की पावर और 835Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह वेरिएंट महज 4.8 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है, जिसकी टॉप-स्पीड 230 किमी प्रति घंटा और सिंगल चार्ज पर क्लेम्ड रेंज 642 किमी है।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वहीं, इसका हाई-परफॉर्मेंस टर्बो इलेक्ट्रिक मॉडल 1,156hp की पावर और 1,150Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है। यह मॉडल मात्र 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की स्पीड हासिल कर लेता है और इसकी टॉप-स्पीड 260 किमी प्रति घंटा है। इसकी क्लेम्ड रेंज 623 किमी दर्ज की गई है। सड़क पर बेहतर पकड़ और राइड क्वालिटी के लिए दोनों वेरिएंट्स में एडाप्टिव एयर सस्पेंशन स्टैंडर्ड दिया गया है।

रीजनरेटिव ब्रेकिंग और 11kW वायरलेस चार्जिंग

Cayenne इलेक्ट्रिक की एक प्रमुख तकनीकी विशेषता इसकी रीजनरेटिव ब्रेकिंग प्रणाली है। गाड़ी की गति, बाहरी तापमान और बैटरी चार्ज लेवल के आधार पर यह सिस्टम 600kW तक की एनर्जी रिकवर कर सकता है। कंपनी के अनुसार, यह रिकवरी क्षमता Formula E रेसिंग तकनीक के स्तर की है, जहां 97% ब्रेकिंग का काम सीधे इलेक्ट्रिक मोटरों द्वारा ही पूरा किया जाता है। इसके अलावा, Cayenne इलेक्ट्रिक कंपनी की पहली ऐसी कार है जिसमें ऑप्शनल 11kW वायरलेस चार्जिंग की सुविधा मिल रही है।

डिजाइन, अलॉय व्हील और 14.5 इंच की कर्व्ड स्क्रीन

डिजाइन के मामले में, इसका ओवरऑल सिलुएट पारंपरिक कैयेन जैसा है, लेकिन फ्रंट बंपर में नए एयर वेंट्स और क्लोज्ड ग्रिल दी गई है। बंपर के निचले हिस्से में एक्टिव एयरोडायनामिक वेंट्स मिलते हैं। साइड प्रोफाइल में ग्लॉस-ब्लैक लोअर क्लैडिंग और 20 से 22 इंच के अलॉय व्हील का विकल्प दिया गया है। पिछले हिस्से में इल्यूमिनेटेड Porsche लेटरिंग के साथ फुल-चौड़ाई वाली LED लाइट बार मौजूद है।

केबिन के अंदर भारत में पहली बार Porsche मॉडल में 14.5 इंच की कर्व्ड इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन दी गई है। इसके साथ 14.9 इंच का पैसेंजर डिस्प्ले और ऑगमेंटेड-रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले ऑप्शनल तौर पर मिलता है। कंफर्ट के लिए 8-वे (18-वे तक अपग्रडेबल) इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, 4-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वेंटिलेटेड सीटें, पैनोरमिक सनरूफ और 14-स्पीकर वाला Bose साउंड सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर शामिल है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

आधी रात जर्जर भवन का हिस्सा गिरने से मचा हड़कंप, कुछ देर पहले हो रहा था DJ
Featured छत्तीसगढ़
डिजिटल एडिक्शन आज किसी भी अन्य एडिक्शन से अधिक खतरनाक – राज्यपाल श्री डेका.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG News : तीजा-पोरा तिहार में रंगा मुख्यमंत्री निवास, पारंपरिक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की दिखी झलक
Featured छत्तीसगढ़
BRICS 2026 : पुतिन और जिनपिंग के साथ मोदी की खास तस्वीर, मंच से दिखी मजबूत बॉन्डिंग
Featured देश - विदेश
CG Tiger Attack : छत्तीसगढ़ में बाघिन का आतंक’ खेत में किसान पर हमला, 20 दिन में दूसरी वारदात
Featured छत्तीसगढ़
CG Railway News : छत्तीसगढ़ में रेल यात्रियों की बढ़ी परेशानी, दो दिन कई ट्रेनें रहेंगी रद्द
Featured छत्तीसगढ़
CG Liquor News : शराब खरीदारों के लिए बड़ा अपडेट’ छत्तीसगढ़ में अब शराब का भुगतान केवल ऑनलाइन करना होगा
Featured छत्तीसगढ़
CG Trailer Accident : छत्तीसगढ़ में बड़ा हादसा, बेकाबू ट्रेलर घर में घुसा’ तीन बाइक समेत सामान जलकर राख
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Hero MotoCorp launches Glamour X 125.
automobileFeatured

Hero MotoCorp ने लॉन्च की Glamour X 125, Integrated-ABS के साथ कीमत ₹1.01 लाख

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Mercedes Benz GLC EV
automobileFeatured

Mercedes Benz GLC EV : 715 किमी रेंज के साथ भारत में जल्द होगी एंट्री, अक्टूबर से बुकिंग शुरू

By
Hum Vatan News
4 Min Read
Ather 450X Overtone Series
automobile

Ather 450X Overtone Series: डेली कम्यूटर के लिए आई 161 KM रेंज वाली इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें कीमत और फीचर्स

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
« Aug    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?