Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Pratyusha Banerjee Suicide Case: प्रत्युषा बनर्जी केस में 10 साल बाद फैसला, हाईकोर्ट ने कहा- ट्रायल के लिए पर्याप्त सबूत नहीं
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Pratyusha Banerjee Suicide Case: प्रत्युषा बनर्जी केस में 10 साल बाद फैसला, हाईकोर्ट ने कहा- ट्रायल के लिए पर्याप्त सबूत नहीं

entertainmentFeatured

Pratyusha Banerjee Suicide Case: प्रत्युषा बनर्जी केस में 10 साल बाद फैसला, हाईकोर्ट ने कहा- ट्रायल के लिए पर्याप्त सबूत नहीं

Hum Vatan News
Last updated: October 2, 2026 3:03 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

मुंबई: Pratyusha Banerjee Suicide Case: टीवी सीरियल ‘बालिका वधू’ में आनंदी का किरदार निभाकर घर-घर में पहचान बनाने वाली अभिनेत्री प्रत्युषा बनर्जी की मौत से जुड़े करीब 10 साल पुराने मामले में बॉम्बे हाईकोर्ट ने बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने अभिनेत्री के पूर्व पार्टनर राहुल राज सिंह को मामले में आरोपमुक्त कर दिया है। कोर्ट ने कहा कि अभियोजन के पास मामले को ट्रायल तक ले जाने के लिए पर्याप्त सबूत नहीं हैं।

Contents
2016 में फ्लैट में मृत मिली थीं प्रत्युषा2018 में दाखिल हुई थी चार्जशीटबॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा?10 साल बाद आया अदालत का फैसला

2016 में फ्लैट में मृत मिली थीं प्रत्युषा

24 वर्षीय प्रत्युषा बनर्जी 1 अप्रैल 2016 को मुंबई के गोरेगांव वेस्ट स्थित अपने किराए के फ्लैट में मृत मिली थीं। उनके तत्कालीन बॉयफ्रेंड और लिव-इन पार्टनर राहुल राज सिंह उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे थे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

प्रत्युषा की मां सोमा बनर्जी की शिकायत के बाद बांगुर नगर पुलिस ने राहुल राज सिंह के खिलाफ आईपीसी की धारा 306, 323, 504 और 506 के तहत मामला दर्ज किया था। राहुल पर प्रत्युषा को कथित तौर पर शारीरिक, मानसिक और आर्थिक रूप से प्रताड़ित करने के आरोप लगाए गए थे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

2018 में दाखिल हुई थी चार्जशीट

राहुल राज सिंह को जुलाई 2016 में बॉम्बे हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत मिल गई थी। इसके बाद पुलिस ने वर्ष 2018 में चार्जशीट दाखिल की। राहुल ने बाद में मामले से आरोपमुक्त किए जाने के लिए अदालत का रुख किया था।

हालांकि, डिंडोशी सेशन कोर्ट ने अगस्त 2023 में उनकी डिस्चार्ज याचिका खारिज कर दी थी। उस समय सेशन कोर्ट ने गवाहों के बयानों का हवाला देते हुए कहा था कि प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि आरोपी ने मृतका की जिंदगी को मुश्किल बना दिया था।

CG Police Transfer : छत्तीसगढ़ में 21 पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों का ट्रांसफर, जानें किसे कहां मिली नई जिम्मेदारी

बॉम्बे हाईकोर्ट ने क्या कहा?

अब जस्टिस एसजी डिगे की सिंगल बेंच ने राहुल राज सिंह को आरोपमुक्त करते हुए कहा कि अभियोजन के पास ऐसा पर्याप्त साक्ष्य नहीं है, जिसके आधार पर मामले को ट्रायल के लिए आगे बढ़ाया जा सके।

राहुल की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता आबाद पोंडा और अधिवक्ता श्रेयांश मिठारे ने अदालत में दलील दी। उन्होंने कहा कि प्रत्युषा और राहुल के बीच हुई आखिरी बातचीत से पता चलता है कि राहुल ने उन्हें कोई बड़ा कदम उठाने से रोकने की कोशिश की थी। वकीलों के मुताबिक, राहुल उस समय प्रत्युषा के फ्लैट की ओर जा रहे थे।

बचाव पक्ष ने इसी आधार पर तर्क दिया कि राहुल के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने (Abetment of Suicide) का मामला नहीं बनता।

10 साल बाद आया अदालत का फैसला

प्रत्युषा बनर्जी की मौत के बाद से यह मामला करीब एक दशक तक कानूनी प्रक्रिया में रहा। अब बॉम्बे हाईकोर्ट के फैसले के बाद राहुल राज सिंह को इस मामले में आरोपमुक्त कर दिया गया है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले के छत्तीसगढ़ पवेलियन में दुर्लभ पांडुलिपियों व ताम्रपत्रों का प्रदर्शन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
दंतेवाड़ा में जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का शुभारंभ, 1 हजार 58 खिलाड़ी दिखा रहे खेल प्रतिभा.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने जशपुर जिले के पमशाला में 1 करोड़ 97 लाख 56 हजार रुपये की लागत के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG NEWS : चैतुरगढ़ घूमने जा रहे 10 दोस्तों की कार ट्रेलर में घुसी, युवती की मौत; 2 की हालत गंभीर
Featured छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने धरसींवा विधानसभा क्षेत्र को दी 27.53 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मानव तस्करी और घरेलू हिंसा से महिलाओं के संरक्षण पर राज्य स्तरीय कार्यशाला कल…राज्यपाल श्री रमेन डेका करेंगे शुभारंभ, मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की उपस्थिति में होगा समापन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Road Accident : रामनाम सप्ताह में भजन गाने जा रहे 3 लोगों की दर्दनाक मौत, तेज रफ्तार बस ने बाइक को मारी टक्कर
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Jail Rules : छत्तीसगढ़ की जेलों में अब नहीं चलेगा VIP रुतबा! 58 साल पुराने 7 नियमों में बड़ा बदलाव
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

CM Vishnu Deo Sai
Featuredछत्तीसगढ़

CG Paddy Procurement 2026 : छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर बड़ा फैसला, बारिश से छूटा टोकन तो फिर मिलेगा मौका; जानें नए नियम

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

Chhattisgarh Patwari Strike : 40 दिन बाद पटवारियों ने स्थगित की अनिश्चितकालीन हड़ताल, CM साय से मुलाकात के बाद फैसला

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Income Tax Raid : छत्तीसगढ़ में PRA ग्रुप पर आयकर विभाग का शिकंजा, 32 ठिकानों पर एक साथ छापेमारी

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
November 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
30  
« Oct    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?