Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Puja Special Train: 22 कोच के साथ चलेगी हटिया-LTT ट्रेन, छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Puja Special Train: 22 कोच के साथ चलेगी हटिया-LTT ट्रेन, छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत

Featuredछत्तीसगढ़

Puja Special Train: 22 कोच के साथ चलेगी हटिया-LTT ट्रेन, छत्तीसगढ़ के यात्रियों को बड़ी राहत

Hum Vatan News
Last updated: October 8, 2026 11:13 AM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Puja Special Train: त्योहारी सीजन में घर जाने वाले रेल यात्रियों के लिए राहत की खबर है। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और कंफर्म टिकट की परेशानी को देखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) ने हटिया और लोकमान्य तिलक टर्मिनस (LTT) के बीच पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला किया है। यह ट्रेन दोनों दिशाओं में तीन-तीन फेरे लगाएगी।

Contents
12, 19 और 26 अक्टूबर को चलेगी ट्रेनछत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों पर होगा ठहरावजानिए छत्तीसगढ़ में ट्रेन का टाइम22 कोच की होगी पूजा स्पेशल ट्रेनइन प्रमुख स्टेशनों से भी गुजरेगी ट्रेनयात्रियों के लिए जरूरी सलाह

12, 19 और 26 अक्टूबर को चलेगी ट्रेन

गाड़ी संख्या 08609 हटिया-एलटीटी पूजा स्पेशल 12, 19 और 26 अक्टूबर 2026 को प्रत्येक सोमवार को हटिया से दोपहर 4:20 बजे रवाना होगी। ट्रेन झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के प्रमुख स्टेशनों से होते हुए लोकमान्य तिलक टर्मिनस पहुंचेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

वापसी में गाड़ी संख्या 08610 एलटीटी-हटिया पूजा स्पेशल 13, 20 और 27 अक्टूबर को प्रत्येक मंगलवार को रात 11:50 बजे एलटीटी से रवाना होगी। निर्धारित समय के अनुसार ट्रेन तीसरे दिन तड़के हटिया पहुंचेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

छत्तीसगढ़ के 5 स्टेशनों पर होगा ठहराव

छत्तीसगढ़ से मुंबई और झारखंड की ओर जाने वाले यात्रियों के लिए यह ट्रेन खास तौर पर उपयोगी होगी। हटिया से एलटीटी जाने वाली पूजा स्पेशल ट्रेन रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग और गोंदिया स्टेशनों पर रुकेगी।

जानिए छत्तीसगढ़ में ट्रेन का टाइम

गाड़ी संख्या 08609 हटिया से रवाना होने के बाद रायगढ़ रात 11:03 बजे पहुंचेगी और 11:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद ट्रेन बिलासपुर 1:15/1:25 बजे, रायपुर 2:55/3:00 बजे, दुर्ग 3:55/4:00 बजे और गोंदिया 5:48/5:50 बजे पहुंचेगी। इसके बाद ट्रेन रात 10:10 बजे एलटीटी पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन गोंदिया दोपहर 1:50 बजे, दुर्ग 3:55 बजे, रायपुर 4:35 बजे, बिलासपुर 7:05 बजे और रायगढ़ रात 9:35 बजे से होकर गुजरेगी।

Nana Patekar Passes Away: नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में बेहोश मिलने के बाद अस्पताल में निधन

22 कोच की होगी पूजा स्पेशल ट्रेन

यात्रियों की सुविधा और बढ़ती भीड़ को देखते हुए इस स्पेशल ट्रेन में कुल 22 कोच लगाए जाएंगे। इनमें 1 एसएलआरडी, 1 पावर कार, 4 सामान्य श्रेणी, 6 स्लीपर, 7 एसी-III, 2 एसी-II और 1 एसी प्रथम सह द्वितीय श्रेणी का कोच शामिल होगा।

इन प्रमुख स्टेशनों से भी गुजरेगी ट्रेन

हटिया और एलटीटी के बीच चलने वाली यह ट्रेन बालसिरिंग, गोविंदपुर रोड, बानो, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, गोंदिया, नागपुर, वर्धा, बडनेरा, अकोला, मलकापुर, भुसावल, पचोरा, चालीसगांव, मनमाड, नासिक रोड, इगतपुरी, कल्याण और ठाणे समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहरेगी।

यात्रियों के लिए जरूरी सलाह

रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन के संचालन दिवस, समय और ठहराव की जानकारी जांचने की अपील की है। यात्री NTES और RailOne ऐप के जरिए अपडेटेड समय-सारिणी देख सकते हैं। त्योहारों के दौरान बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए यात्रियों को समय रहते टिकट बुक कराने की सलाह दी गई है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

Donald Trump On Nobel Peace Prize: ‘मैं डींग नहीं हांक रहा…’, ट्रंप ने फिर गिनाईं अपनी कूटनीतिक उपलब्धियां
Featured देश - विदेश
Chhattisgarh Rail Corridor News: छत्तीसगढ़ में नई रेल लाइन की पटरी चोरी, मकान से 6480 किलो रेलवे ट्रैक जब्त
Featured छत्तीसगढ़
Chanakya Niti Life Lessons: 30 से पहले चाणक्य की ये 9 बातें समझ लीं तो आसान हो जाएगी जिंदगी
Featured religion
Nana Patekar Passes Away: नहीं रहे नाना पाटेकर, गोवा के घर में बेहोश मिलने के बाद अस्पताल में निधन
entertainment Featured national
Paytm Payments Bank को RBI का बड़ा झटका, Scheduled Banks की सूची से बाहर, लाइसेंस रद्द होने के बाद हुई कार्रवाई
Featured देश - विदेश
8 अक्टूबर 2026 का Horoscope : जानें मेष से मीन तक सभी 12 राशियों का आज का भविष्यफल
Featured religion
राज्य स्तरीय रोजगार मेले के पहले दिन 5,018 प्रतिभागियों ने कराया पंजीयन… मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल चयनित अभ्यर्थियों को प्रदान करेंगे नियुक्ति पत्र.
Blog अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Nursing Paramedical Recruitment 2026: छत्तीसगढ़ में 6300+ पदों पर सरकारी भर्ती का रास्ता साफ, व्यापमं कराएगा परीक्षा
Featured job छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG Cabinet Meeting : छत्तीसगढ़ कैबिनेट की बैठक 11 अक्टूबर को, CM साय की अध्यक्षता में होंगे अहम नीतिगत फैसले

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG RERA : पैसा लेने के बाद नहीं दिया प्लॉट का कब्जा, डेवलपर को 33.70 लाख लौटाने के निर्देश

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : 100 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ी महिला, मचा हड़कंप; पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराकर शुरू किया रेस्क्यू

By
Hum Vatan News
2 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?