Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: ‘पंजाब किंग्स नहीं जीतेगी इस साल ट्रॉफी’, पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी, हेड कोच पर लगाया बड़ा आरोप
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » ‘पंजाब किंग्स नहीं जीतेगी इस साल ट्रॉफी’, पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी, हेड कोच पर लगाया बड़ा आरोप

Featuredखेलदेश - विदेश

‘पंजाब किंग्स नहीं जीतेगी इस साल ट्रॉफी’, पूर्व क्रिकेटर ने की बड़ी भविष्यवाणी, हेड कोच पर लगाया बड़ा आरोप

Hum Vatan News
Last updated: April 27, 2025 2:30 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

भारत के पूर्व क्रिकेटर मनोज तिवारी ने पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी को लेकर हैरान करने वाला दावा किया है। उनका मानना है कि पंजाब किंग्स के हेड कोच रिकी पोंटिंग मिडिल ऑर्डर में भारतीय खिलाड़ियों की जगह विदेशी खिलाड़ियों पर ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं और अगर वो आने वाले मैचों में ऐसा ही करते रहे तो उनकी टीम इस सीजन खिताब नहीं जीत पाएगी। मनोज तिवारी ने PBKS के हेड कोच रिकी पोंटिंग के ऊपर पक्षपात का आरोप लगाया है।

Contents
  • पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी को लेकर मनोज तिवारी का हैरान करने वाला दावा
  • KKR के खिलाफ मैच में फ्लॉप रहे थे पंजाब के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज

रायपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म 7 को शहर के प्रमुख इलाकों से सीधे जोड़ा जाएगा

- Advertisement -
HTML5 Icon

पंजाब किंग्स फ्रेंचाइजी को लेकर मनोज तिवारी का हैरान करने वाला दावा

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ पंजाब किंग्स का 9वां मुकाबला बारिश के कारण रद्द हो गया। इस मैच के बाद मनोज तिवारी ने X पर पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने पंजाब किंग्स के मैनेजमेंट की आलोचना की। मनोज तिवारी ने अपने पोस्ट में लिखा कि उनकी गट फीलिंग कहती है कि पंजाब की टीम इस सीजन में IPL ट्रॉफी नहीं जीत पाएगी, क्योंकि आज कोलकाता और पंजाब के बीच खेले गए मैच में जब पंजाब की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तब उन्होंने देखा कि कोच ने भारत के इनफॉर्म बल्लेबाज नेहल वढेरा और शशांक सिंह को बैटिंग के लिए नहीं भेजा, इसके बदले उन्होंने अपने विदेशी खिलाड़ियों पर भरोसा दिखाया, लेकिन वह अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए और निचले क्रम में भारतीय खिलाड़ियों पर उनका भरोसा कम ही दिखा। अगर वे इसी तरह से आगे बढ़ते रहे तो टॉप-2 में जगह बनाने के बावजूद वह खिताब जीतने से दूर रह जाएंगे।

- Advertisement -
HTML5 Icon

छत्तीसगढ़ सरकार जल्द ही 1800 बांग्लादेशी घुसपैठियों को BSF को सौपेंगी, पाक नागरिकों की भी सूची तैयार

KKR के खिलाफ मैच में फ्लॉप रहे थे पंजाब के मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज

आपको बता दें कि केकेआर के खिलाफ मुकाबले में पंजाब किंग्स की तरफ से नंबर चार पर ग्लेन मैक्सवेल बल्लेबाजी करने आए। वहीं पांच पर मार्को यानसेन और 6 नंबर पर जोश इंग्लिस बल्लेबाजी करने के लिए भेजा गया। वहीं फॉर्म में चल रहे नेहल वढेरा और पावर हिटर शशांक सिंह बेंच पर बैठे रहे। पंजाब की टीम इस मैच में आखिरी के 6 ओवर में सिर्फ 50 रन ही बना पाई। अगर इन दोनों बल्लेबाजों को आखिरी के ओवर में बैटिंग करने के लिए भेजा जाता तो शायद पंजाब किंग्स की टीम का स्कोर और भी ज्यादा हो सकता था।

मैच की बात करें तो बारिश की वजह से ये मुकाबला रद्द हो गया। पंजाब किंग्स ने 4 विकेट खोकर 201 रन बनाए थे। केकेआर ने 202 रनों के टारगेट के जवाब में एक ओवर में बिना किसी नुकसान के सात रन बनाए थे। इसके बाद बारिश के कारण मैच शुरू ही नहीं हो पाया।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13576/ 9

Advertisement Carousel

Latest Post

मुख्यमंत्री ने सूरजपुर जिले में 185 करोड़ के विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
Big Relief In Employment Scheme : PM विकसित भारत योजना की पहली किस्त होली के बाद, EPFO ने बनाए कड़े नियम
Featured देश - विदेश
निष्पक्ष जांच जरूरी: आरोपियों की फोटो वायरल करने पर सुप्रीम कोर्ट नाराज
Featured देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने दो दिवसीय राज्य स्तरीय तिलहन किसान मेले का किया शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
सीएम विष्णु देव साय बस्तर में देंगे राज्य की सबसे बड़े ‘हेरिटेज मैराथन’ की सौगात….बस्तर दौड़ेगा, देश जुड़ेगा’ की थीम पर 22 मार्च को होगा राज्य का सबसे बड़ा स्पोर्ट्स इवेंट.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
मुख्यमंत्री ने नवरात्रि की पावन बेला पर मां महामाया की धरा से सरगुजा ओलंपिक का किया शुभारंभ.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
खौफनाक खुलासा अभनपुर में जमीन से बाहर निकले युवक के हाथ-पैर, उरला में मिला महीने पुराना नरकंकाल
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ कर्मचारी चयन मंडल का गठन, भर्तियों में आएगी पारदर्शिता
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

CG NEWS : दिल दहला देने वाली घटना’ भाई की डांट से नाराज 10 साल की बच्ची ने उठाया खौफनाक कदम, पहले पिता से की बात

By
Hum Vatan News
1 Min Read
Featuredदेश - विदेश

Tehran’S Big Bet : 4000 KM दूर वार’ ईरान का ‘मिशन डिएगो गार्सिया’, US-UK बेस पर मिसाइल हमला, दुनिया में हलचल

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredमनोरंजन

Big Statement By Karan Johar : ‘कभी खुशी कभी गम 2’ नहीं बनेगी, बोले—नॉस्टेल्जिया से छेड़छाड़ करना खतरनाक

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
« Feb    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?