Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Ukraine युद्ध को लेकर बदले अमेरिका-रूस संबंधों पर बोले पुतिन, कहा-‘सुरंग के अंत में दिखाई दे रही रोशनी’
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Ukraine युद्ध को लेकर बदले अमेरिका-रूस संबंधों पर बोले पुतिन, कहा-‘सुरंग के अंत में दिखाई दे रही रोशनी’

देश - विदेश

Ukraine युद्ध को लेकर बदले अमेरिका-रूस संबंधों पर बोले पुतिन, कहा-‘सुरंग के अंत में दिखाई दे रही रोशनी’

Hum Vatan News
Last updated: August 23, 2025 3:37 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

मॉस्को: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने शुक्रवार को रूस-अमेरिका संबंधों को लेकर आशावाद जताया और कहा कि दोनों देशों के रिश्ते वर्षों में सबसे निचले स्तर पर होने के बावजूद अब ऐसे मुकाम पर हैं, जहां “सुरंग के अंत में रोशनी दिखाई दे रही है”। उन्होंने यह टिप्पणी आर्कटिक और अलास्का में संयुक्त परियोजनाओं पर सहयोग की संभावनाओं के बीच की।

Contents
ट्रंप पर क्या बोले पुतिन रूस-अमेरिका के रिश्ते क्यों हैं तनावपूर्णट्रंप के प्रति जताया समर्थनरूस की संप्रभुता और तकनीकी प्राथमिकताएंAI को अगली चुनौती बताया

ट्रंप पर क्या बोले पुतिन 

रूसी राष्ट्रपति ने टेलीविज़न पर प्रसारित एक बैठक में कहा, “जहां तक संयुक्त राज्य अमेरिका के साथ हमारे संबंधों की बात है, वे बेहद निचले स्तर पर हैं। मैंने यह पहले भी कई बार कहा है, लेकिन अब जब राष्ट्रपति (डोनाल्ड) ट्रंप सत्ता में आए हैं, तो सुरंग के अंत में रोशनी नजर आ रही है।” पुतिन यह बयान सारोव शहर में न्यूक्लियर इंडस्ट्री वर्कर्स के साथ बैठक के दौरान दिया। सारोव वही ऐतिहासिक स्थान है, जहां सोवियत संघ ने अपना पहला परमाणु और हाइड्रोजन बम विकसित किया था।

- Advertisement -
HTML5 Icon

रूस-अमेरिका के रिश्ते क्यों हैं तनावपूर्ण

रूस और अमेरिका के बीच रिश्ते हाल के वर्षों में यूक्रेन युद्ध, नाटो के पूर्व की ओर विस्तार और रूस पर लगाए गए प्रतिबंधों के चलते खासे बिगड़ गए हैं। मगर अब पुतिन के अनुसार, रूस और अमेरिका आर्कटिक और अलास्का में साझा कार्य करने पर चर्चा कर रहे हैं। पुतिन ने कहा, “हम अपने अमेरिकी साझेदारों के साथ मिलकर इस क्षेत्र में काम करने की संभावनाओं पर चर्चा कर रहे हैं, न केवल हमारे आर्कटिक क्षेत्र में, बल्कि अलास्का में भी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

ट्रंप के प्रति जताया समर्थन

पुतिन ने 15 अगस्त को हुई अलास्का समिट के बाद ट्रंप के उस दावे का समर्थन किया, जिसमें कहा गया था कि अगर ट्रंप राष्ट्रपति होते, तो यूक्रेन युद्ध शुरू ही नहीं होता। समिट से पहले पुतिन ने अपने सलाहकारों से कहा था कि ट्रंप यूक्रेन संकट को खत्म करने को लेकर गंभीर हैं और मॉस्को को उनकी सरकार के साथ काम करना चाहिए।

रूस की संप्रभुता और तकनीकी प्राथमिकताएं

पुतिन ने रूस की 80वीं परमाणु वर्षगांठ के मौके पर देश की संप्रभुता बनाए रखने पर ज़ोर दिया और कहा, “कुछ देश बिना संप्रभुता के भी जी सकते हैं। आज पूरा पश्चिमी यूरोप असल में संप्रभु नहीं है, लेकिन रूस के लिए यह स्वीकार्य नहीं है। अगर रूस ने अपनी संप्रभुता खो दी, तो वह अपने वर्तमान स्वरूप में अस्तित्व में नहीं रह पाएगा।” इस दौरान उन्होंने रूसी परमाणु वैज्ञानिकों की सराहना की, जिनकी वजह से रूस को एक मजबूत न्यूक्लियर शील्ड मिला और देश ने शांतिपूर्ण तकनीकी विकास किया।

AI को अगली चुनौती बताया

पुतिन ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) को रूस की अगली बड़ी चुनौती बताया और कहा कि रूस को इस क्षेत्र में अग्रणी बने रहना होगा। “परमाणु उद्योग हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में से एक है… और अब AI जैसी उन्नत तकनीकों में भी अग्रणी बने रहना हमारी प्राथमिकता है।”

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13766/169

Advertisement Carousel

Latest Post

Big Decision of High Court : इलाहाबाद हाई कोर्ट ने मुस्लिम पक्ष की आपत्ति की खारिज
Featured देश - विदेश
माननीय श्री अरुण साव अप मुख्यमंत्री जी से डॉ वर्णिका शर्मा आयोग की भेंट । श्री अरुण साव जी की मानवीय संवेदनशीलता पर आभार.
छत्तीसगढ़
Chhattisgarh News
Chhattisgarh News : न्यायधानी में ‘बादाम प्रोटेस्ट’, एक साल से नामांतरण के लिए भटक रहे युवक ने अधिकारियों को दिखाया आईना
Featured छत्तीसगढ़
Chhattisgarh jobs : भीषण गर्मी का असर’ छत्तीसगढ़ व्यापमं ने बदला परीक्षा समय
Featured job छत्तीसगढ़
Vedanta Power Plant हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 23, एक और श्रमिक ने तोड़ा दम
Featured छत्तीसगढ़
Akshaya Tritiya 2026 : सोना खरीदने का शुभ मुहूर्त, जानें मां लक्ष्मी की पूजा विधि
Featured religion
Vedanta Power Plant Boiler Blast 2026
Vedanta Power Plant Boiler Blast 2026 : बॉयलर फटने का असली सच आएगा सामने , केंद्रीय पावर रिसर्च सेंटर (CPRC) के एक्सपर्ट्स ने संभाली कमान
Featured छत्तीसगढ़
Sachin Tendulkar
Sachin Tendulkar : सपरिवार छत्तीसगढ़ आ रहे हैं सचिन , प्रवास पर रहेंगे क्रिकेट लीजेंड, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Featured खेल

You Might Also Like Related

अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

देवखोल में अवैध कोयला खनन पर बड़ी कार्रवाई, 6 टन से अधिक कोयला जब्त.

By
Hum Vatan News
4 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर राज्यभर में रंगारंग कार्यक्रम…वालंटियर्स की सहभागिता से जागरूकता अभियान को मिलेगा बल.

By
Hum Vatan News
2 Min Read
अन्यछत्तीसगढ़देश - विदेश

गोपालपुर औद्योगिक क्षेत्र से कोरबा के विकास को मिलेगी नई दिशा, निवेश और रोजगार के बढ़ेंगे अवसर बढ़ेंगे : मंत्री श्री लखन लाल.

By
Hum Vatan News
5 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
April 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
27282930  
« Mar    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?