Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Raipur Breaking: 55 वर्षीय महिला की नग्न अवस्था में मिली लाश, हत्या और दुष्कर्म की आशंका
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Raipur Breaking: 55 वर्षीय महिला की नग्न अवस्था में मिली लाश, हत्या और दुष्कर्म की आशंका

Featuredछत्तीसगढ़

Raipur Breaking: 55 वर्षीय महिला की नग्न अवस्था में मिली लाश, हत्या और दुष्कर्म की आशंका

Hum Vatan News
Last updated: August 5, 2025 8:06 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

रायपुर- राजधानी रायपुर के तिल्दा थाना क्षेत्र से एक हृदय विदारक और सनसनीखेज घटना सामने आई है, जिसने पूरे क्षेत्र को दहला कर रख दिया है। वार्ड क्रमांक 14, नेवरा निवासी 55 वर्षीय महिला क्षिता निर्मलकर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। महिला का शव नग्न अवस्था में चादर से ढंका हुआ उसके घर में पाया गया, जिससे यह मामला और भी गंभीर और जघन्य बन गया है। पुलिस ने इसे प्रथम दृष्टया हत्या का मामला मानते हुए तफ्तीश शुरू कर दी है और संभव दुष्कर्म की आशंका को भी खारिज नहीं किया गया है।

अकेली रहती थी महिला,

- Advertisement -
HTML5 Icon

सिर पर गंभीर चोट के निशान मृतका क्षिता निर्मलकर का जीवन बेहद संघर्षपूर्ण रहा। उनके पति कुमार निर्मलकर ने उन्हें कई वर्ष पहले छोड़ दिया था, जिसके बाद वह अकेली रहकर जीवन यापन कर रही थीं। उनकी एक ब्याही बेटी भी है जो अलग रहती है। घटना की सूचना मिलने पर जब पुलिस मौके पर पहुंची, तो महिला का शव अत्यंत संदिग्ध स्थिति में नग्न अवस्था में मिला। सिर के पिछले हिस्से में गहरी चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे संकेत मिलता है कि उनकी हत्या किसी भारी एवं कठोर वस्तु से की गई होगी। पुलिस ने आशंका जताई है कि महिला के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की गई हो सकती है, हालांकि इसकी पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

मौके पर FSL और डॉग स्क्वाड की टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए तिल्दा थाना पुलिस ने डॉग स्क्वाड और फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया। मौके पर पहुंचकर विशेषज्ञों ने घर के हर कोने की जांच की और साक्ष्य एकत्रित किए। बताया गया है कि पुलिस को कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं, जिनके आधार पर कई संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि घटना के समय घर में कोई बाहरी व्यक्ति मौजूद था या नहीं।

एसएसपी ने लिया संज्ञान, कहा जल्द होगी गिरफ्तारी

रायपुर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) डॉ. लाल उमेद सिंह ने मामले को अत्यंत गंभीर और प्राथमिकता का बताते हुए कहा कि “इस मामले में जो भी आरोपी होगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। जल्द ही गिरफ्तारी सुनिश्चित की जाएगी और कानून के मुताबिक कठोरतम सजा दिलाई जाएगी।” पुलिस का कहना है कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक साक्ष्य की मदद से घटना के हर पहलु की जांच की जा रही है, ताकि दोषियों को सटीक सजा मिल सके।

स्थानीय लोगों में डर और गुस्सा

घटना के बाद नेवरा सहित पूरे तिल्दा क्षेत्र में भय और आक्रोश का माहौल है। स्थानीय निवासियों ने महिला की मौत पर गहरा दुख और नाराजगी जताई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में पहली बार इस तरह की वीभत्स घटना हुई है, जिससे महिलाएं और बुजुर्ग डरे हुए हैं। स्थानीय नागरिकों और जनप्रतिनिधियों ने दोषियों को जल्द पकड़ने और फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर कड़ी सजा देने की मांग की है।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
What do you think?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

13843/168

Advertisement Carousel

Latest Post

School Session Change 2027 : छत्तीसगढ़ में बदलेगा स्कूल कैलेंडर, 2027 से 1 अप्रैल से शुरू होगा नया सत्र
Featured छत्तीसगढ़
Donald Trump: US Senate passes resolution against war with Iran.
Donald Trump : सीनेट ने ईरान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई सीमित करने वाला प्रस्ताव पास किया
Featured international
Indus Waters Treaty: Pakistan's new military preparations; threatens India with war.
Indus Waters Treaty : भारत के जल कदम से घबराया पाकिस्तान, नई सैन्य तैयारी के बीच जंग की गीदड़भभकी
Featured international
CBI Apprentice 2026 : बैंकिंग सेक्टर में नौकरी का सुनहरा अवसर, CBI अप्रेंटिस भर्ती के लिए जल्द करें आवेदन
Featured job देश - विदेश
Mahtari Vandan Yojana : ई-केवाईसी अधूरी तो रुक सकती है सहायता राशि, महिलाओं के लिए जारी हुआ अलर्ट
Featured छत्तीसगढ़
छत्तीसगढ़ के तीन क्रिकेटरों ने बढ़ाया प्रदेश का मान, BCCI इमर्जिंग टूर्नामेंट में मिली जगह
Featured खेल छत्तीसगढ़
CG NEWS : छात्रों को किताबें नहीं मिलने पर स्कूल संचालक नाराज, 25 जून को शिक्षण कार्य रहेगा ठप
Featured छत्तीसगढ़
CG NEWS : पद्मश्री से सम्मानित हुईं डॉ. बुधरी ताती, आदिवासी समाज का बढ़ाया गौरव
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Tata Tigor Facelift
automobileFeatured

Tata Tigor Facelift: लीक हुआ 2026 मॉडल का डिजाइन पेटेंट, नए अवतार में दस्तक देने को तैयार टाटा की कॉम्पैक्ट सेडान

By
Hum Vatan News
4 Min Read
LSG Coaching Staff: Preparations for IPL 2027
Featuredखेल

LSG Coaching Staff : पंत-कुलदीप ट्रेड के बाद लखनऊ में बदलाव की आंधी, कोचिंग स्टाफ में होगी नई एंट्री

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Cocktail 2 Box Office Collection
Featuredमनोरंजन

Cocktail 2 Box Office Collection : 5 दिन में 100 करोड़ क्लब के बेहद करीब पहुंची शाहिद कपूर की फिल्म, ओवरसीज में भी बज रहा डंका!

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
« May    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?