Hum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Reading: Raipur Road Accident : सरकारी स्कार्पियो की टक्कर से रायपुर में भीषण सड़क हादसा
Font ResizerAa
Hum Vatan NewsHum Vatan News
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Search
  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य
Have an existing account? Sign In
Follow US
© Foxiz News Network. Ruby Design Company. All Rights Reserved.

Home » Raipur Road Accident : सरकारी स्कार्पियो की टक्कर से रायपुर में भीषण सड़क हादसा

Featuredछत्तीसगढ़

Raipur Road Accident : सरकारी स्कार्पियो की टक्कर से रायपुर में भीषण सड़क हादसा

Hum Vatan News
Last updated: December 26, 2025 3:55 PM
By
Hum Vatan News
Share
SHARE
× Popup Image

Raipur Road Accident : रायपुर, छत्तीसगढ़: राजधानी रायपुर से लगे धरसींवा क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। अंबिकापुर–सरगुजा डीएफओ की सरकारी स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार एक ग्रामीण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि सड़क पार कर रही दो भैंसों की भी घटनास्थल पर ही जान चली गई। हादसे में मृतक की पत्नी गंभीर रूप से घायल है, जिसका इलाज अस्पताल में जारी है।

Contents
धरसींवा के चरौदा में हुआ हादसाबाइक से घर लौट रहा था दंपतीभैंसों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसाटक्कर के बाद भी नहीं रुकी स्कार्पियोअस्पताल पहुंचने से पहले ग्रामीण की मौतपुलिस ने जब्त की सरकारी गाड़ी

CG NEWS : संजय–मीरा की शादी बनी चर्चा का विषय, थाने में बजे शहनाई

- Advertisement -
HTML5 Icon

धरसींवा के चरौदा में हुआ हादसा

यह हादसा 22 दिसंबर की शाम करीब 6 से साढ़े 6 बजे धरसींवा थाना क्षेत्र अंतर्गत चरौदा गांव के मोंहदी ओवरब्रिज के पास हुआ। दुर्घटना सरकारी स्कार्पियो (CG 02 AU 0470) से हुई, जिस पर अंबिकापुर–सरगुजा डीएफओ की तख्ती लगी हुई थी।

- Advertisement -
HTML5 Icon

बाइक से घर लौट रहा था दंपती

पुलिस के अनुसार, मृतक की पहचान मनहरण वर्मा (45 वर्ष) पिता प्रेमनाथ वर्मा, निवासी सिलतरा के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी रेखा वर्मा के साथ बाइक से ग्राम किरना में रिश्तेदारों से मिलकर घर लौट रहे थे।

भैंसों को बचाने के प्रयास में हुआ हादसा

जब दंपती मोंहदी ओवरब्रिज के पास पहुंचे, तभी कुछ ग्रामीण भैंसों को सड़क पार करा रहे थे। भैंसों को देखकर मनहरण वर्मा ने बाइक की रफ्तार कम करते हुए ब्रेक लगाया, लेकिन पीछे से आ रही तेज रफ्तार ब्लैक स्कार्पियो ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर के बाद भी नहीं रुकी स्कार्पियो

टक्कर के बाद भी स्कार्पियो की रफ्तार कम नहीं हुई और वाहन आगे बढ़ते हुए दो भैंसों को भी कुचलता चला गया। हादसे में बाइक सवार पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

अस्पताल पहुंचने से पहले ग्रामीण की मौत

घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मनहरण वर्मा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। वहीं उनकी पत्नी रेखा वर्मा की हालत गंभीर बनी हुई है और उनका इलाज जारी है। घटनास्थल पर ही दोनों भैंसों की भी मौत हो गई।

पुलिस ने जब्त की सरकारी गाड़ी

हादसे के बाद पुलिस ने सरकारी स्कार्पियो को जब्त कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस का कहना है कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article
Facebook Whatsapp Whatsapp Telegram Copy Link Print
Advertisement Carousel

Latest Post

PM मोदी के नेतृत्व की CM साय ने की तारीफ, कहा- देश की प्रतिभाओं और नवाचारों को मिल रही राष्ट्रीय पहचान
Featured छत्तीसगढ़
CG News : छत्तीसगढ़ में अंतिम संस्कार के दौरान बड़ा हादसा, जलती चिता में घुसा बेकाबू ऑटो’ मामा-भांजा झुलसे
Featured छत्तीसगढ़
हवाला नेटवर्क पर ED का बड़ा एक्शन, 6 आरोपी गिरफ्तार’ 1,424 बैंक खाते फ्रीज और 26.01 करोड़ की संपत्ति अटैच
Featured छत्तीसगढ़
खुदाई में नर कंकाल मिलने से मचा हड़कंप, थैला और चप्पल बरामद’ पहचान करने में जुटी पुलिस
Featured छत्तीसगढ़
CG Politics : स्मृति ईरानी की 10 मिनट की मुलाकात से छत्तीसगढ़ BJP में हलचल, कर्मवीर सिंह और सिद्धार्थ शंभू से अलग-अलग चर्चा
Featured छत्तीसगढ़
चक्रवाती तूफान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ में भारी बारिश की संभावना, किसानों को सतर्क रहने की सलाह.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
‘मन की बात’ देश की लोकशक्ति की आराधना और 140 करोड़ देशवासियों से आत्मीय संवाद का सशक्त माध्यम : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय.
अन्य छत्तीसगढ़ देश - विदेश
CG Accident : रायपुर में रफ्तार का कहर, VIP चौक पर ट्रक की टक्कर से मां-बेटी की दर्दनाक मौत’ पुलिस जांच में जुटी
Featured छत्तीसगढ़

You Might Also Like Related

Featuredछत्तीसगढ़

वोटर लिस्ट से नाम हटाने वाले SIR सॉफ्टवेयर पर EC ने नहीं खोले पत्ते, कहा- यह ट्रेड सीक्रेट

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG News : धान खरीदी से पहले किसानों का बड़ा ऐलान, प्रति क्विंटल 258 रुपये अतिरिक्त देने की मांग’ 27 अक्टूबर को निकालेंगे रैली

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Featuredछत्तीसगढ़

CG Crime News : दोहरे हत्याकांड के आरोपी ने जेल में उठाया खौफनाक कदम’ प्रवेश कुमार के हाथ पर चोट के निशान मिलने से मचा हड़कंप

By
Hum Vatan News
3 Min Read
Previous Next
Hum Vatan News

Categories

  • होम
  • छत्तीसगढ़
  • देश – विदेश
  • उद्योग
  • खेल
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • अन्य

Follow for More

Quick Links

  • Privacy Policy
  • Contact
  • Disclaimer
  • Terms and Conditions
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
« Sep    

Hum Vatan News. Nimble Technology Design Company. All Rights Reserved.

Welcome Back!

Sign in to your account

Username or Email Address
Password

Lost your password?